दाल हो या राजमा 3 लीटर स्टेनलेस स्टील Pressure Cooker में बनेगा तेज और सेहतमंद खाना!

स्टेनलेस स्टील से बने 3 Litre क्षमता वाले प्रेशर कुकर खाने को तेजी से तो पकाते ही हैं, साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी सही रहते हैं। इनमें हाई हीट पर कुकिंग करते समय भी खाने के जलने की समस्या नहीं आती है। इसी के साथ ज्यादातर मॉडल गैस और इंडक्शन दोनों पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
स्टेनलेस स्टील वाले 3 लीटर प्रेशर कुकर
स्टेनलेस स्टील वाले 3 लीटर प्रेशर कुकर

स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने 3 लीटर क्षमता वाले प्रेशर कुकर खाने को तेजी से पकाते हैं और साथ ही इनमें भोजन पूरी तरह से हेल्दी भी बनता है। इनमें आसानी से 3-4 लोगों के लिए एक ही बार में कुकिंग की जा सकती है और तरह-तरह की डिशेज आसानी से तैयार हो जाती हैं। स्टील के 3 Litre Pressure Cooker की बॉडी में रोजाना इस्तेमाल करने के बावजूद आसानी से जंग नहीं लगती है और इन्हें साफ करने के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आजकल बड़े ब्रांड के ज्यादातर विकल्पों को गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन कुकटॉप पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ मजबूत डिजाइन और आधुनिक सुविधाएं इन्हें इस्तेमाल करने में भी पूरी तरह से सुरक्षित बनाते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Hawkins 3 Litre Inner Lid Pressure Cooker

3-4 लोगों का खाना बनाने के लिए यह 3 लीटर प्रेशर कुकर सही पसंद होगा जो लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहेगा। इसे गैस स्टोव के अलावा इंडक्शन पर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी मजबूत बॉडी लंबे समय तक जंग से सुरक्षित रहती है। 3 लीटर क्षमता वाला यह Hawkins Cooker जब तक पूरा प्रेशर नहीं निकलता, तब तक इसकी लिड बंद रहती है। वहीं मोटे बेस की वजह से खाना जलने की चिंता नहीं रहती है। 

क्यों चुनें?

  • यह हॉक्निस प्रेशर कुकर खाने को तेजी व सही तरह से पकाता है और कच्चा नहीं रहता है।
  • इसकी बॉडी को आसानी से सामान्य साबुन और पानी का इस्तेमाल करके साफ कर सकते हैं।
  • रोजाना इस्तेमाल के बावजूद गास्केट कटने की समस्या नहीं आती है। 
01

Prestige 3 Litre Stainless Steel Deluxe Alpha Svachh Outer Lid Pressure Cooker

लोकप्रिय ब्रांड प्रेस्टीज का यह कुकर रोजाना की कुकिंग के लिए एक भरोसेमंद पसंद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है खास डिजाइन वाली लिड, जो कुकर से निकलने वाले पानी या अन्य चीजों को गैस पर गिरने नहीं देती है जिसके चलते पूरी सफाई बनी रहती है। 3 लीटर क्षमता वाले इस प्रेशर कुकर की ट्रायप्लाई डिजाइन खाने को जलने व चिपकने से बचाती है और हर बार एक समान कुकिंग सुनिश्चित होती है। एर्गोनोमिक हैंडल की मदद से इसे उठाने और ढक्कन बंद करने का काम आसानी से होता है। वहीं, चौड़े मुंह वाली डिजाइन के साथ खाने को चलाने और परोसने में सुविधा रहती है। 

क्यों चुनें?

  • इस Prestige Cooker को गैस स्टोव और इंडक्शन कुकटॉप दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • स्टेनलेस स्टील मटेरियल खाने के साथ आसानी से रिएक्ट नहीं करता है।
  • 10 साल तक की वारंटी के साथ मरम्मत या रिपेयरिंग का खर्चा कम होता है। 
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Bergner Aragon Inner Lid Stainless Steel Pressure Cooker

गैस स्टोव और इंडक्शन दोनों पर इस्तेमाल करने के लिहाज से डिजाइन किया गया यह Bergner कुकर 3 लीटर क्षमता में आता है। इसमें आसानी से तरह-तरह की डिशेज तैयार हो जाती हैं और यह गैस की भी बचत करता है। यह प्रेशर कुकर पूरी तरह से हाइजीनिक भी है और खाने के स्वाद पर असर नहीं पड़ता है। स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना यह मॉडल लाइटवेट है, जिसके चलते इसे उठाने और साफ करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है। इसमें कम तेल में भी खाने को पका सकते हैं और उसके जलने या चिपकने की समस्या नहीं आती है। 

क्यों चुनें?

