नवरात्रि में हर तरफ गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है। खास तौर पर महिलाएं इस मौके पर सबसे खूबसूरत और अलग कपड़े पहनने की चाह रखती हैं। अगर आप भी इस बार एक सुंदर और स्टाइलिश गरबा ड्रेस पहनना चाहती हैं, तो यहां शामिल किए गए आकर्षक विकल्पों को देख सकती हैं। इनमें आपको ट्रेडिशनल चनिया चोली से लेकर कई अलग-अलग प्रकार की एथनिक Garba Dress देखने को मिलेंगी, जो कि आपको लिए परफेक्ट साबित होंगी। इन्हें आप गरबा और डांडिया दोनों के लिए स्टाइल कर सकती हैं। हमने सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि डांस के लिए आरामदायक रहने वाली ड्रेसेस का चुनाव किया है, ताकी आपको लुक और कंफर्ट दोनों से कोई समझौता ना करना पड़े।
इसबार नवरात्रि के लिए ये Garba Dress करें ट्राई, ट्रेडिशनल लुक में लगेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
SHREGHAR FASHION Women's Navratri Special Palazzo Set for Women
अगर आप भारी-भरकम लहंगा-चोली के बजाय कुछ हल्का, पारंपरिक और आकर्षक पहनना चाहती हैं, तो यह नवरात्रि स्पेशल पलाज़ो सेट आपके लिए परफेक्ट है। इसमें पलाज़ो के साथ सुंदर मिरर वर्क और लटकन वाला टॉप मिलता है। इस पलाज़ो टॉप सेट में S से लेकर 2XL तक के साइज भी उपलब्ध है, जिससे आप एक परफेक्ट फिटिंग का विकल्प अपने लिए चुन सकते हैं। इसका पलाज़ो सुंदर बूटी वर्क वाले डिजाइन में आता है, जिसमें इलास्टिक वाला कमरबंद दिया गया है। वहीं, डिजाइन बैंग्लोरी सिल्क वाले टॉप में पीछे की तरफ खूबसूरत डोरी डिजाइन मिलता है और इसका रंग-बिरंगा प्रिंट नवरात्रि की चमक को बेहतरीन तरीके से मैच करेगा।
स्पेशल टिप
इसके साथ मेकअप और ज्वेलरी हल्की ही रखें। बालों में हल्का कर्ल करें और उन्हें खुला छोड़ें। मेकअप में आंखों को थोड़ा स्मोकी लुक दे सकती हैं, जो गरबा लुक को आकर्षक दिखाएगा। इसके अलावा, पैरों के लिए एथनिक स्टाइल वाली हील्स अच्छी रहेंगी।
01Womens blue Dolla Silk Lehenga Choli with Printed Dupatta
यह एक पारंपरिक स्टाइल वाला चनिया-चोली और दुपट्टा सेट है, जिसे आप गरबा के लिए पहन सकती हैं। इसे हाई-क्वालिटी डोला टसर सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है, जो कि डांस के वक्त भी ज्यादा असहज महसूस नहीं होता है। वहीं, इस पर ट्रेडिशनल और फेस्टिवल एथनिक लुक के लिए फॉइल वर्क के साथ एलिगेंट मिल प्रिंट मिलता है, जो कि नवरात्रि के उत्सव में बहुत ही खूबसूरत दिखता है। यह Chaniya Choli 3 मीटर फ्लेयर वाले लहंगा के साथ आती है, जिसमें अंदर की तरफ हैवी लाइनिंग भी की गई है। इसमें मिलने वाला भारी प्रिंटेड दुपट्टा दोनों तरफ धागों से बने सुंदर लटकन के साथ आता है। इस लहंगा ब्लाउज सेट में नीले के अलावा हरा, मरून और गुलाबी रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
स्पेशल टिप
यह लहंगा पहनकर बालों में पारंपरिक चोटी बनाएं और उसमें सुंदर एक्सेसरी या फिर गजरा लगाएं। माथे पर काली बिंदी और ग्लोइंग मेकअप आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ पैरों में थ्रेड वर्क वाली मोजरी या फिर जूतियां पहनें, जो कि गरबा में बहुत प्यारी दिखेंगी।
02madhuram textiles Women's Georgette Lehenga And Choli With Long Shrug
यह लहंगा-चोली और श्रग सेट उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो गरबा में कुछ पारंपरिक मगर आरामदायक पहनना चाहती हैं। यह पारंपरिक चनिया-चोली जितना भारी नहीं लगता है और साथ ही श्रग के साथ एक मॉडर्न लुक भी देता है। इसे हल्के और आरामदायक 100% जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है, जो कि नवरात्रि के मौसम के लिए भी आदर्श है। इसमें स्टाइलिश वी-नेक और एंब्रॉइडरी वर्क वाला क्रॉप टॉप मिलता है। इसके अलावा, फ्रंट स्लिट वाला जॉर्जेट श्रग लंबी पफ स्टाइल वाली आस्तीनों के साथ आता है। इसकी स्कर्ट में इलास्टिक कमरबंद मिलता है, जिस पर सुंदर सितारों वाला काम किया गया है।
स्पेशल टिप
इस 3-पीस स्कर्ट टॉप सेट के साथ AD ज्वेलरी या फिर स्टोन वर्क वाले ईयररिंग्स बहुत अच्छे दिखेंगे। बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ सकती हैं या फिर स्लीक बन भी बना सकती हैं। गरबा के लिए नो-मेकअप मेकअप लुक ट्राई करें और पैरों Wedges या फिर प्लेटफॉर्म हील्स पहनें।
