क्लासिक वुडन सोफा आज भी घर की सजावट में अपनी खास जगह बनाए हुए है। लकड़ी का मजबूत फ्रेम, खूबसूरत डिज़ाइन और इनका लुक इसे लगभग हर तरह के लिविंग स्पेस के लिए एक शानदार विकल्प बनाते हैं। चाहे आपका घर ट्रेडिशनल स्टाइल में सजा हो या मॉडर्न स्टाइल में बना हुआ हो, क्लासिक डिजाइन वाले Wooden Sofa आपके कमरे की खूबसूरती को और अधिक निखार सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार हल्के रंग की कुशन सीट, पैटर्न कुशन या साधारण सैटीन कुशन के साथ इसे और आकर्षक बना सकते हैं। ये न सिर्फ दिखने में आकर्षक लगते हैं बल्कि मजबूत लकड़ी से बने होने की वजह से सालों-साल तक टिके रहते हैं।
देखें 5 बढ़िया सोफा सेट के विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
MAYA DECOR Wooden Sofa Set 5 Seater for Living Room with Rattan Cane
घर के लिए क्यों लेना है सही?
- घर के लिए सोफा लेते समय हमेशा मजबूती देखी जाती है। यह सोफा भी शीशम की लकड़ी से बना हुआ है जो अपनी मजबूती, टिकाऊपन और दीमक-रोधी गुणों के लिए जानी जाती है, जो कई सालों तक आपके घर में टिका हुआ रहेगा।
- शीशम वुड के साथ बेंत की बुनाई का मेल इसे एक विंटेज, एस्थेटिक और ट्रेंडी लुक देता है जो लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ा सकता है।
- 5-सीटर होने की वजह से यह मध्यम से बड़े परिवार के लिए बिल्कुल सही रहेगा। साथ ही, यह मेहमानों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह भी दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- फ्रेम मटेरियल - शीशम की लकड़ी
- सीट की गहराई - 55.9 सेमी
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 71D x 177W x 81H सेमी
- वजन - 60 किलोग्राम
- वजन सहने की क्षमता - 200 किलोग्राम
01
NEW MAMTA CRAFT Sheesham Wooden 3 Seater Sofa for Living Room
घर के लिए क्यों लेना है सही?
- शीशम की लकड़ी से बने हुए इस सोफा में साइड से रैक जैसा डिजाइन बना हुआ है जिसमें आप किताबें, मैगज़ीन, टीवी रिमोट, या कोई छोटा-मोटा डेकोरेटिव आइटम आसानी से रख सकते हैं।
- इस Sofa Set में ट्रेडिशनल शीशम वुड फिनिश के साथ साइड में रतन केन का काम किया गया है जो इसे काफी क्लासिक दिखा रहा है।
- हनी शेड में आने की वजह से यह किसी भी तरह के दीवारों के रंग या पर्दों के साथ आसानी से मैच हो जाता है, जिससे घर की सुंदरता नहीं बिगड़ेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- फ्रेम मटेरियल - रोजवुड
- सीट की गहराई - 16 इंच
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 180.3D x 71.1W x 81.3H सेमी
- वजन - 60 किलोग्राम
- वजन सहने की क्षमता - 350 किलोग्राम
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
SHREE NATH JI CRAFT HOUSE Sheesham Wood 3 Seater Sofa Set for Living Room
घर के लिए क्यों लेना है सही?
- प्लाईवुड या इंजीनियर्ड वुड के सोफे कुछ सालों में अक्सर खराब हो जाते हैं लेकिन शीशम की लकड़ी से बने होने की वजह से यह सोफा दशकों तक बिना किसी नुकसान के चल सकता है।
- अगर आपका परिवार छोटा है तो इसे लेना सही रहेगा क्योंकि यह 3 सीटर है जो छोटे कमरों में आराम से आ सकता है।
- कपड़े या लेदरेट वाले सोफे की तुलना में लकड़ी के सोफे को साफ रखना बहुत आसान होता है। आप इसलिए भी इसे चुन सकते हैं क्योंकि इसे बस सूखे कपड़ों से साफ करके चमकाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- फ्रेम मटेरियल - शीशम की लकड़ी
- साइज़ - 3 सीटर
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 129.5 x 71.1 x 86.4 सेमी
- वजन - 45 किलोग्राम
- स्टाइल - मॉडर्न
03
ARVISH ENTERPRISES Luxury Antique Sofa Set in a Classic Living Room Sofa Set
घर के लिए क्यों लेना है सही?
- उच्च गुणवत्ता वाली सागौन की लकड़ी से बना हुआ यह सोफा अपनी मजबूती और लंबे समय तक टिकने की क्षमता के लिए जानी जाती है, जिससे इसमें दीमक लगने का खतरा बहुत कम होता है।
- इसका महाराजा स्टाइल और नक्काशीदार डिजाइन आपके लिविंग रूम को एक शाही और क्लासिक एंटीक लुक देने में मदद करेगा है और साधारण Wood Sofa Set की तुलना में आपके घर के इंटीरियर को तुरंत लक्जरी बना देगा।
- इस लकड़ी के सोफा सेट के साथ आरामदायक कुशन दिए गए हैं। लकड़ी की मजबूती के साथ-साथ यह बैठने में बेहद आराम देता है जिससे इसपर लंबे समय तक बैठा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- फ्रेम मटेरियल - लकड़ी
- सीट की गहराई - 82 सेमी
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 208D x 76W x 119H सेमी
- वजन - 400 किलोग्राम
- पैटर्न - सॉलिड
04
CARVING CUSTOMS Wooden 3 Seater Sofa Set for Living Room and Office
घर के लिए क्यों लेना है सही?
- 3-सीटर डिजाइन में आने वाला यह सोफा छोटे और मध्यम आकार के लिविंग रूम के लिए काफी सही रहेगा। यह बिना ज्यादा जगह घेरे 3 लोगों के बैठने की आरामदायक जगह प्रदान कर सकता है।
- इसका डिजाइन ऐसा है कि इसे आप सिर्फ घर के लिविंग रूम या ड्राइंग रूम में ही नहीं, बल्कि ऑफिस के वेटिंग एरिया या केबिन में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सागौन की लकड़ी से बना हुआ यह सोफा सेट काफी मजबूत है जो लगभग 200 किलोग्राम तक के वजन को आसानी से सहन कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- फ्रेम मटेरियल - लकड़ी
- सीट की गहराई - 61 सेमी
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 182D x 73W x 86H सेमी
- वजन - 35 किलोग्राम
- वजन सहने की क्षमता - 200 किलोग्राम
05
इन्हें भी पढ़ें
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।