Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर इन चीजों से करें भगवान विष्णु का अभिषेक, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 30 Jun 2024 02:20 PM (IST)

    भगवान विष्णु की महिमा निराली है। अपने भक्त के सभी दुख और संकट दूर करते हैं। वहीं असुरों का संहार करते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से साधक के जीवन में मंगल का आगमन होता है। साथ ही आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। योगिनी एकादशी व्रत करने से अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।

    Hero Image
    Yogini Ekadashi 2024: कब मनाई जाएगी योगिनी एकादशी?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Yogini Ekadashi 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगलवार 02 जुलाई को योगिनी एकादशी है। यह पर्व जग के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जन्म-जन्मांतर में किए गए सारे पाप भी नष्ट हो जाते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से एकादशी का व्रत रख भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी पर इन चीजों से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: कहां है शनिदेव को समर्पित कोकिला वन और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

    भगवान विष्णु का अभिषेक 

    • योगिनी एकादशी पर सुबह उठें। अब सबसे पहले भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रणाम करें। दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद पीले वस्त्र धारण कर गंगाजल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस समय भगवान विष्णु को पीले पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
    • अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी तिथि पर स्नान-ध्यान के बाद पीले वस्त्र धारण कर गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
    • अगर आप लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जातक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
    • जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाने और कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए योगिनी एकादशी पर गंगाजल में हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सोया हुआ भाग्य भी चमक उठता है।

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।