Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि परिवर्तन करेंगे ग्रहों के राजकुमार, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 01:43 PM (IST)

    कुंडली में बुध मजबूत रहने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। ज्योतिषियों की मानें तो 27 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की उपस्थिति के अनुसार फल प्राप्त होगा। इनमें कुछ राशियों को लाभ मिलेगा तो कई कई राशियों को सावधान रहना होगा।

    Hero Image
    Budh Gochar 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि परिवर्तन करेंगे ग्रहों के राजकुमार बुध देव, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2023 in Sagittarius Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में बुध मजबूत रहने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। ज्योतिषियों की मानें तो 27 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की उपस्थिति के अनुसार फल प्राप्त होगा। इनमें कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कई कई राशियों को सावधान रहना होगा। इनमें 3 राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

    बुध ग्रह गोचर

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 27 नवंबर को सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध देव कुल मिलाकर 31 दिनों तक रहेंगे। इसके पश्चात, धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।  

    मेष राशि

    वर्तमान समय में गुरु मेष राशि में विराजमान हैं। इसके चलते मेष राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरस रही है। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। वहीं, बुध के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के शुभ कामों में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। गणेश जी की कृपा से आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी।

    कुंभ राशि

    बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को बुध के राशि परिवर्तन से भाग्य का साथ मिलेगा। भगवान गणेश की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कारोबार में भी वृद्धि होगी।

    मीन राशि

    बुध राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के जातकों को नौकरी मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो करियर को नया आयाम मिलेगा। जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, तो जॉब चेंज कर सकते हैं। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। एग्जाम में बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें- साल 2024 में वृषभ राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के लोग बनेंगे धनवान

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।