बिना बोर हुए घंटों खेलेंगे बच्चे! इन Magnetic Tiles के साथ, दिमाग भी होगा तेज

रंग-बिरंगे चौकोर, तिकोने और अलग-अलग आकार के Magnetic Tiles छोटे बच्चों को कुछ मजेदार व क्रिएटिव सीखने में मदद करते हैं। ये आपस में आसानी से चिपक जाते हैं, जिनकी मदद से बच्चे महल, घर, गाड़ियां और 3D आकृतियां बना सकते हैं।
बच्चों के लिए मैग्नेटिक टाइल्स
बच्चों के लिए मैग्नेटिक टाइल्स

बच्चों के मानसिक विकास के लिए ऐसे खिलौने सबसे अच्छे माने जाते हैं जो उन्हें खुद कुछ नया सोचने और बनाने के लिए प्रेरित करें। यही कारण है कि आजकल Magnetic Tiles for Kids काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये स्मार्ट और एजुकेशनल खिलौनों की लिस्ट में आते हैं, जो 3 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों के लिए बनाए गए हैं। साधारण प्लास्टिक ब्लॉक्स के मुकाबले इन टाइल्स के किनारों में मजबूत मैग्नेट लगे होते हैं, जिससे बच्चे बिना किसी झंझट के ऊंची इमारतें, रॉकेट या अन्य कोई आकार तैयार कर सकते हैं। इनकी सबसे खास बात है कि यह सुरक्षित और नॉन-टॉक्सिक मटेरियल से बने होते हैं, जिससे आप इन्हें अपने बच्चों बेफिक्र होकर खेलने के लिए दे सकते हैं।

नीचे देखिए मैग्नेटिक टाइल्स के शानदार विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Storio 3D Magnetic Tiles Building Blocks for Kids

छोटे बच्चों को नई-नई चीजें बनाने और उन्हें तोड़कर दोबारा जोड़ने में अलग ही मजा आता है। ऐसे में यह बच्चों के एक बेहतरीन खिलौना रहेगा। 40 टुकड़ों के इस सेट में अलग-अलग आकार की टाइल्स मिलती हैं, जिन्हें जोड़कर बच्चे महल, पुल, टावर या अपनी कल्पना के मुताबिक कोई भी 3D मॉडल तैयार कर सकते हैं। यह सेट बच्चों के दिमाग पर सकारात्मक असर डालता है, क्योंकि इससे उनकी समस्या सुलझाने की क्षमता और आकारों को समझने की समझ बढ़ती है। 3 से 8 साल के बच्चों के लिए यह खिलौना स्क्रीन से दूर रखकर उन्हें रचनात्मक काम में व्यस्त रखता है।

01

Sky Tech Magnetic Tiles for Kids

जिन घरों में जगह कम है या बच्चा पहली बार मैग्नेटिक ब्लॉक्स से खेलना शुरू कर रहा है, उनके लिए यह एक हल्का-फुल्का और मजेदार विकल्प रहेगा। 26 पीस होने के कारण बच्चा इसे आसानी से संभाल पाता है और जल्दी बोर हुए बिना छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बना सकता है। इन Kids Magnetic Blocks टाइल्स को आपस में जोड़ते समय लगने वाली हल्की क्लिक की आवाज बच्चों को काफी पसंद भी आएगी और उन्हें बार-बार नया डिजाइन बनाने के लिए प्रेरित करेगी। दिमाग के विकास के लिहाज से यह किट बच्चों की उंगलियों की पकड़, हाथ और आंखों के तालमेल और रंगों की पहचान को मजबूत बनाती है। साथ ही, STEM लर्निंग से जुड़ा होने के कारण बच्चा खेल-खेल में संतुलन और चुंबक के गुणों को भी समझने लगता है।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Wembley Magnetic Tiles for Kids

सफर के दौरान या घर के किसी छोटे कोने में बैठकर खेलने के लिए यह मैग्नेटिक टाइल्स काफी बढ़िया रहेगा। कम टुकड़ों वाला यह मल्टीकलर सेट बच्चों को शुरुआत में ही बहुत ज्यादा उलझाता नहीं है, बल्कि उन्हें आसान आकार जोड़ने का मौका देता है। रंग-बिरंगे टुकड़ों को देखकर बच्चों का मन तुरंत खुश हो जाता है और वे अपनी कल्पना से घर, दीवार या पैटर्न बनाने में लग जाते हैं। इस तरह का खेल बच्चों के दिमाग को तेज करता है, उनकी एकाग्रता बढ़ाता है और उन्हें खुद निर्णय लेकर कुछ नया रचने की आदत डालता है। 3 से 8 साल के बच्चों के लिए यह एक हल्का, सुरक्षित और बढ़िया विकल्प है, जो बिना किसी शोर-शराबे या स्क्रीन के उन्हें कुछ क्रिएटिव सीखने में मदद करता है।

