चनियांं चोली, भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का एक खूबसूरत संगम, हर महिला के वार्डरोब का एक अहम हिस्सा है। चाहे नवरात्रि की धूम हो, शादी का जश्न हो, या कोई अन्य विशेष अवसर, चनियांं चोली हमेशा अपनी सुंदरता और डिजाइनों से सबका मन मोह लेती है। हालांकी, जो पुराने डिजाइनों से कुछ अलग और नया तलाश रही हैं, उनके लिए यहां कुछ खास चनियां चोली विकल्प शामिल किए गए हैं। इस बार आप मिरर और भारी वर्क से हटकर फॉइल प्रिंट, ज़री बॉर्डर, पटोला प्रिंटेड और लहरिया प्रिंट वाले डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं और एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक के लिए बढ़िया रहते हैं। इस तरह के लहंगा-चोली को गरबा, नवरात्रि से लेकर सगाई, हल्दी, मेंहदी और यहां तक की शादी में भी पहना जा सकता है।
पुराने डिजाइन भूल जाएं! ये हैं नए जमाने की Chaniya Choli जो आपको बना देंगी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
PRACHARAN Women's Cotton Navratri Lehenga
रात के समय गरबा कार्यक्रम में काला रंग बहुत की खूबसूरत दिखता है। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ हल्का और आकर्षक पहनना चाहती हैं, तो यह सॉलिड ब्लैक Lehenga Choli आपके लिए परफेक्ट है। इस लहंगा के बॉर्डर पर सिल्वर लेस लगी हुई हैं, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाती हैं। वहीं, इसके साथ मिलने वाला ब्लाउज पीस सुंदर फ्लोरल एंब्रॉइडरी वर्क के साथ आता है। हाई-क्वालिटी फैब्रिक से बने होने के कारण यह डांस करने में भारी या असहज नहीं लगता है। इसमें ज़िपर और नाड़ा दोनों दिए गए हैं, ताकी आप कमर साइज के हिसाब से इसे अच्छी तरह फिट करके पहन सकें।
स्टाइलिंग टिप
नवरात्रि गरबा के लिए इसके साथ ऑक्सीडजाइज्ड ज्वेलरी पहनें। इसके लिए बड़े झुमके, हाथफूल और चोकर बढ़िया रहेगा। बालों में स्लीक जूड़ा बनाकर गजरा या गुलाब के फूल लगा सकती हैं। वहीं, आरामदायक फ्लैट्स और पसंद का मेकअप करके आप अपना लुक पूरा कर सकती हैं।
01Women's Trending Designer Tussar Silk Lehenga Choli
नवरात्रि से लेकर शादी तक में पहनने के लिए यह डिजाइनर लहंगा बेहद खूबसूरत है। यह आरामदायक टसर सिल्क से बना है, जिसमें लहंगा के साथ मैचिंग ब्लाउज पीस और दुपट्टा भी मिलता है। इसका आकर्षक फॉइल प्रिंट वही पुराने चनियां-चोली डिजाइन के मुकाबले काफी अलग और सुंदर है। इसमें मिलने वाला दुपट्टा 2.5 मीटर की लंबाई में आता है, जिसके बॉर्डर पर धागों से बने लटकन भी लगाए गए हैं। इस लहंगा में लाल के अलावा काल और बैंगनी रंग भी मिल सकता है। इसका 3.40 मीटर वाला घेर लहंगा पहनने पर बहुत सुंदर दिखता है और ट्रेडिशनल स्टाइल को निखारने का काम करता है।
स्टाइलिंग टिप
आप यह लहंगा-चोली पर्ल या फिर मैचिंग स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। पैरों में जूतियां या फिर मोजरी अच्छी रहेंगी। वहीं, बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ सकती हैं या फिर आगे से ट्विस्ट वाला हेयरस्टाइल बना सकती हैं। थोड़ा ग्लोइंग और पिंक बेस मेकअप बेहतरीन दिखेगा।
02LooknBook Art Timeless Beauty in Pure Chanderi Chaniya Choli
यह खूबसूरत चनियां चोली प्रीमियम प्योर चंदेरी सिल्क फैब्रिक से बना है, जिसके चमकदार धागे आपके लुक को निखारते हैं और साथ ही यह चमक देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। इस Lehenga Design में बारीक डिटेल के साथ ज़री की बुनाई वाला सुंदर बॉर्डर डिजाइन मिलता है, जो कि लाल रंग पर काफी खिलकर आता है। इस सेट में लहंगा के साथ मैचिंग ब्लाउज पीस और दुपट्टा भी दिया गया है, ताकी आप त्योहार से लेकर किसी भी अवसर एक एलिगेंट लुक पा सकें। लाल के अलावा इसमें मेंहदी और गुलाबी जैसे रंग भी उपलब्ध हैं, जिसमें से आप किसी को भी अपनी पसंद या अवसर के अनुसार चुन सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप
इस लहंगा ब्लाउज के साथ कुंदन या फिर गोल्डन रंग की टेंपल ज्वेलरी बहुत ही आकर्षक दिखेगी। आप बालों में पारंपरिक चोटी बना सकती हैं या फिर उन्हें कर्ल करके खुला भी छोड़ सकती हैं। इसके अलावा नो-मेकअप मेकअप लुक और कोल्हापुरी चप्पलें आपको भीड़ से अलग दिखाएंगे।
