घर की छत को दें स्काई लाउंज का एहसास! इन स्टाइलिश झूलों के साथ शाम की चाय का मजा करें दोगुना

अगर आप अपनी छत पर एक आरामदायक कोना चाहते हैं तो एक स्टाइलिश झूला लगाना मजेदार आइडिया हो सकता है। यह केवल आपकी छत को सजाने का साधन नहीं, बल्कि उसे आराम, शांति और खूबसूरत पलों का खास कोना बनाने का आसान तरीका बन सकता है।
छत के लिए स्टाइलिश झूले
छत के लिए स्टाइलिश झूले

चाहे सुबह की चाय का आनंद लेना हो या शाम को ठंडी हवा में बैठना हो या फिर आप किताब पढ़ते हुए कुछ शांत पल बिताना चाहते हों, छत पर लगा हुआ झूला आपके लिए एक मजेदार विकल्प बन सकता है। जी हां, ये आपकी छत को स्टाइलिश दिखाने के साथ आपके आराम की जगह बनाने में भी मदद करेंगे और साथ ही, खाली जगह को सुकून भरे बैठने के स्थान में भी बदल सकते हैं। आरामदायक कुशन और सुंदर डिजाइन वाला Swing छत को एक शानदार स्काई लाउंज जैसा एहसास दे सकता है। जिससे पड़ोसी भी देखते रह जाएंगे और पूछ बैठेंगे कहां से लिया? 

देखें 5 स्टाइलिश झूलों के विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • RACOLLECTION Swing Jhula for Home

    इसे लेना क्यों सही है?

    • छत पर अक्सर पूरा परिवार, बच्चे या मेहमान एक साथ बैठते हैं। इसमें दिए गए 300 किलो से अधिक क्षमता का मतलब है कि 3 वयस्क बिना किसी टूटने के डर के इस पर आराम से एक साथ बैठ सकते हैं। इसका मजबूत मेटल फ्रेम भारी वजन को आसानी से संभाल सकता है और छत पर एक पारिवारिक माहौल बना सकता है। 
    • छत पर रखे फर्नीचर को धूप, हवा और बारिश का सामना करना पड़ता है। इसमें इस्तेमाल किया गया ब्लैक पाउडर-कोटेड मेटल व स्टील फ्रेम इसे जंग और धूप से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने में मदद करता है, जिससे यह लंबे समय तक नए जैसा बना रहेगा। वहीं, वेदर रेसिटेंट होने की वजह से यह हर मौसम में सुरक्षित रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - आयरन और लकड़ी 
    • वजन - 70 किलोग्राम 
    • फ्रेम मटेरियल - आयरन  
    • सीट की संख्या - 3 
    • रंग - काला
    01
  • Swing India 2-Seater Swing Jhula Indoor/Outdoor

    इसे लेना क्यों सही है?

    • छत के शेड में हुक लगाना हर बार संभव नहीं होता और इससे सीलिंग कमजोर होने का खतरा रहता है। लेकिन इस झूले में 107 सेमी का आयरन फ्रेम साथ मिलता है, जिससे इसे सीधे फर्श पर कहीं भी रखा जा सकता है। आप जब चाहें इसकी जगह बदल सकते हैं।
    • सुबह की चाय, शाम की ताज़ा हवा या रात में तारों को देखते हुए समय बिताने के लिए छत पर एक झूला होना आपके पूरे अनुभव को बदल सकता है। 2 सीटर होने के कारण यह कपल्स या दोस्तों के साथ बातचीत के लिए एक बढ़िया कॉर्नर बन सकता है। साथ ही, लकड़ी और लोहे का कॉम्बिनेशन इसे मजबूती के साथ आकर्षक भी दिखाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - मेटल 
    • वजन - 50 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 145L x 107W सेमी 
    • सीट की संख्या - 2 
    • रंग - एंटीक वुड फिनिश
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • THE PRESTIGE FLAMES Hanging Swing

    इसे लेना क्यों सही है?

    • अक्सर स्टैंड वाले झूलों का मेटल बेस छत पर काफी जमीन घेरता है, जिससे सफाई करने और घूमने में दिक्कत हो जाती है। लेकिन बिना स्टैंड वाले इस Swing For Home को छत की हुक या बीम से सीधे टांगा जाता है। इससे छत का फर्श बिल्कुल साफ रहेगा और तेज हवा चलने पर स्टैंड फिसलने या पलटने का डर भी नहीं होगा। 
    • छत पर लोग अक्सर शाम को चाय पीने, किताबें पढ़ने या आराम करने जाते हैं। इसमें दिए गए सॉफ्ट और फ्लफी पीले रंग का कुशन पीठ और कमर को सपोर्ट देने में मदद करते हैं जिससे लंबे समय तक इसपर आराम से बैठा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - मेटल 
    • वजन - 12 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 104L x 95W सेमी 
    • सीट की संख्या - 1  
    • रंग - पीले कुशन के साथ सफेद रंग
    03
  • Kaushalendra Outdoor Swings Jhula with Roof

    इसे लेना क्यों सही है?

