Navratri 2025 पर मां दुर्गा की इन खूबसूरत मूर्तियों से सजाइए अपना मंदिर

क्या आप भी नवरात्रि 2025 की पूजा के लिए माता रानी की सुंदर और आकर्षक मूर्तियां ढूंढ रहे हैं? तो यहां हम आपके लिए 5 बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं, जो आपको पहली नजर में पसंद आ सकते हैं। माता रानी की यह प्रतिमा बेहद खूबसूरत है, जिसे आप अपने घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं।
नवरात्रि 2025

नवरात्रि 2025 पूरे भारत में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास समय पर सभी भक्त अपने घर के मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। ऐसे में अगर आप भी माता रानी की एक खूबसूरत और आकर्षक मूर्ति तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। दरअसल, यहां हमने ब्रास, रेजिन, पॉली-रेजिन और गोल्ड प्लेटेड मूर्तियों के विकल्प आपको नीचे दिए हैं। इन मटेरियल से बनी मूर्तियां बेहद शुभ मानी जाती है। वहीं इन मूर्तियों का सबसे आकर्षक भाग इन पर किया गया बारीक डिजाइन होता है, जो इसे और भी भव्य बनाती है। तो फिर आइए देरी किस बात की है? नीचे इन मूर्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।

वहीं अगर आपको नवरात्रि के लिए साजवाट का कुछ सामान चाहिए या फिर करवा चौथ से जुड़े सामान की जानकारी चाहिए, तो आप अन्य की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

  • Gold Art India Gold Plated Ambe MATA Idol

    नवरात्रि 2025 की पूजा के लिए यह बेहद सुंदर और शुभ मूर्ति है। यह माता दुर्गा की प्रतिमा है, जिसमें देवी अंबे लाल और हरे रंग के कपड़ों में सजी नजर आ रही है। मां अपने वाहन शेर पर विराजमान हैं। मूर्ती को गोल्ड प्लेटिंग और आकर्षक रंगों से सजाया गया है, जिससे यह देखने में दिव्य लगती है। इसका मटेरियल पॉलिरेजिन है, जो मजबूत और टिकाऊ होता है और साथ-साथ हल्का भी होता है। इसका साइज 3.8 इंच है, जो इसे छोटे मंदिर के लिए भी परपेक्ट विकल्प बनाता है। मंदिर के अलावा ऑफिस डेस्क या गिफ्टिंग के लिए भी यह बहुत अच्छा विकल्प हो सकती है।

    01
  • AONA Durga Idol Shri Ambe Maa Brass Idol

    नवरात्रि और देवी पूजा के लिए यह एक बेहद पवित्र मूर्ति है। यह मूर्ति पीतल से बनी है, जो इसे ना केवल मजबूत और टिकाऊ बनाती है, बल्कि घर और मंदिर में दिव्य भी लगती है। माता दुर्गा इस प्रतिमा में शेर पर विराजमान हैं, जो शक्ति, साहस और बुराई पर विजय का प्रतीक है। 10 इंच की यह मूर्ति घर के मंदिर और ऑफिस डेस्क पर रखने के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। बता दें कि नवरात्रि में माता रानी की पीतल की मूर्ति स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि पीतल की मूर्तियां सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर के वातावरण को पवित्र करती है।

    02
  • ESPLANADE Resin Maa Durga MATA Rani Sherawali Murti

    यह एक बेहद खूबसूरत और आकर्षक मूर्ति है। यह मूर्ति उच्च-गुणवत्ता वाले रेजिन से बनी है, जो इसे हल्का, टिकाऊ और लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। इसमें माता दुर्गा शेर पर विराजमान हैं, जो शक्ति का प्रतीक है। मूर्ति के रंग-बिरंगे और बारीक डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। 11 इंच की यह प्रतिमा ना तो बहुत बड़ी है और न ही बहुत छोटी, इसलिए इसे आसानी से घर के पूजा घर या पंडाल में स्थापित किया जा सकता है। बता दें कि रेजिन से बनी मूर्ति रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में सकारात्मकता ऊर्जा लाती है।

    03
  • Ekhasa 100% Pure Brass Durga Maa Idol for Home Puja

    यह एक बेहद आकर्षक माता रानी की मूर्ति है, जिसे आप नवरात्रि 2025 की पूजा के लिए चुन सकते हैं। यह मूर्ति शुद्ध पीतल से बनाई गई है, जो ना केवल मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है, बल्कि इसे एक क्लासिक और शाही लुक भी देती है। इसमें आप देख सकते हैं कि माता दुर्गा शेर पर सवार हैं। 12.8 सेमी आकार की यह मूर्ति कॉम्पैक्ट है, इसलिए इसे आसानी से घर के मंदिर या ऑफिस टेबल पर रखा जा सकता है। पीतल से बनी मूर्तियाँ वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ मानी जाती हैं और यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। इस मूर्ति की बारीक डिजाइन इसे अधिक आकर्षक बनाती है।

    04
  • PURESTORY Fengshui MATA Rani Statue

    यह एक खूबसूरती से बनी हुई माता रानी की प्रतिमा है, जिसे आप घर के मंदिर और ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं। यह मूर्ति दुर्गा माता के दिव्य स्वरूप को दर्शाती है, जिसमें माता रानी शेर पर सवार हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इस पर बारीक नक्काशी और आकर्षक डिजाइन इसे यूनिक बनाती है। वहीं इसकी चमकदार फिनिशिंग और सुंदर लुक इसे अधिक आकर्षक बनाती है। आप चाहे तो किसी को उपहार में भी माता रानी की यह सुंदर मूर्ति दे सकते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नवरात्रि में सबसे पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है?
    +
    नवरात्रि में सबसे पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
  • नवरात्रि कितने दिन की होती है?
    +
    नवरात्रि कुल 9 दिनों की होती है, जिसमें माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
  • शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में क्या अंतर है?
    +
    चैत्र नवरात्रि मार्च-अप्रैल में मनाई जाती है और शारदीय नवरात्रि सितंबर-अक्टूबर में होती है। दोनों में मां दूर्गा की पूजा की जाती है।