विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Devuthani Ekadashi 2026 Wishes: गन्ने की मिठास और तुलसी विवाह की धूम, आज से शुरू हो रहे हैं शुभ काम; अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:30 AM (IST)

देवउठनी एकादशी का दिन (Devuthani Ekadashi 2026 Ki Hardik Shubhkamnaye) बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा से जागकर सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं, जिससे सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है, तो आइए इस दिन को और भी शुभ बनाने के लिए यहां दी गई शुभकामनाएं अपने प्रियजनों को साझा करते हैं।

देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026

HighLights

  1. देवउठनी एकादशी 2026 पर भेजें भक्तिमय शुभकामना संदेश।

  2. भगवान विष्णु के जागने से शुभ कार्य होते हैं शुरू।

  3. चार महीने के चातुर्मास का आज होता है समापन।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 2026 है। भारत में देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, देव प्रबोधिनी एकादशी और कार्तिक शुक्ल एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने का दिन है।

4 महीने के लंबे चातुर्मास के बाद आज के ही दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा से जागते हैं और एक बार फिर से लंबे इंतजार के बाद शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसी कारण से देवउठनी सभी एकादशियों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। देवउठनी एकादशी के मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को भक्तिमय शुभकामनाएं भेजें।

देवउठनी एकादशी 2026 शुभकामनाएं (Dev Uthani Ekadashi 2026 Best Wishes)

WhatsApp Image 2026-11-19 at 4.55.38 PM (1)

1. गन्ने की मिठास और तुलसी की शान है,
आज देव उठने वाले हैं, यही सबसे बड़ा ज्ञान है!
शुभ देवउठनी एकादशी!

2. भगवान विष्णु की नींद खुली, अब खुलेंगे किस्मत के ताले,
खुशियों से भर जाएं आपके घर और हर कोने-अंतरे निराले!
हैप्पी देवउठनी एकादशी!

WhatsApp Image 2026-11-19 at 5.02.35 PM

3. अब बजेंगे बैंड-बाजे और शहनाई की तान होगी,
क्योंकि आज से शुरू हर शुभ काम की दुकान होगी!
देवउठनी एकादशी की बधाई!

4. तुलसी विवाह की धूम है, हर तरफ छाया उल्लास है,
आपके जीवन में बनी रहे मिठास, बस यही हमारी आस है!
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!

WhatsApp Image 2026-11-19 at 5.09.58 PM (1)

5. अब शादी के कार्ड छपेंगे, और जमकर होगी दावत,
भगवान विष्णु की कृपा से, दूर हो जीवन की हर रुकावट!
शुभ देवउठनी एकादशी!

6. चार महीने का इंतज़ार खत्म, आज प्रभु जाग जाएंगे,
आपके सारे रुके हुए काम, अब फटाफट बन जाएंगे!
देवउठनी एकादशी की ढेरों बधाई!

WhatsApp Image 2026-11-19 at 5.15.21 PM

7. खाओ गन्ना, बोलो जयकारा, आज दिन है बड़ा प्यारा,
प्रभु की कृपा से चमक उठे, आपका हर एक सितारा!
हैप्पी देवउठनी एकादशी!

यह भी पढ़ें- 4 महीने विराम के बाद खुलेंगे मांगलिक कार्यों के द्वार, क्यों देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होते हैं शादी-विवाह?

यह भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी 2026 : अभिजित मुहूर्त शुक्रवार को सुबह 11:45 से 43 मिनट तक, 21 को होगा व्रत का पारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।