महिलाओं के लिए ट्रेंडिंग Navratri Dress जो करेंगी सबको इम्प्रेस

नवरात्रि का त्योहार सिर्फ मां दुर्गा की भक्ति तक सीमित नहीं है। इस दौरान गरबा और डांडिया की धूमधाम के साथ ही महिलाओं का फैशन भी जोरों पर होता है। ऐसे में ट्रेंडिंग नवरात्रि ड्रेसेस आपके लुक को निखारने का काम करेंगी। इन्हें आप मैचिंग एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
ट्रेंडिंग नवरात्रि ड्रेसेस
ट्रेंडिंग नवरात्रि ड्रेसेस

नवरात्रि की धूम में अगर आप इस साल सबसे अलग, फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आपको जरूरत है अपनी वॉर्डरोब में कुछ खास ड्रेसेस शामिल करने की। जी हां, हर साल की तरह वही चनिया-चोली, सूट और लहंगा काम नहीं आने वाला है। ऐसे में आपका काम आसान करने के लिए हम कुछ ऐसी तड़कती-भड़कती Navratri Dress लेकर आएं हैं, जो गरबा नाइट से लेकर डांडिया रास तक में बेहतरीन दिखेंगी। इन्हें आप पंडाल होपिंग और यहां तक की मां दुर्गा के दर्शन करने जाने के लिए भी पहन सकती हैं। वहीं, मैचिंग एक्सेसरीज़, सुंदर मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ इनकी खूबसूरती को निखारते हुए आप अपना नवरात्रि लुक खास बना सकती हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • SHREGHAR FASHION Women's Navratri Special Palazzo Set for Women

    डांडिया या Garba नाइट में जाने के लिए अगर आप कुछ स्टाइलिश और कंफर्टेबल तलाश रही हैं, तो यह पलाज़ो सेट आपके लिए परफेक्ट है। यह लहंगा-चोली की तरह भारी नहीं लगता है और साथ ही मॉडर्न एथनिक लुक भी देता है। इसमें काले रंग के पोलका डॉट पैटर्न वाले पलाज़ो के साथ सुंदर मिरर वर्क वाला टॉप मिलता है। यह टॉप बैंगलोरी सिल्क से बना है, जिसपर नवरात्रि की चमक को मैच करने वाली रंग-बिरंगी एंब्रॉइडरी की गई है।

    स्टाइलिंग टिप्स

    • इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पेयर करें, जिसमें कानों में झुमके, गले में लंबा नेकपीस और हाथ में ब्रेसलेट पहनें।
    • फुटवियर के लिए आप एंब्रॉइडरी और मिरर वर्क वाली कोल्हापुरी चप्पलें चुन सकती हैं।
    • मेकअप को हल्का रखते हुए आंखों को शिमरी लुक दें और बालों को कर्ल करके अपना नवरात्रि लुक पूरा करें।
    01
  • EthnicJunction Women's Viscose Rayon Leheriya Print Kaftan Kurta with Dhoti Pant Set

    पंडाल होपिंग से लेकर मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करने जाने के लिए आप इन नवरात्रि 2026 पर इस तरह का धोती पैंट सेट पहन सकती हैं। इस Kurta Pant सेट में धोती स्टाइल वाली पैंट के साथ रेयॉन मटेरियल से बना कफ्तान कुर्ता मिलता है। इसकी हरे रंग वाली पैंट आरामदायक कॉटन सिल्क से बनी है। वहीं, कुर्ता का लहरिया प्रिंट, गले के पास सितारों गोल्डन लेस वाला काम इसे त्योहार के लिए परफेक्ट बनाता है।

    स्टाइलिंग टिप्स

    • एलिगेंट लुक के लिए बालों को स्ट्रेट करें और ग्लोइंग मेकअप के साथ छोटी बिंदी लगाएं।
    • मैटेलिक फिनिश या फिर गोल्डन बेस वाली वाली ज्वेलरी इस कुर्ता पैंट सेट के साथ खूबसूरत दिखेगी।
    • इसे फ्लैट्स या फिर मोजरी के साथ पेयर किया जा सकता है, जो कि धोती लुक को आकर्षक दिखाता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TERRIFIC STYLE Women's Printed Silk Lehenga Choli with Dupatta Blouse

    नवरात्रि का त्योहार लहंगा चोली के बिना अधूरा है। गराब और डांडिया में अक्सर महिलाओं को यही पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप इसबार कुछ इस तरह का ट्रेंडी प्रिंटेड Chaniya Choli ट्राई कर सकती हैं। इसे लग्जरी एहसास और एलिगेंट फॉल देने वाले हाई-क्वालिटी सिल्क ब्लेंड से बनाया गया है। इसमें आपको लाल के अलावा एक हरे रंग का विकल्प भी मिल जाएगा। इस सिल्क लहंगा का मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट देखने में बहुत सुंदर लगता है।

