भारी कढ़ाई वाले सूट भारतीय शादियों की सदियों पुरानी परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम हैं। ये सूट न केवल पहनने वाले को एक शाही और आकर्षक लुक प्रदान करते हैं, बल्कि इनकी बारीक कारीगरी, जैसे जरदोजी, गोटा पत्ती, रेशम और सीक्विन वर्क, हर समारोह में एक विशेष चमक जोड़ती है। इनकी खूबसूरत डिजाइन इन्हें संगीत, हल्दी, मेहंदी और यहां तक कि रिसेप्शन जैसे विभिन्न ब्राइडल फंक्शन्स के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। ये सूट आराम और स्टाइल का संतुलन भी प्रदान करते हैं, जिससे दुल्हन पूरे समारोह के दौरान सहज महसूस करती है। ब्राइड इन्हें अपनी पसंद की ज्वेलरी, फुटवियर और अन्य एक्सेसरीज़ के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
ट्रेंडिंग अलर्ट! ब्राइडल फंक्शन के लिए भारी कढ़ाई वाले सूट का डिजाइनर कलेक्शन

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
BIBA WOMEN EMBROIDERY RELAXED SALWAR KURTA DUPATTA
हल्के और खूबसूरत सेप ग्रीन रंग में आने वाला यह सूट सेट दिन के समय होने वाले किसी ब्राइडल फंक्शन में पहनने के लिए बढ़िया रहेगा। इस BIBA Kurta Set पर गोल्डन रंग के धागों से सुंदर एंब्रॉइडरी वर्क किया गया है। इसमें मीडियम से लेकर 3XL तक के साइज भी उपलब्ध हैं। इसका कुर्ता गोल आकार वाले गले और ¾ आस्तीनों के साथ आता है। वहीं, कुर्ते का शॉर्ट फ्रॉक वाला डिजाइन देखने में बेहद प्यारा लगता है। इस सेट में मैचिंग पैंट और गोटा-पट्टी बॉर्डर वाला दुपट्टा भी मिलता है, जो दुल्हनों पर खूब जंचेगा।
किस फंक्शन में पहनें?
यह एंब्रॉइडरी सूट दिन के समय होने वाले फंक्शन जैसे कि चूड़ा सेरेमनी, बारात के स्वागत, शादी के कार्ड पूजन आदि के लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं, इसे आप शादी के दौरान होने वाली किसी पूजा में भी पहन सकती हैं।
01Suppar Sleave Chinnon Silk Suit Set with Heavy Sequin Embroidery
इस सूट में हैवी सिक्वेन एंब्रॉइडरी वर्क किया गया है, जो कि नई-नवेली दुल्हन बनने जा रही लड़कियों पर काफी शानदार दिखता है। चिनोन सिल्क से बने होने की वजह से यह चमक से भरा हुआ है, जो ब्राइड का लुक निखारता है। वहीं, इसमें मिलने वाला कुर्ता गले, आस्तीनों और बॉर्डर पर भारी कढ़ाई के साथ आता है। इस कुर्ते की लंबाई घुटनों तक रहती है और आस्तीनों तीन चौथाई लंबी बनाई गई हैं। यह Salwar Suit चौड़े गोल्डन ज़री बॉर्डर वाले मैचिंग दुपट्टा के साथ आता है। इसके साथ ही, सेट में मिलने वाली पैंट की मोहरी पर भी सुंदर एंब्रॉइडरी डिजाइन बनी हुई है।
किस फंक्शन में पहनें?
मरून रंग के इस खूबसूरत कुर्ता सेट को दुल्हनें अपनी शादी में होने वाली माता की चौकी, बुलावा या फिर संगीत के लिए भी पहन सकती हैं। इसके अलावा, यह सूट शादी वाले दिन की सुबह होने वाली रस्मों में पहनने के लिए भी अच्छा है।
02Women's Beautiful Heavy Vichhitra Silk Embroidered Salwar Suit
यह कुर्ता सेट विचित्र सिल्क से बना है, जो ना सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि पहनने के लिए आरामदायक मटेरियल भी है। इसमें दुल्हनों को रॉयल लुक देने वाला अनारकली स्टाइल कुर्ता मिलता है। कुर्ते के गले, आस्तीनों और साथ ही बॉर्डर पर सुंदर गोल्डन धागों से बारीक कढ़ाई की गई है। वहीं, पूरे कुर्ता पर किया गया छोटा बूटी वर्क इसे और भी खूबसूरत बनाता है। इस सलवार सूट में नीले रंग का कंट्रास्ट दुपट्टा मिलता है, जिसका सुंदर गोल्डन बॉर्डर ब्राइडल फंक्शन में बहुत प्यारा दिखता है। इसकी स्ट्रेट फिट वाली मैचिंग पैंट बेहतर फिटिंग के लिए इलास्टिक क्लोजर के साथ आती है।
किस फंक्शन में पहनें?
