चाहे बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट्स प्रिंट करने हों, जरूरी सरकारी या बैंक डॉक्यूमेंट्स स्कैन करने हों या फिर ऑफिस की फाइल्स और इनवॉइस की कॉपी निकालनी हो, रोजमर्रा के छोटे-बड़े कामों में प्रिंटर की जरूरत अक्सर आ पड़ती है। लेकिन जब हर काम के लिए अलग डिवाइस या बाहर की दुकानों पर निर्भर रहना पड़े, तो समय बहुत बर्बाद होता है। ऐसे में आप All-in-One Printers को अपने लिए चुन सकते हैं, जो प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी करने की सुविधा एक ही जगह देते हैं। जिससे आपका काम ना केवल आसान होता है बल्कि तेज भी हो जाता है। वहीं इनमें आपको Wifi सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप लैपटॉप के साथ-साथ सीधे अपने मोबाइल फोन से भी आसानी से डॉक्यूमेंट्स प्रिंट या स्कैन कर सकते हैं। इसके अलावा, इन प्रिंटर्स में आपको ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर, ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग, डायरेक्ट स्कैन और क्लाउड शेयरिंग जैसी सुविधा भी मिलती है।
प्रिंट, स्कैन और कॉपी सब काम होगा मिनटों में! इन All-in-One Printers के साथ काम होगा आसान

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
BROTHER MFC-L3760CDW All-in-one Colour Wireless LED Printer
अगर आपके ऑफिस या वर्क-फ्रॉम-होम सेटअप में रोजाना भारी संख्या में फाइलें प्रिंट, स्कैन, कॉपी और फैक्स करनी पड़ती हैं, तो यह आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें तेज LED प्रिंटिंग तकनीक दी गई है, जो डॉक्यूमेंट्स पर बेहद साफ टेक्स्ट और सटीक रंग देती है। रोजमर्रा के काम को बिना रुकावट चलाने के लिए इसमें 50-शीट का ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर और ऑटो डुप्लेक्स सुविधा मिलती है, जिससे कागज और समय दोनों की बचत होती है। 250 शीट की बड़ी पेपर ट्रे बार-बार कागज लगाने का झंझट खत्म करती है। इसके 3.5-इंच कलर टचस्क्रीन और डुअल-बैंड Wi-Fi की मदद से आप मोबाइल ऐप, लैपटॉप या सीधे USB ड्राइव से भी तुरंत काम निपटा सकते हैं, जिससे व्यस्त ऑफिस शेड्यूल भी सहज बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Brother MFC-L3760CDW
- प्रिंटिंग तकनीक - कलर LED
- प्रिंटर आउटपुट - कलर और मोनोक्रोम
- कनेक्टिविटी - डुअल-बैंड Wi-Fi
- प्रिंट स्पीड - 26 ppm तक
खूबियां
- ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग
- तेज 26ppm रफ्तार
कमी
- फिलहाल, इस प्रिंटर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
Canon PIXMA MegaTank G3000 All in One WiFi Ink Tank Colour Printer
घर और छोटे ऑफिस के रोजमर्रा के प्रिंटिंग कामों में सबसे बड़ी चिंता बार-बार महंगी स्याही खत्म होने की रहती है, जिसे यह इंक टैंक प्रिंटर काफी हद तक दूर करता है। एक बार फुल रीफिल करने पर यह 6000 ब्लैक और 7000 कलर पेज तक निकाल सकता है और बॉक्स में 2 ब्लैक इंक बोतलें मिलने से लंबे समय तक स्याही लेने की जरूरत नहीं पड़ती। बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स, असाइनमेंट्स, ऑफिस रिपोर्ट्स या 4x6 इंच के बॉर्डरलेस फोटो, हर काम घर बैठे आसानी से पूरा हो जाता है। इसके फ्रंट-फेसिंग पारदर्शी टैंक से स्याही का स्तर बाहर से ही दिख जाता है। साथ ही बिल्ट-इन Wi-Fi और Canon PRINT ऐप की सुविधा होने से परिवार का कोई भी सदस्य अपने फोन या टैबलेट से सीधे डॉक्यूमेंट्स प्रिंट और स्कैन कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Canon PIXMA MegaTank G3000
- प्रिंटिंग तकनीक - इंक टैंक
- प्रिंटर आउटपुट - कलर और मोनोक्रोम
