भारत की सड़कों पर छोटे बच्चे के साथ निकलना हर माता-पिता के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है, ऐसे में एक बढ़िया व मजबूत डिज़ाइन वाला स्ट्रॉलर उपयोगी होता है। इसके साथ आपके लाड़ले/लाड़ली की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है और वे आरामदायक तरीके से बैठ सकता है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर झटके लगने की समस्या नहीं आती है। इन Baby Strollers को अच्छी गुणवत्ता वाले मटेरियल से बनाया जाता है, जिस वजह से ये लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। वहीं, सही ब्रेकिंग सिस्टम की वजह से ढलान और गड्ढों वाली सड़कों पर पूरा नियंत्रण बना रहता है। अच्छी पकड़ वाला हैंडल भी इन्हें भारत की सड़कों के लिए सुरक्षित बनाता है और हर तरह की सतह पर ये आसानी से चलते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इनके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी और ये आसानी से ₹5,000 से कम के बजट में मिल जाते हैं।
₹5,000 से कम के Baby Strollers: भारतीय सड़कों के लिए होंगे सही, बजट में मिलेगी पूरी सुरक्षा

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Little Pumpkin by R for Rabbit Kiddie Kingdom Baby Stroller
भारत की सड़कों के लिए क्यों है अच्छा?
- मजबूत डिजाइन वाले इस स्ट्रॉलर के पहिए काफी टिकाऊ गुणवत्ता वाले हैं जो भारत के कई शहरों की असमान और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर पूरा नियंत्रण देते हैं।
- 5 पॉइंट हार्नेस सिस्टम के साथ इसमें बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और उसके गिरने का डर नहीं रहता है।
- इस Little Pumpkin स्ट्रॉलर को पार्क से लेकर शहर की सड़कों तक आसानी से चलाया जा सकता है और सही डिजाइन वाला हैंडल मजबूत पकड़ बनाए रखने में मदद करता है।
क्यों चुनें?
- स्टोरेज बास्केट में बच्चे की जरूरत का सामान रखने की सुविधा मिलती है।
- बच्चों के आराम के हिसाब से इसकी सीट को आसानी से सेट कर सकते हैं।
- लाइटवेट होने की वजह से इसे आसानी से यात्रा पर भी लेकर जाने में आसानी होती है।
कमी
- कमजोर लॉकिंग सिस्टम
BabyGo Foldable Baby Stroller for Newborn
भारत की सड़कों के लिए क्यों है अच्छा?
- इस स्ट्रॉलर में सेफ्टी हार्नेस लगी है, जिस वजह से खराब सड़क या गड्ढों वाले रास्ते पर भी बच्चे के गिरने की चिंता नहीं रहती है।
- BabyGo ब्रांड का यह विकल्प उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बना है, जिसमें झटकों की वजह से खरोंच नहीं आती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है।
- मजबूत ब्रेक सिस्टम की वजह से सही नियंत्रण बना रहता है और इसे ढलान पर भी चलाने के दौरान फिसलने की समस्या नहीं आती है।
क्यों चुनें?
- एडजेस्टेबल लेग रेस्ट की वजह से बच्चे के पैरों को पूरा आराम मिलता है।
- स्नैक ट्रे की मदद से बच्चे को खाना खिलाने में सहूलियत रहती है।
- रिवर्सेबल हैंडलबार के साथ इसे अपनी सुविधा के हिसाब सेट कर सकत हैं।
कमी
- पहियों की खराब क्वालिटी।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
R for Rabbit Poppins Neo Baby Stroller
भारत की सड़कों के लिए क्यों है अच्छा?