अगर आपको पहली बार लड़के वाले देखने आ रहे हैं, और आप कुछ एलिगेंट पहनना चाहती हैं तो यह अनारकली कुर्ता सेट परफेक्ट रहेगा। इसका हल्का रंग और एंब्रॉइडरी वर्क आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।
03Miss Ethnik Women's Peach Chinon Stitched Top With Bottom and Dupatta
अगर आप अपने ब्राइडल फंक्शन में कुछ ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो पीच रंग का यह सूट सेट बहुत ही बढ़िया रहेगा। इसमें पीच रंग के ऊपर गोल्डन चमकीले धागों से की गई बारीक, घनी और भारी कढ़ाई इसे दुल्हनों के लिए एक शानदार सूट बनाती है। इसका कुर्ता घुटनों से नीचे तक की लंबाई में आता है, जिसमें फुल आस्तीन और गोल गला मिलता है। वहीं, इसके साथ शरारा स्टाइल वाली पैंट मिलती है, जिसकी मोहरी पर भारी एंब्रॉइडरी वर्क किया गया है। यह मैचिंग दुपट्टा के साथ आता है, जिसमें चौड़ा ज़री लेस बॉर्डर दिया गया है।
किस फंक्शन में पहनें?
इस शरारा सूट सेट को दुल्हनें संगीत कार्यक्रम से लेकर मेंहदी फंक्शन तक में पहन सकती हैं। आजकल मेंहदी में ऐसे रंग काफी पसंद किए जा रहे हैं, क्योंकि ये पारंरिक हरे रंग से अलग लुक देने का काम करते हैं।
04Amazon Brand - Myx Women's Embroidered Anarkali Kurta Set
85% विस्कॉस और 15% रेयॉन मटेरियल से बना यह कुर्ता सेट ब्राइडल फंक्शन के लिए एक एलिगेंट ऑप्शन है, जिसे दुल्हनें अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें हल्के हरे रंग के कुर्ते और पैंट के साथ कंट्रास्ट पिंक रंग का दुपट्टा मिलता है। यह Anarkali Kurta गले के पास और आस्तीनों के बॉर्डर में भारी एंब्रॉइडरी के साथ आता है। इसकी लंबाई घुटनों तक रहने वाली है, जिसमें गले का डिजाइन गोल बनाया गया है। इसके साथ मिलने वाला दुपट्टा हल्के ऑर्गेन्जा से बना है, जिसमें मैचिंग रंग के सितारों से सुंदर कढ़ाई की गई है।
किस फंक्शन में पहनें?
हल्दी से लेकर मेंहदी तक में एक आकर्षक और आरामदायक लुक पाने के लिए दुल्हनें यह सलवार सूट ट्राई कर सकती हैं। यह दिन और रात दोनों समय में पहनने के लिए अच्छा है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
स्टाइल स्ट्रीट पर देखिए फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- भारी कढ़ाई वाले सूटों की देखभाल कैसे करें?+भारी कढ़ाई वाले सूटों को हमेशा ड्राई क्लीन कराना चाहिए। उन्हें सीधे धूप में सुखाने से बचें और नमी से दूर, मलमल के कपड़े में लपेटकर स्टोर करें ताकि कढ़ाई खराब न हो।
- दुल्हन के लिए भारी कढ़ाई वाले सूट के लिए कौन सा कपड़ा सबसे अच्छा है?+दुल्हन के सूट के लिए रेशम (सिल्क), ब्रोकेड (ब्रोकेड), जॉर्जेट (Georgette), और वेलवेट (Velvet) जैसे कपड़े सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये कढ़ाई को अच्छी तरह से संभालते हैं और एक शानदार लुक देते हैं।
- अपनी बॉडी टाइप के अनुसार भारी कढ़ाई वाला सूट कैसे चुनें?+अपने बॉडी टाइप के अनुसार सूट चुनने के लिए, यदि आपकी बॉडी पीयर शेप की है तो ए-लाइन अनारकली चुनें, एप्पल शेप के लिए स्ट्रेट कट, और ऑवरग्लास फिगर के लिए फिटेड अनारकली उपयुक्त होते हैं।
- भारी कढ़ाई वाले सूट को किस अवसर पर पहनना चाहिए?+भारी कढ़ाई वाले सूट आमतौर पर शादी, रिसेप्शन, सगाई, संगीत और अन्य बड़े पारंपरिक समारोहों जैसे विशेष अवसरों पर पहने जाते हैं।
- नवीनतम डिजाइनर भारी कढ़ाई वाले सूट के रुझान क्या हैं?+वर्तमान रुझानों में पेस्टल शेड्स, थ्री-डी कढ़ाई, मिरर वर्क, आधुनिक कट्स के साथ पारंपरिक सिल्हूट्स, और न्यूनतम ज्वेलरी के साथ सूट को स्टाइल करना शामिल है।
You May Also Like