इस नवरात्रि स्कर्ट के साथ स्टाइल करें रेडीमेड ब्लाउज, यहां देखें 5 शानदार विकल्प

त्यौहार के मौके पर साड़ी और लहंगे का ब्लाउज बनवाने के लिए हफ्तों दर्जी के चक्कर काटती आई हैं, तो इससे बचने के लिए यहां देखें रेडीमेड ब्लाउज! बिना अधिक मेहनत के मिलेगा परफेक्ट फिट और आकर्षक लुक।
 5 शानदार रेडीमेड ब्लाउज।
5 शानदार रेडीमेड ब्लाउज।

त्योहार का मौसम चल रहा, नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा जैसे कई त्यौहार आ रहे हैं! इस दौरान सभी महिलाएं नई साड़ियां लेती हैं, खासकर नवरात्रि पर महिलाएं डांडिया और गरबा के लिए लहंगा चोली बनवाती हैं। नवरात्रि में अगर आप भी घाघरा चोली या लहंगा बनवाने का सोच रही हैं, तो आपको हफ्तों दर्जी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। फेस्टिव सीजन दर्जी के पास इतनी भीड़ होती है कि वो कई बार समय पर ब्लाउज नहीं बना पाते या बना भी लें, तो कभी फिटिंग अच्छी नहीं होती तो कभी डिजाइन में गड़बड़ी होती है। ऐसे में बार-बार दर्जी से शिकायत करने से बेहतर है रेडीमेड ब्लाउज ट्राई करें। अमेजन पर Readymade Blouse के कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं, मिरर वर्क, सिल्क से लेकर कॉटन, कढ़ाई वाले और स्ट्रेचेबल ब्लाउज के कई आकर्षक विकल्प मिल जाएंगे। खासकर नवरात्रि के मौके पर अलग से गरबा और डांडिया आउटफिट लेने की जगह, इन रेडीमेड ब्लाउज को स्कर्ट और दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

ऐसे ही और लेख पढ़ें जागरण स्मार्ट चॉइस पर। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Studio Shringaar Women's Polyester Elbow Length Saree Blouse

    नवरात्रि पर डांडिया नाइट का प्रोग्राम हो या गरबा में भाग लेना हो लहंगा चोली तो जरुरी है, मगर इन पर हजारों रूपए खर्च करने की जगह इस बार पहले से मौजूद स्कर्ट के साथ मैचिंग रेडीमेड ब्लॉउज स्टाइल कर सकती हैं। इस फ्लोरल रेडीमेड ब्लाउज में बोट नेक डिजाइन है, जो देखने में बेहद आकर्षक है। इस ब्लाउज को किसी भी रंग के लहंगे या स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं।  

    इस तरह स्टाइल करें:

    यह खूबसूरत ब्लाउज गुलाबी और हरे रंग के स्कर्ट के साथ आकर्षक लगेगी। इसके साथ ट्रेडिशनल झुमके और गले में चोकर पहनें। साथ में बालों में लंबी चोटी बनाएं और बड़ी बिंदी लगाएं। अपना लुक कंप्लीट करने के लिए मिरर वर्क वाली चुन्नी से सीधा पल्लू बनाएं। 

    01
  • Studio Shringaar Women's V Neck Blouse

    नवरात्रि के तुरंत बाद अन्य त्योहार और वेडिंग सीजन आ रहा है, यह रेडीमेड ब्लाउज आपके बहुत काम आएंगे। V नेक डिजाइन मॉडर्न लुक देगा। इस पूरे ब्लाउज पर सीक्वेंस की कढ़ाई की गई है, जो फेस्टिव और पार्टी वियर लुक के लिए बढ़िया विकल्प है। इसकी सीक्वेंस की कढ़ाई शरीर में बिलकुल नहीं चुभेगी। यह देखने में तो काफी फैंसी है, मगर शरीर पर बेहद आरामदायक महसूस होगी। यह गोल्डन ब्लाउज हर रंग के साड़ी और लहंगे के साथ आकर्षक लुक दे सकता है। इस एक ब्लाउज को आप अनेकों आउटफिट के साथ कई मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। 

    इस तरह स्टाइल करें: 

    गोल्डन रंग के इस ब्लाउज को किसी भी रंग के स्कर्ट या लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। अगर फेस्टिव सीजन नई साड़ी का ब्लाउज बनवाने का समय नहीं है, तो इस के साथ किसी हर डिजाइन कि साड़ी खूबसूरत लगेगी। गले में पतली चेन और कानों में झुमकों के साथ अपना लुक पूरा करें।  

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Pujia Mills Womens Fancy Readymade Half Sleeve Sequins Saree Blouse

    सब्यसाची से प्रेरित इस ब्लाउज का डिजाइन बेहद आकर्षक है। इस पर सीक्वेंस की कढ़ाई की गई है, जो नवरात्र लुक के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसका V गला इस पुरे ब्लाउज के आकर्षण का केंद्र है। जिन्हे डीप गले का ब्लॉउज पसंद है, उन महिलाओं के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। त्यौहार पर पहनने के बाद भी यह बहुत काम आएगी, खासकर पार्टी वियर साड़ियों के साथ खूबसूरत लगेगी। आप चाहे तो इन्हें लहंगे के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इस ब्लाउज में एल्बो लेंथ स्लीव्स मिल जाएंगे, जो इसके लुक को बढ़ावा दे रहे हैं। हालांकि, इसमें कई अन्य रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं। 

