कौन-सी Sink Design के साथ आपकी किचन को मिलेगा मॉर्डन लुक? यहां देखें

गंदे बर्तनों को अच्छे से धोने और होथ धोने जैसे सभी कार्य इन Kitchen सिंक में कर पाएंगे पूरा, जिनके बढ़िया डिजाइन आपके साधारण से किचन को भी एकदम बढ़िया और मॉडर्न लुक दे सकती हैं।
कौन-सी Kitchen Sink डिजाइन सही रहेगी?

क्या आप अपने किचन के लिए बढ़िया डिजाइन वाली सिंक देख रहे हैं, जिससे किचन को आकर्षक लुक मिले? अगर हां.. तो यहां लेटेस्ट डिजाइन वाली सिंक के विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें अपनी Kitchen के साइज और अपनी जरूरत के आधार पर सही विकल्प चुन सकती हैं। ये मजबूत स्टेनलेस स्टील और ग्रेफाइट मटेरियल के बने हैं, जिन स्क्रैच और ज़ंग लगने की दिक्कत नहीं रहती है। अगर सिल्वर रंग की सिंक से बोर हो गए हैं, तो अलग-अलग डिजाइन की सिंक आपको ब्लैक फिनिश में भी मिल सकती हैं। यहां शामिल सिंक के साथ फ्रूट ट्रै/ड्रॉर मिल रही है, जिसकी मदद से फल-सब्जी को आसानी से धोया जा सकता है। किचन अगर बर्तन से फैला रहता है, तो आप अच्छी क्षमता वाला Sink ले सकते हैं, जिसमें एक बार में ज्यादा से बर्तन फिट हो सकते हैं। 

किचन सिंक की डिजाइन कितने प्रकार की हो सकती है? 

  • ड्रॉप इन सिंक: इसे टॉप माउंट सिंक भी कहा जाता है, यह सबसे सामान्य प्रकार की सिंक होती है, जो आमतौर पर, घरों में देखी जाती है। इसकी डिजाइन की बात करें, तो यह किचन के काउंटर में छेद करके लगाई जाती है। यह हर तरह के काउंरटॉप वाले किचन के साथ जच सकती है। इसका सरफेस डायमंड डिजाइन का होता है। 
  • अंडरमाउंट सिंक: इस प्रकार की सिंक आमतौर पर, सॉलेड सरफेस की होती है और ये ज्यादातर ग्रेनाइट से बने होती हैं। यह काउंटर के नीचे से लगी होती है, जिसका एज सपाट होता है, तो काउंटर से बर्तन सिंक में गिरते नहीं हैं।
  • सिंगल बाउल सिंक: जिस सिंक में सिर्फ एक बाउल होती हैं, उन्हें सिंगल बाउल सिंक कहा जाता है। आमतौर पर, घरों में अभी भी इस प्रकार की सिंक इस्तेमाल होती है। अगर आपका किचन छोटा है, तो इसके काफी छोटे आकार वाली डिजाइन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
  • डबल बाउल सिंक: जिन सिंक में आपको दो बाउल देखने को मिलते हैं, उन्हें डबल बाउल कहा जाता है। अगर आपको ज्यादा बर्तन एक बार में सिंक में रखने हैं या बड़े आकार वाले सिंक की जरूरत है, तो आप इस प्रकार की सिंक का चुनाव कर सकते हैं।
  • ARQUIN MATT Finish Single Bowl Kitchen Sink

    सिल्वर रंग और इमैट फिनिश में मिल रही यह किचन सिंक आपके किचने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसकी डिजाइन काफी अच्छी है। इसकी खासियत की बात करें, तो यह एक स्क्वेर ड्रेनर और फ्रूट बास्केट मिल रही है, जिसकी मदद से पानी को फल-सब्जी में से निकाला जा सकता है। यह सिंक डिजाइन 24x18x10 इंच साइज में मिल रही है, जो कि छोटे साइज वाले किचन के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसके साथ यह ट्रै जो मिल रही है, उसमें धुले हुए बर्तन भी रखे जा सकते हैं, जो उसमें जल्दी से सूख भी सकते हैं। इसकी ड्रैन पाइप काफी लचीली होती है, जिसकी लंबाई में जगह के अनुसार बदली जा सकती है।