03

100 Pieces Magnetic Tiles

अगर आपके घर में एक से ज्यादा बच्चे हैं या आपका बच्चा बड़े-बड़े मॉडल बनाने का शौकीन है, तो 100 पीस वाला यह Magnetic Tiles का बड़ा सेट उनके लिए बढ़िया रहेगा। इतने सारे टुकड़ों के साथ बच्चे बड़े किले, ऊंची इमारतें, गाड़ियां और अपनी पसंद की पूरी दुनिया तैयार कर सकते हैं। इससे बच्चों को बहुत अच्छा अनुभव मिलता है, क्योंकि वे भाई-बहनों या दोस्तों के साथ मिलकर टीमवर्क में खेल सकते हैं। मानसिक विकास की बात करें तो यह सेट बच्चों की क्रिएटिविटी, 3D विजुअलाइजेशन और योजना बनाकर काम करने की कला को काफी तेज करता है।

04

Amazon Brand Jam & Honey Magnetic Tiles

Amazon Brand का यह 36 पीस का मैग्नेटिक टाइल्स उन बच्चों के लिए खास है जो मजबूत और ठोस दिखने वाले ब्लॉक्स पसंद करते हैं। इसका सॉलिड ओपेक डिजाइन और MABS प्लास्टिक इसे टिकाऊ बनाता है, जिससे बार-बार गिरने या जोड़ने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होता। मजबूत मैग्नेट की वजह से बच्चों के बनाए हुए ढांचे आसानी से नहीं गिरते, जिससे खेलते समय उनका उत्साह बना रहता है। इस Toy for Kids से बच्चों का दिमाग तेज होता है, उनकी क्रिएटिव सोच और सोचने की शक्ति बढ़ाती है, क्योंकि वे अलग-अलग शेप्स को मिलाकर नया रूप देना सीखते हैं। 3 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए यह सेट सुरक्षित रहता है।

05

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मैग्नेटिक टाइल्स किस उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित और उपयुक्त होती हैं?
    +
    आमतौर पर मैग्नेटिक टाइल्स 3 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए सबसे उपयुक्त होती हैं। 3 साल से छोटे बच्चों को इन्हें नहीं देना चाहिए क्योंकि छोटे टुकड़ों को मुंह में डालने का खतरा हो सकता है।
  • क्या इन टाइल्स के अंदर लगे मैग्नेट बाहर निकलने का डर रहता है?
    +
    अच्छी क्वालिटी की मैग्नेटिक टाइल्स में अल्ट्रासोनिक वेल्डिंग और रिवेट्स का इस्तेमाल होता है, जिससे मैग्नेट प्लास्टिक के अंदर पूरी तरह लॉक रहते हैं और गिरने पर भी बाहर नहीं निकलते।
  • बच्चों के सीखने और विकास में मैग्नेटिक टाइल्स कैसे मदद करती हैं?
    +
    इनसे खेलने पर बच्चों को रंगों, 2D और 3D आकारों, चुंबक के सिद्धांत और संतुलन की समझ विकसित होती है। साथ ही, यह उनके हाथों और आंखों के तालमेल को भी बेहतर बनाती हैं।
  • क्या अलग-अलग ब्रांड की मैग्नेटिक टाइल्स को आपस में जोड़कर खेला जा सकता है?
    +
    जी हां, ज्यादातर स्टैंडर्ड मैग्नेटिक टाइल्स के साइज और मैग्नेट की पोजीशन एक जैसी होती है, इसलिए बच्चे पुराने सेट के साथ नए सेट की टाइल्स मिलाकर और भी बड़े स्ट्रक्चर बना सकते हैं।
  • खेलने के बाद मैग्नेटिक टाइल्स को साफ और स्टोर कैसे करें?
    +
    इन्हें साफ करने के लिए हल्के गीले कपड़े से पोंछना काफी होता है, इन्हें पानी में डुबोकर नहीं धोना चाहिए। खेलने के बाद सभी टाइल्स को एक साथ चिपकाकर किसी बॉक्स या बैग में रखने से ये बहुत कम जगह घेरती हैं।