विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dev Uthani Ekadashi 2026: तुलसी चौरा पर क्यों बनाया जाता है गन्ने का मंडप? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:50 PM (IST)

देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के दौरान तुलसी चौरा के पास गन्ने का मंडप बनाने की विशेष परंपरा है। यह ...और पढ़ें

गन्ने के मंडप के बिना अधूरा है तुलसी विवाह? (Picture Credit: AI Generated)

गन्ने के मंडप के बिना अधूरा है तुलसी विवाह? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2026) का विशेष महत्व है। इस व्रत को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है।

चातुर्मास समाप्त होने पर विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। कुछ जगहों पर देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है, वहीं कुछ जगहों पर अगले दिन इसका आयोजन होता है। इस अवसर पर तुलसी चौरा को सजाकर उसके चारों ओर गन्ने के डंठलों से एक सुंदर मंडप बनाने का विशेष महत्व है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी चौरा पर गन्ने का मंडप क्यों बनाया जाता है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

तुलसी चौरा के पास गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा

तुलसी चौरा के पास गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा का विशेष महत्व है। तुलसी के पौधे को धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी चौरा पर दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी पूजन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे के पास गन्ने से सुंदर मंडप बनाया जाता है। इस मंडप को बनाने की मुख्य परंपरा तुलसी विवाह से जुड़ी हुई है। जिस तरह शादियों में मंडप बनाया जाता है, उसी तरह देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह के लिए भी गन्ने के चार डंठलों से मंडप तैयार किया जाता है।

शुक्र ग्रह से संबंध: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गन्ने का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। तुलसी चौरा के पास मंडप बनाने के लिए गन्ने का प्रयोग इसलिए किया जाता है, ताकि पति-पत्नी के रिश्ते में गन्ने जैसी मिठास सदैव बनी रहे।

कार्तिक महीने में गन्ने की नई फसल तैयार होने लगती है। ऐसे में पूजा में गन्ने को शामिल करना नई उपज के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा से भी जुड़ा है।

क्या होता है तुलसी चौरा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी चौरा घरों के आंगन में बना वह चबूतरा है, जहां तुलसी का पौधा लगाकर उसकी नियमित पूजा होती है।

यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद जागेंगे श्री हरि, देवउठनी एकादशी पर बन रहा 'रवि योग' का महासंयोग, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- शहनाइयों की गूंज और चातुर्मास का समापन: नवंबर में कब हैं 'रमा' और 'देवउठनी' एकादशी? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।