    01
  • Ruhe Matte Black Quartz Single Bowl Kitchen Sink

    अगर सिल्वर रंग की सिंक से बोर हो गए हो और अपने किचन को कुछ नया लुक देता चाहते हो, तो आप इस किचन सिंक का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह ब्लैक रंग में मिल रही है। अक्सर जब हम सिंक में बर्तन रखते हैं, तो बहुत तेज आवाज आती है सिंक में से, ऐसे में यह किचन सिंक बर्तन रखने पर ज्यादा तेज आवाज नहीं करता है। यह Kitchen Basin स्क्रैच रेसिस्टेंट है, जिसका अर्थ है, कि इस पर किसी चीज या बर्तन से स्क्रैच नहीं लगते हैं। जैसे कि यह काले रंग में मिल रही है, तो आपको लगता होगा कि इसका रंग कुछ समय में खराब हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है, क्योंकि यह खास सुविधा के साथ आती है, जिसकी वजह से इसका रंग फैड नहीं होता है।

    02
  • HAPPY HOMES Modular Kitchen Sink

    अपने किचन को मॉर्डन लुक देने के लिए इस किचन सिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आकार 24x18x10 इंच का है। इस सिंक में बर्तन रखने के लिए अच्छी-खासी जगह मिल जाती है। इसमें एक अलग से बास्केट दी गई है, जिसमें फल-सब्जी रख आसानी से धोए जा सकते हैं। यह बढ़िया क्वालिटी वाली स्टेनलेस स्टील से बनी है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होगी। यह खास डायमंड डिजाइन का है, जिस पर से ग्लास के बर्तन गिरने का डर नहीं रहता है। इसकी मेटल फ्रूट बास्केट को इस्तेमाल ना होने पर सिंक से निकाला भी जा सकता है। इस पर नैनोकोटिंग मिलती है, जो इसे ज़ंग प्रतिरोधी बनाती है।

    03
  • Plantex Quartz UV Protected Black Kitchen Sink

    बढ़िया डिजाइन वाली यह सिंक टॉप माउंट प्रकार की है, जो किचन में इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त हो सकती है। यह UV सुरक्षित सिंक है, जिसका मतलब है, कि इसका रंग छूटता या फैड नहीं होता है। यह सिंगल बाउल वाला सिंक है, जो कि किचन को क्लासी लुक देने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी कपलिंग दी है, जो कि पाइप में कचरा जाने से रोकती है, जिससे पाइप खराब ना हो। इसके साथ जो पाइप मिल रही है, वो लचीली होने के साथ-साथ लीकप्रूफ भी है, यानि पानी निकलने की दिक्कत नहीं रहती है। यह ग्रेनाइट मटेरियल से बनी है, जो कि काफी मजबूत है। साथ ही कांटा या अन्य नुकीली चीज भी अगर सिंक में रखी जाए, तो भी सिंक में स्क्रैच लगने की दिक्कत नहीं रहती है।

    04
  • COOTER 24 X 18 x 9 Waterfall Kitchen Sink

    यह एक बढ़िया और मल्टीफंक्शन सुविधा वाली सिंक चाहते हैं, तो इस सिंक पर नजर डाल सकते हैं, यह किचन में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों का काम करने के लिए सक्षम है। इसका आकार बड़ा है, जिसमें एक छोटा और एक बड़ा पानी का नल दिया गया है। इसमें एक खास प्रकार का नल मिल रहा है, जिसे वाटरफॉल नल कहा जाता है। इस Kitchen Basin का ब्लैक फिनिश आपके किचन को आकर्षक लुक दे सकता है। सिंक के एक साइड पर देखें, तो ग्लास जैसे बर्तन को धोने के लिए एक खास सुविधा दी है, जिससे ऐसे बर्तनों को धोना आसान हो जाता है। इसमें खास स्प्रे मोड भी मिल रहा है, जिसकी मदद से बर्तनों को धोना आसान हो जाता है।

    05

किचन सिंक की सही डिजाइन कैसे चुनें?

