Pausha Putrada Ekadashi पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं विष्णु जी को भोग, दूर होंगे सभी दुख
पंचांग के अनुसार इस बार पौष पुत्रदा एकादशी शुक्रवार 10 जनवरी को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने और विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन आप मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान विष्णु को अपनी राशि के अनुसार भोग (Ekadashi bhog) लगा सकते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए एक उत्तम तिथि माना जाता है। ऐसे में आप पौष माह में आने वाली पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को अपनी राशि के अनुसार भोग अर्पित करते हैं। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा की प्राप्ति हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस विषय में।
राशि अनुसार भोग -
- मेष राशि के जातक पौष पुत्रदा एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को माखन-मिश्री का भोग लगा सकते हैं।
- पुत्रदा एकादशी तिथि पर वृषभ राशि के जातक विष्णु जी को चावल से बनी खीर अर्पित कर सकते हैं।
- मिथुन राशि के जातकों को एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु को हरे रंग का फल अर्पित करना चाहिए।
- कर्क राशि के जातक एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा में उन्हें दूध, दही और खीर अर्पित कर सकते हैं।
- पौष पुत्रदा एकादशी पर सिंह राशि के लोगों को भगवान विष्णु को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
- कन्या राशि के जातकों को भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध या फिर दूध से बने पेड़े भी प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं।
- तुला राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को उनके प्रिय माखन-मिश्री, दही आदि चीजों का भोग लगा सकते हैं।
- वृश्चिक राशि के जातकों को एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना चाहिए।
(Picture Credit: Freepik)
यह भी पढ़ें - Pausha Putrada Ekadashi पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, घर चलकर आएगी सुख-समृद्धि
- पौष पुत्रदा एकादशी पर धनु राशि के जातक प्रभु श्री हरि को केले और बेसन के लड्डू अर्पित कर सकते हैं।
- एकादशी के अवसर पर मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को चूरमे का भोग लगाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- कुंभ राशि के जातकों को एकादशी पर विष्णु जी को श्रीफल (नारियल) का भोग लगाना चाहिए।
- मीन राशि के जातकों के लिए विष्णु जी को एकादशी पर बेसन के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें - Putrada Ekadashi के दिन इन लोगों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।