BenQ और Epson दोनों ही प्रोजेक्टर बाजार में दो प्रमुख नाम हैं, लेकिन जब बात आती है इनमें से किसी को चुनने की तो यह कई बिंदुओं पर निर्भर करता है। जी हां, कीमत, प्रदर्शन, सुविधाओं और उपयोगकर्ता अनुभव जैसे कई पहलू हैं, जिनपर सबसे पहले दोनों का तुलनात्मक विश्लेषण करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में हम दोनों ही ब्रांड्स की व्यापक तुलना के साथ ही इनके फायदे और नुकसान पर भी चर्चा करेंगे, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें। चलिए जानते हैं, कि दोनों ब्रांड्स के प्रोजेक्टर के बीच सबसे मुख्य अंतर क्या हैं?
BenQ और Epson प्रोजेक्टर में मुख्य अंतर पर गौर करें
अगर आपको दोनों ब्रांड्स के प्रोजेक्टर के बारे में विस्तार से समझना है, तो नीचे तालिका में दी गई जानकारी उपयोही साबित हो सकती है। यहां पर हमने दोनों की विभिन्न टेक्नोलॉजी के साथ ही उनके रख-रखाव और कीमतों के बारे में चर्जा की है, तो आपको कुछ हद तक दोनों के बीच के अंतर को समझने में मदद कर सकती है-
फीचर/टेक्नोलॉजी |
BenQ प्रोजेक्टर |
Epson प्रोजेक्टर |
इमेजिंग टेक्नोलॉजी |
DLP (Digital Light Processing) - यह माइक्रोमिरर का इस्तेमाल करके इमेज बनाती है। यह गहरे काले रंग और उच्च कंट्रास्ट रेशियो के लिए जानी जाती है, जो इसे डार्क होम थिएटर के लिए आदर्श बनाती है। |
LCD (Liquid Crystal Display)- यह तकनीक तीन LCD चिप्स का इस्तेमाल करती है (लाल, हरे, नीले रंग के लिए एक-एक)। यह चमकीले और असली जैसे रंग प्रदान करती है और एम्बिएंट लाइट वाले कमरों के लिए बेहतर है। |
रंग सटीकता |
BenQ अक्सर Cinematic Color™ जैसी तकनीकों के साथ DCI-P3 कलर स्पेस को कवर करने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो सिनेमैटिक अनुभव के लिए अच्छा है। |
Epson अपनी 3LCD तकनीक के कारण संतुलित और सटीक रंग देने के लिए जाना जाता है। यह सफेद और रंगीन ब्राइटनेस को समान रखने के लिए भी अच्छा हो सकता है। |
कंट्रास्ट रेशियो/ब्लैक लेवल |
BenQ के DLP प्रोजेक्टर आमतौर पर उच्च नेटिव कंट्रास्ट रेशियो (जैसे 500,000:1 तक) प्रदान करते हैं, जिससे काफी गहरे काले रंग दिखाई देते हैं। |
Epson के 3LCD प्रोजेक्टर डायनामिक आइरिस और अन्य तकनीकों से कंट्रास्ट को बेहतर बनाते हैं, लेकिन DLP की तरह गहरे काले रंग नहीं दे पाते हैं। |
ब्राइटनेस |
BenQ प्रोजेक्टर अक्सर अच्छी ब्राइटनेस प्रदान करते हैं, लेकिन यह Epson के उन मॉडलों से थोड़ी कम हो सकती है, जो गहरे काले रंग पर ध्यान देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। |
Epson प्रोजेक्टर अक्सर तेज ब्राइटनेस (lumens) के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें थोड़ी रोशनी वाले कमरों में उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है। |
4K रिजॉल्यूशन |
BenQ अक्सर "True 4K UHD" (8.3 मिलियन पिक्सल) का इस्तेमाल करता है। |
Epson के कुछ मॉडल "4K Enhancement" (4Ke) तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जो फुल HD पैनल पर पिक्सल को थोड़ा शिफ्ट करके 4K जैसा अनुभव देने का काम करता है। |
स्मार्ट फीचर्स/कनेक्टिविटी |
BenQ कई मॉडलों में Android TV या बिल्ट-इन ऐप्स, स्मार्ट कंट्रोल ऐप, आसान इंटरफ़ेस जैसे स्मार्ट फीचर्स देता है। |
Epson भी स्मार्ट कनेक्टिविटी, वायरलेस डिस्प्ले, और iProjection ऐप जैसी सुविधाएं देता है, लेकिन BenQ की तुलना में स्मार्ट इंटरफ़ेस कम सहज हो सकता है। |
रख-रखाव |
BenQ के DLP प्रोजेक्टर में अक्सर सील्ड ऑप्टिकल इंजन होते हैं, जिससे धूल का प्रवेश कम होता है और रखरखाव की जरूरत कम होती है। |
Epson के LCD प्रोजेक्टर में एयर फिल्टर हो सकते हैं जिन्हें साफ करने या बदलने की जरूरत होती है। |
कीमत |
BenQ की कीमतें विभिन्न मॉडलों के आधार पर अलग होती हैं, लेकिन अक्सर उच्च-गुणवत्ता वाले होम थिएटर प्रोजेक्टर के लिए अच्छी कीमतों पर उपलब्ध होते हैं। (₹35,000-1,00,000 तक) |
Epson के प्रोजेक्टर, विशेष रूप से उच्च-ब्राइटनेस वाले मॉडल, महंगे हो सकते हैं। (₹50,000-2,00,000 तक) |
नीचे हमने दोनों ही ब्रांड्स के कुछ मॉडल्स को शामिल किया है, जिसमें से आप अपने लिए एक सही प्रोजेक्टर का चयन कर सकते हैं। आप मॉडल्स के फीचर्स के साथ ही उनकी खूबियों और उपयोगकर्ताओं द्वारा बताई गई कमी के बारे में भी जान सकते हैं।