    इस तरह स्टाइल करें: 

    इस डिजाइनर ब्लाउज के साथ नीचे कोई भी घेर वाला स्कर्ट पहनें, साथ में दुपट्टा स्टाइल करें और कानों में झुमके, गले में चोकर पहन कर अपना लुक पूरा करें। इसे फैंसी साड़ियों के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। 

    03
  • OOMPH! Women's Indian Ethnic Wear Designer Blouse

    अगर सिल्क का स्कर्ट आपके पास रखा है तो इस दुर्गा पूजा, गरबा या डांडिया के लिए नया आउटफिट लेने की जरुरत नहीं है। 100% आर्ट सिल्क से तैयार यह ब्लाउज आपके ऊपर सिल्क स्कर्ट के साथ मैच करेगा। इसमें कई खूबसूरत रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं, अपने स्कर्ट के मैचिंग रंग का ब्लाउज देख सकती हैं। साथ ही इसका बोट डिजाइन लोगों को पसंद आया है। इसमें अलग-अलग साइज उपलब्ध है और सभी कि फिटिंग कमाल की है, इनकी मदद से आपको बार-बार दर्जी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

    इस तरह स्टाइल करें: 

    इसे अपने पुराने किसी भी सिल्क स्कर्ट के साथ पहनकर साथ में दुपट्टा जरूर लें। अब आपको हर त्योहार पर एक नया आउटफिट लेने की जरुरत नहीं है।  

    04
  • Pujia Mills Women's Phanotm Silk Floral Sleeveless Saree Blouse

    फैंटम सिल्क कपडे से तैयार ये रेडीमेड ब्लाउज हल्का हवादार विकल्प है। यह स्लीवलेस ब्लाउज नवरात्रि पर डिजाइनर लुक पाने में मदद करेगी। इसका डिजाइन काफी हटकर है, इसपर फ्लोरल पैटर्न बने हैं, जो इसके आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। महिलाएं इसे हर रंग की साड़ी और स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें कई आकर्षक रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं, सभी पर शानदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है।

    इस तरह स्टाइल करें: 

    नवरात्रि पर इसे हर रंग के स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। साथ में सीधा पल्ला दुपट्टा लें और कानों में झुमके या बालियां पहनें। इसके बाद बड़ी बिंदी लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें। अन्य त्यौहार के मौके पर इसे सिंपल प्लेन साडी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

    05

स्टाइल स्ट्रीट पर देखिए फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नवरात्रि पर लहंगे के साथ किस तरह के ब्लाउज सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं?
    +
    नवरात्रि और गरबा नाइट्स के लिए स्कर्ट या लहंगे के साथ मिरर वर्क, राजस्थानी एम्ब्रॉयडरी, बोट नेक, बैकलेस, और कट-वर्क वाले रेडीमेड ब्लाउज पसंद किये जाते हैं। रंगों का खास ध्यान रखें, क्योंकि इन दिनों चटक रंग जैसे लाल, पीला, हरा, रानी पिंक और मल्टीकलर ब्लाउज पहनने का चलन सालों से चला आ रहा है।
  • रेडीमेड ब्लाउज लेते समय फिटिंग और साइज का चुनाव कैसे करें?
    +
    रेडीमेड ब्लाउज लेते समय साइज का धोखा हो सकता है, इसलिए हमेशा ध्यान दें कि उसमें अंदर अतिरिक्त मार्जिन हो। यदि आपका साइज किसी दो साइज के बीच में आता है, तो एक साइज बड़ा ब्लाउज लें। बाद में आवश्यकतानुसार उसे अल्टर करवा सकती हैं। अच्छी फिटिंग के लिए स्ट्रेचबल ब्लाउज भी बढ़िया विकल्प हैं।
  • क्या एक ही रेडीमेड ब्लाउज को अलग-अलग लहंगे और साड़ियों के साथ पेयर कर सकते हैं?
    +
    हर रंग का रेडीमेड ब्लाउज किसी भी साडी या लहंगे के साथ नहीं जायेगा। मगर गोल्डन, सिल्‍वर, काला या मल्टीकलर रेडीमेड ब्लाउज को किसी भी रंग के लहंगा या स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
  • नवरात्रि पर डांडिया और गरबा खेलने के लिए कौन से कपडे का ब्लाउज आरामदायक रहेगा?
    +
    गरबा खेलते समय बहुत पसीना आता है, इसलिए कॉटन, सिल्क या किसी भी हल्के कपडे का ब्लॉउज पहनें। जो पसीना अवशोषित करे और शरीर में ठंडक बनाए रखे।
  • हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ कौन सा रेडीमेड ब्लाउज पहनें?
    +
    अगर आपके लहंगे पर हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है, तो प्लेन या हल्के वर्क वाला ब्लाउज अच्छा लगेगा। ऐसे लहंगे के साथ सॉलिड ब्लाउज आकर्षक लगते हैं।