इन बांधनी साड़ियों में दिखेंगी सबसे अलग, नवरात्रि स्पेशल ट्रेडिशनल लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का!

नवरात्रि पर ट्रेडिशनल लुक के लिए बांधनी साड़ियों से बेहतर भला क्या होगा! अगर अभी तक शॉपिंग शुरू नहीं की है, तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। बांधनी पैटर्न सालों से हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है, जिसे त्यौहार के मौके पर पहनने का चलन सदियों से चलता आ रहा। खासकर नवरात्र पर इसका खास महत्व होता है। तो इस नवरात्रि क्यों न आप भी इसे ट्राई करें!
नवरात्रि के लिए Bandhani Saree Designs
नवरात्रि के लिए Bandhani Saree Designs

नवरात्रि आने वाली है। यह मां दुर्गा की आराधना और महिलाओं के श्रृंगार का त्यौहार है। नवरात्रि के मौके पर महिलाएं अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर काफी उत्सुक होती हैं। माता रानी की पूजा हो या कंजक पूजा, बांधनी साड़ी लुक का अपना एक अलग महत्व है। अगर आपने अभी तक नवरात्रि लुक के बारे में नहीं सोचा है, तो चिंता न करें, क्योंकि हम लेकर आए हैं Amazon पर उपलब्ध 5 ऐसी Bandhani Sarees जो कम दाम में आपको आकर्षक लुक देंगी। इन साड़ियों में इस बार परंपरा के साथ स्टाइल का तड़का लगाएं। ये ट्रेडिशनल साड़ियाँ देखने में जितनी आकर्षक हैं, पहनने पर उतनी ही आरामदायक महसूस होंगी। 

जागरण स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • AKHILAM Women's Yellow Bandhani Printed Chiffon Saree With Unstitched Blouse Piece

    शिफॉन के हल्के मुलायम कपड़े से तैयार इस बांधनी साड़ी का लुक बेहद आकर्षक है। इस पर मिरर वर्क मिल जाएगा जो इस साड़ी के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस साड़ी में चौड़ा बॉर्डर का डिज़ाइन मिल जाता है और पूरी साड़ी पर बांधनी पैटर्न बने हैं। कुल मिलकर ये साड़ी त्यौहार के लिए एक बढ़िया विकल्प है, इस साड़ी को लंबे घंटों तक आराम से मैनेज कर सकती हैं।

    ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसे स्टाइल करें:

    • नवरात्रि लुक के लिए इस साड़ी को सीधा पल्लू पहनें, ये पारंपरिक लगेगी।
    • गोल गले का ब्लाउज बनवाएं, बाजुओं की लंबाई एल्बो तक रखने से साड़ी का लुक निखर कर आएगा।
    • बालों में जूड़ा बनाएं और कानों में झुमके या बालियां पहनकर अपना लुक पूरा करें।
    01
  • AKHILAM Women's Bandhani Printed Chiffon Ready To Wear Saree With Unstitched Blouse Piece

    साड़ी की शौकीन हैं मगर इन्हें बांधने में घंटों लग जाते हैं, तो ये रेडी-टू-वियर साड़ी आपको पसंद आएगी। खासकर त्योहार के मौके पर हजारों काम होते हैं, इसलिए महिलाएं अक्सर खुद को तैयार रखना भूल जाती हैं। मगर इस नवरात्रि आप अपना साड़ी लुक खुलकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। शिफॉन की इस हल्की हवादार साड़ी को मिनटों में ड्रेप कर सकती हैं। इसका कपड़ा शरीर पर मक्खन जैसा महसूस होगा, जो आपको आरामदायक एहसास देगा। इस तरह त्यौहार के कामकाज करने में भी आसानी होगी। इस साड़ी में रंगों के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं और सभी पर अच्छा-खासा ऑफ़ मिल जाएगा।

    ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसे स्टाइल करें:

    • इस साड़ी को उल्टा पल्ला पहनें, मगर पल्ले को खुला रखें।
    • ब्लॉउज के गले का डिज़ाइन V रख सकती हैं, ट्रेडिशनल लुक के लिए बाजुओं को थोड़ा लंबा रखें। 
    • बालों को खुला या आधे बाल में कल्चर लगा सकती हैं, गुलाबी और हरे रंग की छुड़ियों के साथ अपना लुक पूरा करें। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Satrani Women's Georgette Bandhani Printed Festive Saree with Unstitched Blouse Piece (4486S556N_Red)

    ट्रेडिशनल में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ये साड़ी एक बढ़िया विकल्प है। इस साड़ी में चौड़ा बॉर्डर डिज़ाइन मिल जाएगा जिस पर सीक्वेंस की कढ़ाई की गई है। इसके साथ ही पूरी साड़ी पर बांधनी प्रिंट बने हैं, जो इसके आकर्षण में चार चांद लगा रहे हैं। इसका जॉर्जेट कपड़ा भी हल्का और मुलायम है, यानि त्योहार के मौके पर आप इसे आप आराम से मैनेज कर सकती हैं। इसके साथ ब्लाउज का कपड़ा आएगा जिस पर खूबसूरत कढ़ाई की गई है। तो क्यों न नवरात्रि लुक को इस साडी के साथ यादगार बनाएं।

    ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसे स्टाइल करें:

    • मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक के लिए इस साड़ी में पल्लू को उल्टा और खुला रखें। 
    • इसके साथ स्वीटहार्ट गले का ब्लाउज बनवाएं, साथ में पीछे डोरी डिज़ाइन रखें।
    • इस साड़ी में बालों में जूड़ा बनाएं, गले में गोल्डन चोकर और झूमक पहनें। 
    03
  • RATAN Women's Chiffon Bandhani Printed Saree without Blouse Piece(SHCH-36222_Yellow)

    नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखती हैं, तो इस तरह की हल्की हवादार बांधनी साड़ियाँ पहनें। लाल और पीले रंग के मेल से बानी इस साड़ी पर खूबसूरत बांधनी प्रिंट किया गया है, जो इसे पारंपरिक लुक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बना रहा है। ये हल्की हवादार हैं, इनमें पूजा करने से लेकर त्यौहार के कामकाज को मैनेज करने में आसानी होगी। इसके साथ ही दुर्गा पंडाल घूमने के लिए इस Bandhani Saree के साथ मिनटों में स्टाइल कर सकती हैं। 

    ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसे स्टाइल करें:

    • इस साड़ी को पिन लगाकर उल्टा पल्ला पहनें।
    • साधारण पारंपरिक लुक के लिए गोल गले का सूती ब्लाउज बनवाएं, बाजू को लंबा रखें।
    • बालों में चोटी बनाएं और कानों में बालियां पहनें, अंत में बिंदी लगाकर अपना लुक पूरा करें!
    04
  • SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Unstitched Blouse Piece (4539S391_Maroon)

    मैरून रंग की जॉर्जेट कपड़ें से तैयार इस साड़ीपर गोल्डन रंग के खूबसूरत बांधनी प्रिंट बने हैं, जो इस साड़ी का मुख्य आकर्षण है। नवरात्रि जैसे त्योहारों के लिए इस तरह की साड़ी को खूब पसंद किया जाता है। माता रानी पर साड़ी चढ़ानी हो या कंजक में पारंपरिक लुक चाहिए हो, ये विकल्प आप सभी को पसंद आएगा। इसका कपड़ा भी हल्का और मुलायम है, पूजा और पंडाल घूमने के लिए आरामदायक विकल्प है। नवरात्रि के अलावा भी आप इसे फेस्टिव सीजन में किसी भी मौके पर मिनटों में स्टाइल कर सकती हैं।

    ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसे स्टाइल करें:

    • ट्रेडिशनल लुक के लिए इसे सीधा पल्ला पहनें, पल्ले को थोड़ा लंबा रखें।

    इसमें प्रिंटेड ब्लाउज पीस आएगा। जिन्हें गोल या V-नेक के डिजाइन में सिलवाया जा सकता है, बाजू पर डिज़ाइन बनवा सकती हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कौन से कपडे की बांधनी साड़ियां अच्छी होती हैं?
    +
    सिल्क, जॉर्जेट, कॉटन, शिफॉन और मलमल जैसे हर तरह के कपड़ों में बांधनी साड़ियां आती हैं, आप अपने सुविधा और अवसर के अनुसार साड़ियों का चयन कर सकती हैं। त्यौहार के मौके पर शिफॉन, मलमल और जॉर्जेट की हल्की साड़ियां अच्छा विकल्प है, वहीं शादी के मौके पर सिल्क और बनारसी बांधनी साड़ियां आकर्षक लगेंगी।
  • बांधनी साड़ी की देखभाल कैसे करें?
    +
    साधारण शिफॉन, जॉर्जेट और मलमल साड़ी को घर पर हाथ से धोएँ और इस्तेमाल करें। मगर सिल्क और भारी कढ़ाई वाली बांधनी साड़ियों के लिए हमेशा ड्राई क्लीन की सलाह दी जाती है। रंगीन साड़ियों को सीधा धुप में न सुखाएं अन्यथा रंग फीका पड़ सकता है।
  • बांधनी साड़ी को प्रेस करते हुए किस बात का विशेष ध्यान रखें?
    +
    बांधनी साड़ियों को प्रेस करते हुए एक बात का विशेष ध्यान रखें, साडी को प्रिंट के उल्टी साइड से आयरन करें। पारंपरिक टाई-डाई वाले बांधनी साडी पर बहुत अधिक दबाव या स्टीम आयरन का प्रयोग न करें अन्यथा साडी के उभार चपटे हो सकते हैं। हमेशा हल्के हाथ से कम तापमान पर हल्की प्रेस का उपयोग करें।
  • नवरात्रि और कंजक पूजा के अवसर पर कौन से रंग की साड़ी शुभ मानी जाती है?
    +
    नवरात्र के मौके पर पारंपरिक रूप से लाल पहनने का महत्व है, लाल रंग की साड़ी से माता का श्रृंगार किया जाता है। मगर पूजा और उत्सव के लिए पीला, नारंगी और हरा रंग भी शुभ माना जाता है। लाल रंग देवी शक्ति का प्रतीक है, वहीं पीले और नारंगी रंग को खुशी और समृद्धि का रंग मानते हैं।