  • एर्गोनोमिक हैंडल की मदद से लिड खोलेन व बंद करने का काम आसान बनता है।
  • रोजाना इस्तेमाल के बावजूद इसकी बॉडी में ज़ंग नहीं लगती है।
  • गास्केट रिलीज सिस्टम इस्तेमाल के दौरान पूरी सुरक्षा बनाए रखता है और प्रेशर आसानी से निकल जाता है। 
03

Butterfly Curve 3 Litres Stainless Steel Outer Lid Pressure Cooker

कर्व डिजाइन वाला यह प्रेशर कुकर सही डिजाइन वाली लिड से लैस है और यह छोटे परिवार के लिए सही पसंद होगा। इस Butterfly कुकर का भारी ट्रायप्लाय बेस खाने को हर बार सही तरह से बनाने में मदद करता है और उसके ज्यादा पकने या कच्चा रहने की समस्या नहीं आती है। चौड़े मुंह वाली डिजाइन के चलते खाने को आसानी से चलाने और निकालने में भी सुविधा रहती है। सही लॉकिंग सिस्टम के चलते ढक्कन अच्छी तरह से बंद होता है और पूरी सुरक्षा बनी रहती है। 

क्यों चुनें?

  • इसमें आसानी से स्लो कुकिंग भी की जा सकती है और खाना जलने की समस्या नहीं आती है।
  • इस 3 Litre Cooker की स्टेनलेस स्टील बॉडी लंबे समय तक ज़ंग से सुरक्षित रहती है।
  • बढ़िया क्वालिटी का मटेरियल खाने के स्वाद को बनाए रखता है और हर बार सही कुकिंग सुनिश्चित होती है। 
04

Pigeon by Stovekraft Inox Pro 3L Inner Lid Stainless Steel Cooker

यह 3 Litre प्रेशर कुकर सैंडविच बॉटम डिजाइन के साथ तैयार किया गया है जिस वजह से इसकी सतह सही तरह से हीट होती है और खाना तेजी से पकता है। इसे गैस स्टोव और इंडक्शन दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 3-5 लोगों का खाना एक साथ तैयार कर सकते हैं और सामान्य साबुन व पानी के साथ इसे साफ किया जा सकता है। इस्तेमाल करने में भी यह काफी सुरक्षित है और पूरा प्रेशर निकले बिना इसका ढक्कन खुलता नहीं है। यह हांडी के शेप वाली डिजाइन में आता है, जो देखने में आकर्षक लगता है।

क्यों चुनें?

  • लीक-प्रूफ बॉडी के चलते खाने के रिसाव की समस्या नहीं आती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है।
  • इस Pigeon Cooker के हैंडल हीट नहीं होते है जिस वजह से लिड खोलने में परेशानी नहीं आती है।
  • स्टेनलेस स्टील बॉडी खाने के साथ रिएक्ट नहीं होती है और खाना सुरक्षित रहता है।  
05

स्मार्ट चॉइस पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई प्रोडक्ट्स की जानकारी

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 3 लीटर स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर कितने लोगों के लिए पर्याप्त है?
    +
    एक 3 लीटर स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर आमतौर पर 2-3 लोगों के छोटे परिवार के लिए पर्याप्त होता है। यह दाल, चावल, या एक सब्जी बनाने के लिए आदर्श पसंद है।
  • क्या स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर एल्युमीनियम से बेहतर है?
    +
    हां, स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर आमतौर पर एल्युमीनियम से बेहतर माना जाता है क्योंकि यह फूड-ग्रेड मटेरियल से बना होता है, भोजन के साथ रिएक्ट नहीं करता, साफ करने में आसान होता है, और अधिक टिकाऊ होता है।
  • स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
    +
    हमेशा कुकर को उसकी अधिकतम क्षमता से अधिक न भरें, ढक्कन को कसकर बंद करें, सुनिश्चित करें कि सेफ्टी वॉल्व और गास्केट सही स्थिति में हैं, और भाप पूरी तरह से निकलने के बाद ही ढक्कन खोलें।
  • क्या 3 लीटर प्रेशर कुकर इंडक्शन स्टोव पर काम करेगा?
    +
    यह कुकर के बेस पर निर्भर करता है। अगर इसका बेस इंडक्शन कम्पेटिबल है (तो यह इंडक्शन स्टोव पर काम करेगा। चुनते समय इसकी जांच करना जरूरी है।
  • स्टेनलेस स्टील प्रेशर कुकर को कैसे साफ करें ताकि उसमें दाग न पड़ें?
    +
    दाग से बचने के लिए कुकर को हर इस्तेमाल के बाद गर्म पानी और हल्के साबुन से तुरंत साफ करें। बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट जिद्दी दाग हटाने में मदद कर सकता है। नींबू का रस भी चमक बनाए रखने में सही होता है।