    स्टाइलिंग टिप्स

    • इस मल्टीकलर लहंगा के साछ पर्ल ज्वेलरी बेहद खूबसूरत दिखेगी, जिसके लिए आप गले में चोकर और कानों में स्टड्स पहन सकती हैं।
    • आप अपने आराम के हिसाब से फुटवियर के लिए हील्स या फिर एंब्राइडर्ड जूतियां चुन सकती हैं।
    • मेकअप के लिए थोड़ा लाइट लुक अच्छा रहेगा, जिसमें आंखों पर मैचिंग आईशैड़ो लगा सकता है।
    03
  • EthnicJunction Embroidered High Neck Navratri Speical Sleeveless Kurta

    अगर आप इसबार Navratri के मौके पर कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो यह स्लीवलेस कुर्ता शानदार रहेगा। यह आपको बिना भारी-भरकम एहसास दिलाए खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देगा। इसे आप पलाज़ो, पैंट, सलवार के साथ पेयर कर सकती हैं। यह कुर्ती आरामदायक कॉटन ब्लेंड मटेरियल से बनी है और स्ट्रेट फिट में आती है। इसमें हाई-नेक स्टाइल मिलता है और साथ ही गले के पास सुंदर धागों से कढ़ाई भी की गई है।

    स्टाइलिंग टिप्स

    • कानों में बड़े ऑक्सीडाइज्ड झुमके बेहतरीन दिखेंगे और हाथ में सिल्वर चूड़ियां पहनें।
    • यह कुर्ती नो-मेकअप मेकअप लुक के साथ स्टाइल करें, जो आपको एलिगेंट दिखाने का काम करेगा।
    • आप पैरों में मैटेलिक फिनिश वाली हील्स या फिर फ्लैट्स पहन सकती हैं, जिन्हें बॉटम के हिसाब से चुनना सही रहेगा।
    04
  • ELOGRIN Traditional All Season American Crepe Blooming Stitched A-line Skirt

    यह खूबसूरत ए-लाइन स्कर्ट आप नवरात्रि के किसी भी कार्यक्रम के लिए मैचिंग ब्लाउज, टैंक टॉप, क्रॉप टॉप के साथ पेयर करके ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। मुलायम और हल्के अमेरिकन क्रीप मटेरियल से बने होने के कारण लंबे समय तक पहने रखने के लिए भी आरामदायक रहती है। वहीं, काले कपड़े पर किया गया गोल्डन गोटा-पट्टी का काम इसे शानदार बनाता है, जो कि फेस्टिव स्टाइल के लिए एकदम परफेक्ट है।

    स्टाइलिंग टिप्स

    • इसे स्टाइल करने के लिए बालों में स्लीक बन बनाकर गजरा या गुलाब के फूल लगा सकती हैं।
    • यह ऑक्सीडाइज्ड या फिर मैचिंग मैटेकिल फिनिश ज्वेलरी के साथ काफी बढ़िया दिखेगी।
    • स्कर्ट के नीचे आप मोजरी या फिर जूतियां पहन सकती हैं, जिनमें थोड़ा गोल्डन वर्क किया गया हो।
    05

फैशन से जुड़ी अन्य जानकारी स्टाइल स्ट्रीट पर देखें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नवरात्रि के लिए सबसे लोकप्रिय रंग कौन से हैं?
    +
    नवरात्रि के लिए लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, गुलाबी जैसे चमकीले और जीवंत रंग सबसे लोकप्रिय हैं, क्योंकि वे उत्सव की भावना को दर्शाते हैं।
  • मैं अपनी पुरानी नवरात्रि ड्रेस को नया लुक कैसे दे सकती हूँ?
    +
    Navratri 2026 पर अपनी पुरानी ड्रेस को नया लुक देने के लिए आप उसमें नए दुपट्टे, अलग डिज़ाइन की चोली, या कढ़ाई वाले पैच जोड़ सकती हैं। एक्सेसरीज और ज्वेलरी बदलकर भी नयापन लाया जा सकता है।
  • गरबा खेलते समय कौन से कपड़े सबसे आरामदायक होते हैं?
    +
    गरबा खेलते समय कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट और हल्के सिल्क मिश्रण जैसे कपड़े सबसे आरामदायक होते हैं क्योंकि वे पसीना सोखते हैं और शरीर को सांस लेने देते हैं, जिससे आप आसानी से घूम सकें।
  • क्या नवरात्रि में साड़ी पहनना एक अच्छा विकल्प है?
    +
    हाँ, नवरात्रि में साड़ी पहनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, खासकर यदि आप पारंपरिक लुक पसंद करती हैं। हल्की और आसानी से ड्रेप होने वाली साड़ियां, जैसे कि कॉटन या सिल्क-ब्लेंड, गरबा के लिए उपयुक्त हैं।
  • बच्चों के लिए नवरात्रि ड्रेसेस के क्या विकल्प हैं?
    +
    बच्चों के लिए छोटी चनिया चोली, डिजाइनर फ्रॉक्स या हल्के पारंपरिक लहंगे अच्छे विकल्प हैं। लड़कों के लिए केडिया या कुर्ता-पायजामा सेट उपलब्ध हैं।