स्टाइल स्ट्रीट पर देखें फैशन से जुड़ी अन्य जानकारियां।
03piludi Fashion Lehenga Choli Ethnic Wear Stylist Printed LehengaCholi For Women
खूबसूरत रॉयल ब्लू रंग वाले इस लहंगा ब्लाउज को नवरात्रि से लेकर विभिन्न प्रकार के पारंपरिक कार्यक्रमों में पहना जा सकता है। इसका ट्रेडिशनल लहरिया प्रिंट इसे पुराने डिजाइनों से अलग और ज्यादा आकर्षक बनाता है। वहीं, नीले रंग पर सफेद प्रिंट और गोल्डन लेस बॉर्डर वर्क इसे बेहद सुंदर दिखाता है। यह Lehenga Blouse प्रीमियम क्वालिटी के फैब्रिक से बना है, जो शरीर पर भारीपन महसूस कराए बिना एक शानदार घेर देता है। इसमें मिलने वाला दुपट्टा गोल्डन लेस बॉर्डर के साथ आता है और साथ ही ब्लाउज को आप अपनी फिटिंग के अनुसार सिलवा सकती हैं। लहंगे में परफेक्ट फिट के लिए नाड़ा भी दिया गया है।
स्टाइलिंग टिप
इसके साथ गोल्डन रंग की चांदबालियां पहनें और गले को खाली ही रहने दें, जिसमें आप दुपट्टा डाल सकती हैं। हाथों में मैचिंग चूड़ियां और पैरों में गोल्डन फिनिश वाली हील्स बेहतरीन दिखेंगी। इसके अलावा बालों में हल्का कर्ल और ग्लोइंग ब्लश वाला मेकअप आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।
04WELK Womens' Wear Tussar Silk With Patola Printed Lehenga Choli
बोरिंग डिजाइनों से हटके अगर इसबार गरबा या फिर डांडिया नाइट में आप अलग तरह का लहंगा पहनना चाहती हैं, तो यह प्रिंटेड चनियां चोली शानदार रहेगा। गोटा-पट्टी लेस बॉर्डर के साथ इसका पटोला प्रिंट देखने में बहुत ही प्यारा लगता है और पारंपरिक मौकों के लिए आदर्श है। इसमें नाड़ा और भारी लटकन के साथ आने वाला लहंगा मिलता है। वहीं, प्रिंटेर चौड़े बॉर्डर डिजाइन वाला दुपट्टा और मैचिंग ब्लाउज आपका लुक पूरा करता है। इसे हल्के और आरामदायक सिल्क से बनाया गया है, ताकी लंबे समय तक पहने रखने पर भी किसी प्रकार की दिक्कत ना लगे। इसमें मिलने वाले 0.80 मीटर लंबे ब्लाउज पीस को अपने हिसाब से सिलवाया जा सकता है।
स्टाइलिंग टिप
यह चनियां-चोली ऑक्सीडाइज्ड या फिर एलिगेंट पर्ल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया जा सकता है। बालों में एक सुंदर हेयरस्टाइल और थोड़ा बोल्ड मेकअप आपके लुक को निखार सकता है। वहीं, आप पैरों में मैचिंग जूतियां या फिर फ्लोरल एंब्रॉइडरी वाली फ्लैट्स पहन सकती हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- चनियां-चोली को नवरात्रि के अलावा कहां पहन सकती हैं?+चनियां-चोली को नवरात्रि, गरबा और डांडिया के अलावा शादियों, रिसेप्शन, सगाई, मेंहदी, संगीत, हल्दी जैसे विभिन्न प्रकार के पारंपरिक कार्यक्रमों में पहना जा सकता है।
- नवरात्रि के लिए किस प्रकार की चनियां चोली सबसे उपयुक्त है?+नवरात्रि के लिए हल्के, आरामदायक और चमकीले रंग की चनियां चोली सबसे उपयुक्त होती है, जिसमें मिरर वर्क, कौड़ी वर्क या एप्लिक वर्क जैसी पारंपरिक गुजराती कढ़ाई हो। कॉटन और जॉर्जेट जैसे फैब्रिक गरबा खेलने के लिए आदर्श होते हैं।
- अपनी चनियां चोली को कैसे स्टाइल करें ताकि वह मॉडर्न दिखे?+अपनी चनियां चोली को मॉडर्न लुक देने के लिए आप इसे क्रॉप टॉप या डिजाइनर ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। एक स्टेटमेंट नेकलेस या बेल्ट का उपयोग करें, और अपने दुपट्टे को अलग-अलग तरीकों से ड्रेप करें (जैसे एक कंधे पर या कमर पर बांधकर)। मिनिमल मेकअप और मॉडर्न हेयरस्टाइल भी सहायक होते हैं।
- चनियांं चोली और लहंगा चोली में क्या अंतर है?+चनियांं चोली मुख्य रूप से गुजरात और राजस्थान की पारंपरिक पोशाक है, जिसमें लहंगा आमतौर पर घेरेदार और रंगीन होता है। जबकि लहंगा चोली एक व्यापक शब्द है जो विभिन्न शैलियों और क्षेत्रों के लहंगों को दर्शाता है। चनियांं चोली में अक्सर विशिष्ट कढ़ाई और कपड़ा होता है जो क्षेत्र-विशेष होता है।
- गरबा के लिए कौन से फैब्रिक की चनियां चोली सबसे अच्छी होती है?+गरबा के लिए कॉटन, रेयॉन या जॉर्जेट जैसे हल्के और हवादार फैब्रिक अच्छे होते हैं, जो डांस करने में आरामदायक हों और पसीना सोख सकें।
You May Also Like