- 5 पॉइंट सेफ्टी हार्नेस सिस्टम की वजह से बच्चे की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है और चाहे एयरपोर्ट का वेटिंग हॉल हो या किसी छोटे शहर की खराब सड़क यह हर सतह पर सही कंट्रोल बनाए रखता है।
- इसके पहिए इतनी अच्छी क्वालिटी के हैं कि उबड़-खाबड़ रास्ते पर भी बच्चे को झटके नहीं लगते हैं और सोते समय उसकी नींद खराब नहीं होती है।
- यह R For Rabbit Stroller 360 डिग्री पहियों से लैस है जो हर तरह की सड़क पर पूरा नियंत्रण बनाए रखते हुए इसे फिसलने से रोकते हैं।
क्यों चुनें?
- कैनोपी की मदद से बच्चे को धूप, धूल और मच्छरों से बचाने की सुविधा मिलती है।
- कॉम्पैक्ट व लाइटवेट डिजाइन की वजह से यह आसानी से फोल्ड होकर स्टोर हो जाता है।
- मुलायम और गद्देदार सीट बच्चे को लंबे समय तक आरामदायक महसूस कराती है।
कमी
- खरोंच आसानी से लग सकती है।
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स
LuvLap Sunshine Baby Stroller
भारत की सड़कों के लिए क्यों है अच्छा?
- यह LuvLap स्ट्रॉलर पूरी तरह से सुरक्षित है, जो खराब सड़कों पर लगने वाले झटकों को आसानी से झेल लेता है, जिससे बच्चा बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं करता है और लंबे समय तक इसमें बिना किसी परेशानी के बैठ सकता है।
- भारत में सड़कों पर कई बार धूल-मिट्टी उड़ती है जो बच्चों को नुकसान पहुंचाती है। हालांकि, इसमें लगी कैनोपी कुछ हद तक उसे रोकने का काम करती है।
- गड्ढों वाले रास्ते पर लगने वाले झटकों को इसके पहिए बखूबी संभाल लेते हैं और इनके टूटने की चिंता नहीं करनी होती है।
क्यों चुनें?
- इसकी कुशन को आसानी से निकालकर धो सकते हैं, जिससे सफाई बनी रहती है।
- यह Baby Pram बड़ी स्टोरेज बास्केट से लैस है जिसमें बच्चे के खिलौनें, डायपर बैग और स्नैक्स को रखने की सुविधा मिलती है।
- पीक-अ-बू विंडो के साथ बच्चे पर लगातार नजर रखी जा सकती है।
कमी
- मटेरियल की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
Mee Mee Little Explorer Baby Stroller
भारत की सड़कों के लिए क्यों है अच्छा?
- यह बेबी स्ट्रॉलर माता-पिता को पूरा नियंत्रण देता है, जिससे इसे नियंत्रित करना आसान होता है और झटके लगने पर यह पलटता नहीं है।
- यह Mee Mee Stroller मजबूत हार्नेस के साथ आता है जो बच्चे को अच्छी तरह से पकड़कर रखता है और झटकों से सुरक्षित रखता है।
- चाहे बड़े शहरों की समतल सड़क हो या छोटे शहरों का ऊबड़-खाबड़ रास्ता, यह हर तरह की सतह पर आसानी से चलाया जा सकता है और इसमें खरोंच आसानी से नहीं लगती है।
क्यों चुनें?
