विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 या 22 नवंबर? देवउठनी एकादशी का व्रत खोलने का सही वक्त, तरीका और 'हरि वासर' का नियम जान लीजिए

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:08 PM (IST)

देवउठनी एकादशी 2026 का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा, जिसका पारण 21 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे से 3:18 बजे तक होगा। वैष्णव संप्रदाय के लोग 22 नवंबर को सुबह 6:49 बजे से 8:56 बजे के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं, जिसमें विष्णु-लक्ष्मी पूजा और सात्विक भोजन का महत्व है।

देवउठनी एकादशी 2026 पर पारण का समय नोट करें

देवउठनी एकादशी 2026 पर पारण का समय नोट करें

HighLights

  1. देवउठनी एकादशी व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जाएगा।

  2. व्रत का पारण 21 नवंबर को दोपहर 1:11 से 3:18 बजे तक।

  3. पारण में विष्णु-लक्ष्मी पूजा और सात्विक आहार का महत्व।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष पर देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। एक साल कुल 24 एकादशियां आती हैं, जिनमें देवउठनी एकादशी बेहद मायने रखती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं और इसके बाद से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जाना है। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, व्यक्ति को एकादशी व्रत का फल तभी मिलता है, जब शुभ मुहूर्त में सही विधि-विधान के साथ व्रत का पारण किया जाए। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर इस साल पारण कब और किस समय किया जाएगा।

देवउठनी एकादशी पर व्रत का पारण कब?

एकादशी व्रत का पारण ग्यारस तिथि के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि में किया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, द्वादशी तिथि इस साल 21 नवंबर 2026, रविवार के दिन पड़ रही है।

ऐसे में जिन भी लोगों ने आज एकादशी का व्रत किया है, वो देवउठनी एकादशी का पारण अगले दिन यान 21 नवंबर 2026 को करेंगे। वहीं जो लोग वैष्णव संप्रदाय से जुड़े हैं, वो 21 नवंबर को गौण एकादशी का व्रत रखेंगे और 22 नवंबर को इसका पारण करेंगे।

देवउठनी एकादशी पर व्रत पारण का मुहूर्त

21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है। वहीं इस दिन हरि वासर खत्म होने का समय दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

वहीं जो भी लोग 22 नवंबर को एकादशी व्रत का पारण करेंगे, वो सुबह 6 बजकर 49 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 56 मिनट के बीच इसका पारण कर सकते हैं। 22 नवंबर 2026 को द्वादशी सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी।

WhatsApp Image 2026-11-20 at 5.27.31 PM

देवउठनी एकादशी व्रत का पारण

एकादशी व्रत पारण के मौके पर सबसे पहले विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद उन्हें तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करनी चाहिए। इस मौके पर आप खीर या हलवा भी बना सकते हैं।

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि खत्म होने से पहले करना जरूरी होता है।

अगर द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले खत्म हो गई तो एकादशी व्रत सूर्योदय के बाद ही खोला जाता है।

किसी भी एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं किया जाता है। व्रत खोलने से पहले हरि वासर खत्म होने का इंतजार करना बेहद जरूरी है।

एकादशी व्रत खोलने के लिए सबसे पहले तुलसी और पानी ग्रहण करना सही माना जाता है।

एकादशी व्रत के दिन सात्विकता का ध्यान रखा जाता है। व्रत पारण के दौरान किसी भी तरह के तामसिक आहार को ग्रहण नहीं किया जाता। इसके अलावा प्याज और लहसुन खाने से भी बचा जाता है।

यह भी पढ़ें- योग निद्रा से आज जागेंगे श्रीहरि, खुलेंगे मांगलिक कार्यों के द्वार; देवउठनी एकादशी से ही क्यों शुरू होते हैं शादी-विवाह?

यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद आज जाग रहे हैं श्री हरि: देवउठनी एकादशी पर शाम ढलते ही करें ये 3 काम, खुलने लगेंगे बंद रास्ते

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।