    • कभी-कभी छत पर बैठने पर तेज धूप या बारिश से भींगने का डर रहता है, तब यह झूला का चुनाव आपके लिए सही साबित हो सकता है क्योंकि इसमें इन-बिल्ट रूफ दी गई है जो आपको कड़क धूप से लेकर हल्की बारिश तक से बचाने में मदद कर सकती है, जिससे आप दोपहर या शाम के समय भी आराम से छत पर बैठ सकते हैं। 
    • छत पर रखे फर्नीचर में जंग लगने का डर रहता है। यह झूला मजबूत लोहे और पाउडर-कोटेड फिनिश से बना है, जिससे यह धूप, नमी और बारिश के असर को झेल सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। साथ ही, 3 सीटर और 350 किलोग्राम वजन सहन करने की क्षमता की वजह से इसपर आराम से बड़े लोग भी बैठ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - मेटल  
    • वजन - 9 किलोग्राम 
    • फ्रेम मटेरियल - लोहा 
    • सीट की संख्या - 3 सीटर 
    • रंग - ब्लैक एंड व्हाइट
    04
  • Patiofy Double Seater Swing - 2 Seater Swing for Balcony

    इसे लेना क्यों सही है?

    • छत एक खुली जगह होती है, जहां धूप, धूल और हल्की नमी का प्रभाव ज्यादा पड़ता है। यह झूला हाई-क्वालिटी पॉलिस्टर रस्सियों से बुना गया है, जो कॉटन रस्सियों की तुलना में बाहर के मौसम को बेहतर झेल सकती हैं। इसमें फफूंद लगने या धागे ढीले होकर सड़ने का खतरा बहुत कम होता है, जिससे यह छत के लिए बढ़िया चॉइस रहेगा। 
    • इस झूले के साथ मिलने वाला ग्रे कुशन आकार में बड़ा और आरामदायक कॉटन पैडिंग के साथ आता है। जिससे छत पर हवा खाते समय या किताब पढ़ते समय यह आपकी पीठ और बैठने पर बॉडी को आराम देने का काम करेगा, जिससे लंबे समय तक बैठने पर भी थकान नहीं होगी। साथ ही, इसके लिए आपको अलग से टांगने का सामान ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इसे लगाने के लिए सारा सामान इसमें पहले से दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - पॉलिस्टर  
    • वजन - 400 ग्राम  
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 20L x 20W सेमी 
    • सीट की संख्या - 2 सीटर 
    • रंग - काला और ग्रे
    05

इन्हें भी पढ़ें 

साज-सज्जा पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर की छत के लिए स्टाइलिश झूला क्यों लगाया जा सकता है?
    +
    स्टाइलिश झूला छत की खाली जगह को आकर्षक और आरामदायक बनाने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। यह बैठने के लिए अतिरिक्त स्थान देता है और छत को आराम करने, चाय पीने या परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक सुंदर कोना बना सकता है।
  • छत के लिए किस प्रकार का झूला सही रहता है?
    +
    छत के आकार, उपलब्ध जगह और घर की सजावट के अनुसार झूले का चुनाव किया जा सकता है। लकड़ी के झूले पारंपरिक और गर्माहट भरा एहसास देते हैं, जबकि मेटल या आधुनिक डिजाइन वाले झूले घर की सजावट को बढ़ाने का काम करते हैं।
  • क्या झूले को छोटे टेरेस पर भी लगाया जा सकता है?
    +
    आमतौर पर, छोटे टेरेस पर भी झूला लगाया जा सकता है। ऐसे स्थान पर कॉम्पैक्ट आकार का झूला चुनना बेहतर माना जाता है, ताकि आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे और छत भरी-भरी न लगे।
  • झूले के आसपास सजावट कैसे की जा सकती है?
    +
    झूले के आसपास गमले, छोटे पौधे, सजावटी रोशनी, मुलायम कुशन और एक छोटा साइड टेबल रखा जा सकता है। इन चीजों की मदद से झूले के आसपास एक आरामदायक और खूबसूरत बैठने की जगह तैयार की जा सकती है।