रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार राखी, प्यार, भरोसे और यादगार तोहफों से जुड़ा है। अगर आप 2025 में अपनी बहन या भाई के लिए एक खास लेकिन बजट में गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। अपनों के लिए खास पेज पर ₹699 के अंदर आप ऐसे कई गिफ्ट विकल्प चुन सकते हैं, जो खूबसूरत के साथ दिल को भी छू लेंगे। ये बजट-फ्रेंडली, यूनिक और यादगार गिफ्ट आइडियाज़ हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बना देंगे। चाहे वह पर्सनलाइज्ड आइटम हो, कॉफ़ी मग हो, फैशन एक्सेसरी, या फिर कुछ काम का, सभी ₹699 से कम कीमत पर मौजूद हैं। आइये जानें।
बजट में रक्षा बंधन गिफ्ट कैसे चुनें?
राखी पर यदि आपका बजट सीमित है, तो भी आप समझदारी से एक सुंदर और यादगार गिफ्ट चुन सकते हैं। नीचे दिए गए कुछ आसान सुझावों की मदद ले सकते हैं -
पहले बजट तय करें
₹500, ₹699, 1000 जितना खर्च करना है, उतना पहले तय कर लें ताकि तोहफा खोजना आसान हो सके।
बहन या भाई की पसंद जानें-
क्या पसंद है जैसे चॉकलेट, किताबें, एक्सेसरीज़, या पर्सनल चीज। गिफ्ट इसी के अनुसार चुनें।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट चुनें-
नाम या फोटो वाले मग, कुशन, कीचेन आदि सस्ते भी होते हैं और दिल के करीब भी लगते हैं।
ऑनलाइन ऑफ़र्स और डिस्काउंट का लाभ लें -
रक्षाबंधन के समय Amazon जैसी साइट पर भारी छूट मिलती है। इनका फायदा उठायें।
DIY या हैंडमेड गिफ्ट बनाएं -
अगर आप कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं, तो खुद से बनाया गिफ्ट सबसे खास और बजट-फ्रेंडली होता है।
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आप गिफ्ट चुन सकते हैं। वैसे भी सच्चे रिश्ते में गिफ्ट की कीमत नहीं, देने का तरीका मायने रखता है।
रक्षा बंधन पर किस रंग की राखी शुभ होती है?
रक्षाबंधन के दिन राखी का रंग भी बहुत महत्व रखता है। हर रंग का अपना एक विशेष अर्थ होता है, जो रिश्ते में शुभ और उन्नति लेकर आता है। रक्षाबंधन पर शुभ माने जाने वाले कुछ रंग इस प्रकार है -
लाल रंग
लाल रंग को शक्ति, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह रंग भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लाने का संकेत है।
पीला रंग
पीला रंग सकारात्मकता और खुशहाली का प्रतीक होता है। यह भाई-बहन के रिश्ते में प्यार को बढ़ावा देता है।
हरा रंग
हरा रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक है। यह रंग भाई के जीवन में सुरक्षा, शांति और सुख को लेकर आता है।
नारंगी रंग
नारंगी रंग को ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यह रंग भाई के जीवन में नए अवसर और उन्नति लाने के लिए शुभ माना जाता है।
निष्कर्ष:
आप अपनी राखी का रंग भाई की ज़रूरतों और शुभकामनाओं के अनुसार चुन सकती हैं। चाहे वह लाल हो, पीला या हरा रंग, आपका प्यार और स्नेह इस खास दिन को और भी अधिक शुभ बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।