- इस स्ट्रॉलर की खासियत है कि इसमें तीन साल तक का बच्चा आसानी से बैठ सकता है और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसकी मुलायम और आरामदायक सीट की वजह से बच्चे को लंबे समय तक बैठे रहने के बावजूद पूरा आराम मिलता है और वह असहज महसूस नहीं करता है।
- यात्रा के दौरान इसे आसानी से फोल्ड करके कार की डिग्गी, ट्रेन की सीट के नीचे या फ्लाइट के केबिन में रख सकते हैं।
कमी
- खराब रिक्लाइन सिस्टम।
जानें इन सभी स्ट्रॉलर के बीच का अंतर
आप अपनी जरूरत, पसंद और सहूलियत के हिसाब से इनमें से किसी भी बेबी स्ट्रॉलर का चयन कर सकते हैं। इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर एक नजर डालिए।
|
मॉडल |
वजन क्षमता |
खासियत |
|
Little Pumpkin by R for Rabbit Kiddie Kingdom Baby Stroller Pram |
20 किलोग्राम तक |
आसान फोल्ड डिजाइन |
|
BabyGo Foldable Baby Stroller for Newborn |
15 किलोग्राम तक |
एडजेस्टेबल लेग रेस्ट |
|
R for Rabbit Poppins Neo Baby Stroller/Pram for 0-3 Years |
20 किलोग्राम तक |
स्मूद सस्पेंशन |
|
LuvLap Sunshine Baby Stroller/Pram for 0 to 3 Years |
15 किलोग्राम तक |
व्हील सेफ्टी ब्रेक्स |
|
Mee Mee Little Explorer Baby Stroller/Pram for 0–3 Years |
18 किलोग्राम तक |
रिवर्सेबल हैंडलबार |
नोट: यहां बताए गए बेबी स्ट्रॉलर की MRP ₹5,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या ₹5000 से कम के बेबी स्ट्रॉलर भारतीय सड़कों पर सुरक्षित होते हैं?+हां, अगर आप सही ब्रांड और मॉडल चुनते हैं, तो इस बजट रेंज में आने वाले कई स्ट्रॉलर भारतीय सड़कों पर सुरक्षित हो सकते हैं। इनमें मजबूत फ्रेम, 5-पॉइंट हार्नेस, अच्छे ब्रेक और शॉक-एब्जॉर्बिंग पहियों जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं।
- भारतीय सड़कों के लिए स्ट्रॉलर चुनते समय क्या देखना जरूरी होता है?+भारतीय सड़कें अक्सर असमान और भीड़-भाड़ वाली होती हैं, इसलिए स्ट्रॉलर चुनते समय मजबूत और बड़े पहियों पर ध्यान दें जो शॉक एब्जॉर्प्शन के साथ आएं। इसी के साथ, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, स्ट्रॉलर की मजबूत बनावट, सुरक्षा के लिए 5-पॉइंट हार्नेस, भरोसेमंद ब्रेक और एक बड़ी कैनोपी का होना भी महत्वपूर्ण है।
- क्या इनमें रिक्लाइनिंग सीट मिलती है?+हां, ₹5000 से कम के कई स्ट्रॉलर मल्टी-पोज़िशन रिक्लाइनिंग सीट के साथ आते हैं, जो बच्चे को सोने या बैठने के लिए आरामदायक पोज़िशन देते हैं। इनमें लंबे समय तक बैठे रहने के बावजूद बच्चा असहज महसूस नहीं करता है।
- बेबी स्ट्रॉलर में बच्चा किस उम्र तक बैठ सकता है?+सामान्य तौर पर स्ट्रॉलर का उपयोग 3 साल की उम्र तक किया जाता है, हालांकि कुछ बच्चे 4 से 5 साल की उम्र तक भी इसका इस्तेमाल करते हैं। यह पूरी तरह से स्ट्रॉलर की बनावट, क्वालिटी और वजन क्षमता पर निर्भर करता है।
- स्ट्रॉलर की सफाई और रख-रखाव कैसे करें?+स्ट्रॉलर को नियमित रूप से हल्के गीले कपड़े से पोंछें। सीट कवर अगर डिटैचेबल हो तो उसे धोया जा सकता है। पहियों को साफ रखें और उन्हें नियमित रूप से चेक करते रहें। सभी नट-बोल्टों की समय-समय पर जांच करें ताकि वे ढीले न हों।
You May Also Like
Quick Links
- Best 32 Inch Wi Fi TV
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Long Battery Wi Fi Smartwatches
- Laptops with 8GB RAM
- Fancy Wall Clocks
- Space Saving Shoe Racks
- Over the Door Kitchen Racks
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Air Purifyers Under 5000
- Best JBL Speakers