क्या आप कढ़ाईदार से लेकर प्रिंटेड एथनिक वियर के विकल्प अपने लिए देख रही हैं? तो यहां सूट से लेकर साड़ी सभी के शानदार विकल्प दिए गए हैं। भारत में त्योहार आते-जाते रहते हैं, इसके अलावा भी फंक्शन, पार्टी या फिर अन्य अवसरों के लिए भी महिलाओं को एथनिक कपड़ों की आवश्यकता पड़ती ही है। अलग-अलग प्रकार की साड़ी और सूट एथनिक वियर में शामिल हो सकती है, जिसमें बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी, लहंगा साड़ी से लेकर सलवार कमीज, शरारा सेट, पटियाला सूट आदि के शानदार विकल्प मिल सकते हैं। इन कपड़ों के लिए अगर कुछ मशहूर ब्रांड्स की बात की जाए, लिबास, बीबी, SIRIL, W और इंडो एरा जैसे नाम अच्छे हो सकते हैं। यहां महिलाओं के लिए Ethnic Wear आराम को ध्यान में रखते हुए शामिल किए हैं, जिनकी मदद से शादी, रिसेप्शन जैसे अन्य फंक्शन में पहनने के लिए आपका स्टाइल वॉल्ट बेहतर हो सकता है।
महिलाओं के लिए टॉप 5 एथनिक वियर जानें
- कुर्ता: कुर्ता में पूरा सेट भी मिलता है, जिसमें ऊपर पहनने के लिए कुर्ता, नीचे के लिए प्लाजो, पैंट या ट्राउजर मिलता है। कुछ कुर्ता सेट के साथ दुपट्टा आता है और कुछ के साथ नहीं। वैसे कुर्ता भी कई प्रकार के होते हैं, जैसे कि A-लाइन, स्टैट फिट, नायरा कट, आलिया कट, अंगराखा, शॉर्ट और लॉन्ग आदि। इसके अलावा कुर्ता पर मिलने वाले प्रिटे और कपड़े के फैब्रिक के आधार पर भी कुर्ता के प्रकार होते हैं।
- साड़ी: पूजा-अर्चना से लेकर किसी भी त्योहार पर पहनने के लिए साड़ी महिलाओं की पहली पसंद होती हैं। अगर आपको साड़ी बांधने में दिक्कत होती है, तो आजकल तो रेडी मेड साड़ी भी मिलती हैं। इसके अलावा अगर हम अलग-अलग तरह की साड़ी देखें, तो आप बनारसी साड़ी, साउथ इंडियन स्टाइल साड़ी, कांजवरम साड़ी, प्रिंटेड साड़ी और पटोला साड़ी देख सकती हैं। वहीं, फैब्रिक के आधार पर Cotton साड़ी, सिल्क Saree, चंदेरी सिल्क साड़ी और ऑर्गेंजा साड़ी होती हैं।
- लहंगा चोली: लहंगा चोली या फिर लहंगा भी कहा जा सकता है। इसमें 3 भाग होते हैं, पहला ब्लाउज, दूसरा लंबी स्कर्ट और तीसरा दुपट्टा। यह आमतौर पर, अपने घर या भी किसी करीबी के फंक्शन या पार्टी में पहना जा सकता है।
- अनारकली गाउन: जिन महलिाओं को कपड़ों में घेर चाहिए होता है, उनको अनारकली गाउन पसंद आ सकती हैं। दरअसल, इनकी लंबाई जमीन तक छूने जितनी होती है और इनमें बढ़िया घेर भी मिलता है। यह एक स्टाइलिश एथनिक कपड़ा हो सकती हैं, जिसे खास अवसरों तक पर पहना जा सकता है।
- शरार सूट: सूट कई प्रकार के होते हैं, जिसमें से एक शरार सूट सेट होता है। इसमें कुर्ता, फ्लेयर्ड पैंट (घेर वाली पैंट) और दुपट्टा मिलता है। यह आमतौर पर, सुंदर प्रिंटेड से लेकर कढ़ाईदार डिजाइन में मिल सकते हैं।