03Snazzy Stitch Women's Dola Silk Lehenga Choli Print with Foil Work with Unstitched Blouse
इस बार नवरात्रि पर खूबसूरत ट्रेडिशनल गरबा लुक के लिए आप इस तरह का लहंगा-ब्लाउज पहन सकती हैं। इसका गहरा गुलाबी रंग रात की लाइटों में बेहद आकर्षक दिखता है। वहीं, इस पर किया गया फ्लोरल फॉइल प्रिंट इसे देखने में और भी बेहतरीन बनाता है। यह लहंगा मैचिंग ब्लाउज पीस के साथ आता है, जिसे आप अपनी पसंद और फिटिंग के हिसाब से सिलवा सकती हैं। इस Lehenga Choli के साथ मैचिंग प्रिंटेड दुपट्टा भी मिलता है, जिसके किनारों पर पतली सिल्वर लेस भी लगाई गई है। यह लहंगा-ब्लाउज और दुपट्टा सेट आरामदायक डोला सिल्क फैब्रिक से बना है, जो कि पहनने पर हल्का और सहज रहता है।
स्पेशल टिप
इसके साथ बालों में आगे से ब्रेड बनाकर पीछे मेसी बन बनाएं और उसमें एक तरफ गुलाब के फूल लगाएं। मेकअप को हल्का और पिंकिश रखें, जिसमें आंखों पर आईशैडो लगाना ना भूलें। मैचिंग ज्वेलरी या फिर व्हाइट डायमंड सेट पेयर करें और पैरों में ट्रान्सपैरेंट हील्स या फ्लैट पहनें।
अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखें।
04RANGPOSHAK Women's Navratri Dress for Garba & Dandiya
गरबा के दौरान बिना किसी झंझट के बेफिक्र होकर नाचना चाहती हैं, तो इस ड्रेस को पहनें। यह ना तो लहंगा-चोली जैसी भारी लगती है और ना ही आपके लुक को हल्का दिखाती है। खास तौर पर गरबा और डांडिया के लिए डिजाइन की गई यह Navratri Dress सुंदर रॉयल ब्लू रंग में आती है। इसे जॉर्जेट से बनाया गया है और इसकी लंबाई ऐड़ियों तक आती है। इस मैक्सी ड्रेस पर वाइब्रेंट मिल प्रिंट के साथ ही मिरर वर्क किया गया है और फेस्टिव लुक के लिए सुंदर लटकन भी लगाए गए हैं। यह लंबी आस्तीनों के साथ आती है, जिनके कफ पर भी आकर्षक एंब्रॉइडरी वर्क देखने को मिलता है। यह ड्रेस आपको S से लेकर XL तक के साइज में मिल जाएगी।
स्पेशल टिप
कानों में बड़े मल्टीकलर वाले झुमके और हाथ में बड़ी अंगूठी पहनें। बालों को हल्का कर्ल करके आगे से ट्विस्टेड हेयरस्टाइल बनाएं। मेकअप को आप हल्का या फिर थोड़ा बोल्ड भी रख सकती हैं। पैरों के लिए पंजाबी स्टाइल वाली जूतियां एकदम परफेक्ट रहने वाली हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
स्टाइल स्ट्रीट पर देखें फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- गरबा ड्रेस और घाघरा चोली में क्या अंतर है?+गरबा ड्रेस एक व्यापक शब्द है जिसमें घाघरा चोली भी शामिल है। घाघरा चोली विशेष रूप से एक लंबी, फ्लेयर्ड स्कर्ट (घाघरा) और एक फिटेड ब्लाउज (चोली) को संदर्भित करती है, जिसे आमतौर पर गरबा जैसे त्योहारों में पहना जाता है। गरबा ड्रेस में चनिया चोली और अन्य क्षेत्रीय विविधताएं भी आती हैं।
- गरबा ड्रेस के लिए कौन सा कपड़ा सबसे अच्छा है?+गरबा ड्रेस के लिए कॉटन सबसे अच्छा कपड़ा माना जाता है क्योंकि यह आरामदायक और हवादार होता है, जो लंबे समय तक गरबा खेलने के लिए आदर्श है। सिल्क और जॉर्जेट भी लोकप्रिय हैं, खासकर अगर आप अधिक आकर्षक और चमकदार दिखना चाहती हैं।
- मैं अपनी गरबा ड्रेस को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रख सकती हूं?+अपनी गरबा ड्रेस को सुरक्षित रखने के लिए, उसे हमेशा ड्राई क्लीन करवाएं या ठंडे पानी में हाथ से धोएं। सीधे धूप में सुखाने से बचें और उसे एक कपड़े के बैग में नमी से दूर स्टोर करें ताकि कढ़ाई और रंगों को नुकसान न हो।
- गरबा ड्रेस के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहननी चाहिए?+गरबा ड्रेस के साथ पारंपरिक ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी, रंगीन धागे या मोतियों से बनी ज्वेलरी, और भारी झुमके, कंगन और एक नेकलेस पहनना चाहिए। मांग टीका और कमरबंद भी आपके लुक को पूरा करते हैं।
- क्या गरबा ड्रेस को शादी या अन्य त्योहारों पर भी पहन सकते हैं?+हां, गरबा ड्रेस, खासकर भारी कढ़ाई और शीशे के काम वाली घाघरा चोली को शादी के कुछ कार्यों जैसे मेहंदी या संगीत, और अन्य पारंपरिक त्योहारों पर भी पहना जा सकता है, क्योंकि यह एक उत्सव का परिधान है।
You May Also Like