प्रिंटर को डिजिटल दुनिया का हार्डकॉपी हीरो कहा जा सकता है, क्योंकि ये डॉक्यूमेंट्स, असाइनमेंट और फोटो आदि को मिनटों में पेपर पर उतारने का काम करता है। ऑफिस से लेकर होम यूज तक प्रिंटर हर स्पेस के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। भारत में एचपी, कैनन, ब्रदर और एप्सन आदि ब्रांड्स के प्रिंटर्स मौजूद हैं, जिनमें मल्टीफंक्शनल फीचर्स जैसे स्कैनिंग, कॉपी और वायरलेस कनेक्टिविटी शामिल होती हैं। प्रिंटर्स के कुछ मॉडल्स में ड्यूप्लेक्स Printing, क्लाउड प्रिंटिंग और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मौजूद होते हैं। नीचे प्रिंटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जैसे प्रिंटर्स कितने प्रकार के होते हैं, लेजर और Inkjet प्रिंटर्स में क्या अंतर होता है, आदि।
प्रिंटर्स कितने तरह के होते हैं और उनकी खासियत क्या-क्या है?
मौजूदा समय में Printer एक जरूरी डिवाइस है, जो डॉक्यूमेंट्स को फिजिकल फॉर्म में निकाल सकता है। प्रिंटर्स कई तरह के होते हैं, जिनकी अपनी अलग-अलग खासियत होती हैं। यहां प्रिंटर्स के प्रकार और उनकी खासियत के बारे में बताया गया है।
1. इंकजेट प्रिंटर
- बेहतरीन और रंगीन प्रिंटिंग निकालता है।
- इसमें बजट फ्रेंडली ऑप्शंस मिलते हैं।
- Photography और डिटेल्ड प्रिंटिंग निकालता है।
- छोटे ऑफिस और घर के इस्तेमाल के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
2. लेजर प्रिंटर
- फास्ट स्पीड और बड़ी मात्रा में प्रिंटिंग करता है।
- डॉक्यूमेंट्स प्रिंटिंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
- बड़े Office और दुकानों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
3. थर्मल प्रिंटर
- रसीद प्रिंटिंग, बारकोड Labelling और टिकट प्रिंटिंग करने के लिए उपयोग किया जाता है।
- फास्ट प्रिंटिंग करता है।
- दुकानों और Supermarket में इस्तेमाल के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
4. मल्टीफंक्शन प्रिंटर
- यह प्रिंटर ऑफिस और घर दोनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
- इस प्रिंटर की मदद से स्कैनिंग, कॉपी और फैक्स आदि काम कर सकते हैं।
- इन प्रिंटर्स में Wireless कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।
लेजर और इंकजेट प्रिंटर में से कौन ज्यादा बेहतर है?
Laser और इंकजेट प्रिंटर दोनों की अपनी-अपनी खासियत है। दोनों का इस्तेमाल, फायदे और नुकसान अलग-अलग हैं, जिनके बारे में नीचे विस्तार से जानेंगे।
इंकजेट प्रिंटर के फायदे और नुकसान -
Inkjet प्रिंटर स्याही का इस्तेमाल करके कागज को हाई क्वालिटी प्रिंट देता है। ये प्रिंटर्स छोटे और हल्के होते हैं, जिन्हें ऑफिस के अलावा घरों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इंकजेट प्रिंटर के फायदे
- कलर प्रिंटिंग देता है।
- इन प्रिंटर्स की कीमत अन्य Printers के मुकाबले कम होती है।
- इन प्रिंटर्स की मदद से कागज, फोटोग्राफिक पेपर और कार्डस्टॉक पर प्रिंट कर सकते हैं।
- ये प्रिंटर्स साइज में छोटे होते हैं, जो कम स्पेस में आसानी से रखे जा सकते हैं।
इंकजेट प्रिंटर्स के नुकसान
- इंकजेट प्रिंटर्स बड़े दस्तावेज को प्रिंट करने में समय लगाता है।
- Inkjet Printers की इंक कार्ट्रिज जल्दी खत्म हो जाती है और इनकी इंक महंगी होती हैं।
- इंकजेट प्रिंटर्स में इंक के सूखने का खतरा भी रहता है।
लेजर प्रिंटर्स के फायदे और नुकसान -
लेजर प्रिंटर्स टोनर के इस्तेमाल से फास्ट प्रिंटिंग निकालने में मदद करता है। ये बड़ी मात्रा में प्रिंटिंग निकाल सकता है। इसलिए लेजर प्रिंटर्स ज्यादातर Office में इस्तेमाल किए जाते हैं।
लेजर प्रिंटर्स के फायदे
- बड़ी मात्रा में Documents को प्रिंट करने की क्षमता रखता है।
- लेजर प्रिंटर्स के टोनर कार्ट्रिज स्याही के मुताबिक अधिक समय तक चलते हैं।
- लेजर प्रिंटर्स में प्रति पेज प्रिंटिंग की लगात कम लगती है।
लेजर प्रिंटर्स के नुकसान
- Laser Printers इंकजेट प्रिंटर्स के मुकाबले काफी महंगे होते हैं।
- ग्राफिक्स और रंगीन प्रिंटिंग के लिए लेजर प्रिंटर्स अच्छे नहीं होते हैं।
- लेजर प्रिंटर्स भारी और बड़े होते हैं, जो अधिक स्पेस घेरते हैं।