  • किचन का आकार: सिंक लेते वक्त सबसे पहले आपको अपने रसोईघर का आकार देखना चाहिए। अगर आकार छोटा है, तो उसमें छोटा सिंक लगाए और बड़े किचन के लिए बड़ा या फिर डबल बाउल वाला सिंक भी लगाया जा सकता है। अगर आप आकार के हिसाब से सिंक नहीं चुनते हैं, तो आपके पूरे किचन का लुक खराब हो सकता है। 
  • जरूरत: जो सिंक आपके किचन में हैं, वो आपकी जरूरत को पूरा ना कर पाए, यानि उसमें अगर सभी तरह के बर्तन फिट ना हो पाएं, तो सिंक का मतलब क्या हुआ, इसलिए आपको सिंक चुनते वक्त अपनी जरूरत का ध्यान रखना होगा। धोने के लिए ज्यादा बर्तन हो जाते हैं, तो बड़ा सिंक ही सही रहता है। 
  • बजट: सभी लोगों का बजट अलग होता है, तो आपका जो भी बजट है, उसकी हिसाब से सिंक चुनें। हर बजट में आपको कई प्रकार की सिंक मिल जाती है, जिसकी वजह से अपनी किचन के साइज और बजट के हिसाब से सही सिंक डिजाइन का चुनाव किया जा सकता है। 
  • किचन का लुक: साधारण या फिर सिल्वर रंग वाली सिंक आपके किचन को वैसा लुक नहीं दे पा रही है जैसा आपको चाहिए, तो आप ब्लैक फिनिश में मिलने वाली सिंक का अपने किचन में इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको किचन में मॉर्डन लुक चाहिए, तो उसी हिसाब से डिजाइन और रंग का चुनाव करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे किचन के लिए कौन-सी डिजाइन वाली सिंक सही रहती है?
    +
    अगर किचन आपको छोटा है, तो आप साइड वाली सिंक, ड्रॉप-इन सिंक और अंडरमाउंट सिंक डिजाइन सही विकल्प हो सकती हैं।
  • बढ़िया डिजाइन वाली किचन सिंक लेने के क्या फायदे होते हैं?
    +
    बढ़िया डिजाइन वाली Kitchen Sink आप लेते हैं, तो उससे आपके साधारण से किचन को मॉर्डन और बेहतर लुक मिल सकता है। सही डिजाइन की सिंक आपकी जरूरत को बेहतर तरह से पूरा कर सकती हैं।
  • सिंगल या डबल कौन-से प्रकार की सिंक को किचन में लगाने के फायदा है?
    +
    सिंगल और डबल दोनों ही प्रकार की किचन सिंक बढ़िया होती है, कौन-सी आपके लिए फायदेमंद रहेगी, वो आपकी जरूरत और किचन साइज दोनों पर निर्भर करती है। अगर बड़े आकार वाले सिंक की जरूरत पड़ती है, तो डबल सिंक लगवा सकते हैं। लेकिन किचन का आकार छोटा है, तो सिंगल सिंक लगवाना ही सही विकल्प रहेगा।
  • किस मटेरियल के किचन सिंक बढ़िया रहते हैं और क्यों?
    +
    स्टेनलेस स्टील वाले किचन Sink Design आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं, क्योंकि ये पानी प्रतिरोधी होने हैं, तो पानी पड़ने से खराब नहीं होते हैं। इसके अलावा ये ज़ंग प्रतिरोधी भी होते हैं, जिस पर ज़ंग लगने की दिक्कत नहीं होती है।