- कनेक्टिविटी - Wi-Fi
- प्रिंट स्पीड - 8.8 ipm (ब्लैक), 5.0 ipm (कलर)
खूबियां
- उच्च पेज यील्ड
- अतिरिक्त ब्लैक बोतलें
कमी
- कुछ यूजर्स का कहना है कि इसकी प्रिंटिंग स्पीड में समस्या देखने को मिली है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP Smart Tank 589 All-in-One WiFi Colour Printer
रोजाना के घरेलू कामों और होम-ऑफिस की जरूरतों को ठीक तरह से संभालने के लिए यह एक भरोसेमंद और किफायती इंक टैंक प्रिंटर है। यह एक सेट स्याही में 4000 ब्लैक और 6000 कलर प्रिंट तक देने में सक्षम है, जिससे प्रति पेज खर्च बेहद कम रहता है। इसमें कलर-कोडेड और स्पिल-फ्री रीफिल बोतलें दी गई हैं, यानी स्याही भरते समय हाथ या टेबल गंदी होने की चिंता नहीं रहती। लो-इंक सेंसर समय रहते स्याही कम होने की संकेत दे देते हैं। इस प्रिंटर का सेल्फ-हीलिंग Wi-Fi कनेक्शन बार-बार नेटवर्क कटने की समस्या को रोकता है और HP Smart ऐप की मदद से आप मोबाइल से ही डॉक्यूमेंट स्कैन, कॉपी या प्रिंट कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन होने की वजह से यह स्टडी टेबल या छोटे ऑफिस डेस्क पर आसानी से फिट हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - HP Smart Tank 589
- प्रिंटिंग तकनीक - थर्मल इंकजेट
- प्रिंटर आउटपुट - कलर और मोनोक्रोम
- कनेक्टिविटी - Wi-Fi
- प्रिंट स्पीड - 12 ppm (ब्लैक ISO), 5 ppm (कलर ISO)
खूबियां
- स्पिल-फ्री रीफिलिंग
- सेल्फ-हीलिंग वाई-फाई
कमी
- कुछ यूजर्स को इसकी प्रिंटिंग स्पीड में समस्या देखने को मिली है।
Epson EcoTank L3352 (New Launch) WiFi All-in-One InkTank A4 Colour Printer
अगर आप घर या छोटे दफ्तर के लिए ऐसा मॉडर्न प्रिंटर चाहते हैं, जो कम बिजली में तेज और बारीक क्वालिटी के साथ रोज के काम निपटाए, तो यह नया EcoTank मॉडल एक संतुलित विकल्प है। इसमें Epson की हीट-फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे प्रिंटर बिना गर्म हुए तुरंत काम शुरू करता है और पावर कट के दौरान इन्वर्टर या UPS पर भी आसानी से चल सकता है। 5760x1440 dpi के हाई रेजोल्यूशन के कारण टेक्स्ट के साथ-साथ ग्राफिक्स और 4R बॉर्डरलेस फोटो भी बेहद शार्प निकलते हैं। की-लॉक नोजल वाली इंक बोतलें गलत रंग भरने की गलती से बचाती हैं। वहीं, Wi-Fi डायरेक्ट और Epson स्मार्ट पैनल ऐप के जरिए स्मार्टफोन से सीधे प्रिंटिंग और स्कैनिंग करना बेहद आसान हो जाता है, जिससे डेली वर्कफ्लो बिना रुके चलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Epson EcoTank L3352
- प्रिंटिंग तकनीक - पीज़ोइलेक्ट्रिक इंक टैंक
- प्रिंटर आउटपुट - कलर और मोनोक्रोम
- कनेक्टिविटी - Wi-Fi
- प्रिंट स्पीड - 11.0 IPM
खूबियां
- हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
- हाई प्रिंट रेजोल्यूशन
कमी
- इस प्रिंटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
Canon PIXMA E470 All in One WiFi Inkjet Colour Printer
जिन घरों या छात्रों को रोजाना बहुत भारी प्रिंटिंग नहीं करनी होती, लेकिन स्कूल असाइनमेंट्स, फॉर्म, टिकट या जरूरी दस्तावेजों के लिए एक कॉम्पैक्ट और बजट-अनुकूल मशीन चाहिए, उनके लिए यह एक बढ़िया विकल्प रहेगा। यह एक कार्ट्रिज-आधारित ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जो कम जगह घेरते हुए प्रिंट, स्कैन और कॉपी, तीनों सुविधाएं देता है। इसकी ऑटो पावर ऑन सुविधा बेहद काम की है, जैसे ही आप फोन या लैपटॉप से प्रिंट कमांड भेजते हैं, प्रिंटर अपने आप चालू होकर काम शुरू कर देता है। वायरलेस कनेक्टिविटी और PIXMA क्लाउड लिंक सपोर्ट के चलते बिना किसी केबल झंझट के मोबाइल से सीधे प्रिंट निकाला जा सकता है। यह उन परिवारों के लिए रोजमर्रा के छोटे काम आसान बनाता है, जिन्हें किफायती कीमत में एक हल्का और भरोसेमंद वायरलेस प्रिंटर चाहिए।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Canon PIXMA E470
