Amazon Great Indian Festival Sale 2026: अमेज़न की साल की सबसे बड़ी सेल की शुरूआत होने वाली है। इसके शॉपिंग AI असिस्टेंट Rufus ने संभावित तारीखों से पर्दा उठा दिया है। रूफस AI के अनुसार अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 की शुरूआत 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच हो सकती है, जिसमें प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिलने की उम्मीद है। वहीं, फ्लिपकार्ट Big Billion Day Sale की शुरुआत भी 8 से 9 अक्टूबर के बीच हो सकती है। अगर आप इस त्योहार पर स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, या होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं, तो Rufus AI के इस बड़े खुलासे की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई हैं। इस दौरान ग्राहकों को कई अलग-अलग कैटेगरी के उत्पादों पर भारी छूट मिल सकती है। साथ ही कई बैंक ऑफर्स, EMI विकल्प और अन्य बेहतरीन ऑफर्स मिलेंगे।
बैंक ऑफर्स
RufusAI के अनुसार, Amazon की इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल Sale में SBI कार्ड और EMI लेनदेन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और कुछ चुनिंदा उत्पादों पर 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी। इससे आप अमेजन की फेस्टिवल सेल के दौरान हजारों रुपये की बचत कर पाएंगे। एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹25,000 तक का एक्सचेंज मूल्य मिल सकता है, जबकि Amazon Pay ICICI कार्डधारकों को 5% असीमित कैशबैक प्राप्त हो सकता है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इन कैटेगरी पर छूट
रूफस AI के मुताबिक, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% से 90% तक की छूट, स्मार्ट टीवी व एप्लाइंसेस पर 65% तक का ऑफ, फैशन और ब्यूटी पर 80% तक की छूट, होम एंड किचन पर 70% तक का डिस्काउंट मिलने की संभावना है।इससे आप फेस्टिवल सेल के दौरान भारी बचत कर पाएंगे।
पिछले साल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिलने वाले ऑफर्स
- Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल Sale में यह Samsung Galaxy S24 Ultra 5G स्मार्टफोन ₹71,999 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा था। लेकिन नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठाकर आप 9 महीने की किस्त ₹7,999 बनवाकर बचत कर सकते हैं।
- अमेजन की इस फेस्टिवल सेल में iPhone 15, ₹45,249 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा था, जिसमें आप ₹1,750 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
- अमेज़न की इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में OnePlus Buds 4 earbuds बैंक डिस्काउंट के साथ ₹4,769 में मिल रहे थे, साथ ही आप 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठाकर भारी बचत कर पाएंगे
- अमेजन की 2025 वाली फेस्टिवल सेल में HP 15, AMD Ryzen 7 7735HS लैपटॉप ₹58,990 में मिल रहा था। इससे ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर पाए थे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