- प्रिंटिंग तकनीक - इंकजेट
- प्रिंटर आउटपुट - कलर और मोनोक्रोम
- कनेक्टिविटी - Wi-Fi
- प्रिंट स्पीड - 8.0 ipm (ब्लैक), 4.0 ipm (कलर)
खूबियां
- कॉम्पैक्ट व हल्का
- ऑटो पावर ऑन
कमी
- कुछ यूजर्स का कहना है इसकी प्रिंटिंग क्वालिटी में खराबी देखने को मिली है।
ऑल-इन-वन प्रिंटर्स के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपके लिए बेहतर हो सकता है।
|
मॉडल का नाम |
प्रिंटिंग तकनीक |
कनेक्टिविटी |
खास फीचर्स |
|
Brother MFC-L3760CDW |
कलर LED |
डुअल-बैंड Wi-Fi, Wi-Fi Direct, ईथरनेट, USB 2.0 |
50-शीट ADF, ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग |
|
Canon PIXMA MegaTank G3000 |
इंक टैंक |
Wi-Fi, Wi-Fi डायरेक्ट, Hi-Speed USB 2.0 |
2 एक्स्ट्रा ब्लैक इंक बोतलें |
|
HP Smart Tank 589 |
थर्मल इंकजेट |
Wi-Fi, Wi-Fi डायरेक्ट, Hi-Speed USB 2.0 |
स्पिल-फ्री रीफिलिंग, लो-इंक सेंसर और सेल्फ-हीलिंग वाई-फाई |
|
Epson EcoTank L3352 |
पीज़ोइलेक्ट्रिक इंक टैंक |
Wi-Fi, Wi-Fi डायरेक्ट, USB 2.0 |
हीट-फ्री टेक्नोलॉजी और 5760x1440 dpi हाई रेजोल्यूशन |
|
Canon PIXMA E470 |
इंकजेट |
Wi-Fi, वायरलेस डायरेक्ट, USB 2.0 |
कॉम्पैक्ट साइज और Auto Power On फीचर |
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- रोजमर्रा के काम के लिए ऑल-इन-वन प्रिंटर्स लेना क्यों फायदेमंद माना जाता है?+ऑल-इन-वन प्रिंटर में प्रिंट, स्कैन और कॉपी, तीनों काम एक ही मशीन से हो जाते हैं। इससे अलग-अलग डिवाइस रखने या बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और घर या ऑफिस की जगह भी बचती है।
- डेली प्रिंटिंग के लिए इंक टैंक प्रिंटर बेहतर होते हैं या कार्ट्रिज वाले?+अगर आपका प्रिंटिंग वॉल्यूम मध्यम से ज्यादा है या आप लंबे समय में कम प्रति-पेज लागत चाहती हैं, तो Ink Tank प्रिंटर ज्यादा किफायती साबित होते हैं। वहीं, कभी-कभार और बहुत कम प्रिंटिंग करने वालों के लिए कार्ट्रिज मॉडल भी काम चला सकते हैं।
- क्या घर या छोटे ऑफिस के लिए Wi-Fi या वायरलेस कनेक्टिविटी जरूरी है?+जी हां, वायरलेस या Wi-Fi सपोर्ट होने से आप लैपटॉप के साथ-साथ सीधे मोबाइल फोन से भी आसानी से डॉक्यूमेंट्स प्रिंट या स्कैन कर सकती हैं। इससे केबल की उलझन भी कम होती है।
- प्रिंटर का इंक हेड या नोजल सूखने से कैसे बचाया जा सकता है?+अगर प्रिंटर कई दिनों तक इस्तेमाल ना हो, तो इंक नोजल ड्राई होने की संभावना रहती है। इसे टालने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार कोई छोटा डॉक्यूमेंट या नोज़ल चेक पेज प्रिंट करना अच्छा रहता है।
- क्या ऑल-इन-वन प्रिंटर से कलर डॉक्यूमेंट्स और फोटो भी प्रिंट किए जा सकते हैं?+हां, ज्यादातर कलर इंकजेट और इंक टैंक ऑल-इन-वन प्रिंटर ब्लैक-एंड-व्हाइट टेक्स्ट के साथ-साथ कलर चार्ट्स, प्रोजेक्ट्स और सामान्य फोटो प्रिंट करने में सक्षम होते हैं। बेहतर कलर क्वालिटी के लिए सही पेपर टाइप चुनना मददगार होता है।
You May Also Like
Quick Links
- Best 32 Inch Wi Fi TV
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Long Battery Wi Fi Smartwatches
- Laptops with 8GB RAM
- Fancy Wall Clocks
- Space Saving Shoe Racks
- Over the Door Kitchen Racks
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Air Purifyers Under 5000
- Best JBL Speakers