दीदी या सहेली को दें सरप्राइज, ये Bride to Be डेकोरेशन आइडियाज आएंगे काम

दोस्त या दीदी को उनकी शादी से पहले स्पेशल फील कराने के लिए आप घर के किसी कमरे को खास अंदाज में सजा सकते हैं। आप ब्राइड-टू-बी डेकोरेशन किट की मदद से मिनटों में सजावट कर सकते हैं और पार्टी होस्ट कर सकते हैं। यहां हम आपको डेकोरेशन आइडियाज बता रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
ब्राइड-टू-बी डेकोरेशन आइडियाज
ब्राइड-टू-बी डेकोरेशन आइडियाज

अपनी बहन या सहेली को बैचलरेट पार्टी देना चाहते हैं या उनके लिए घर पर ही ब्राइडल शॉवर का इंतजाम करना चाहते हैं तो सजावट के लिए गुब्बारे, बैक-ड्रॉप या लाइट्स आदि वाली किट ले सकते हैं। आप Bride to Be थीम के हिसाब से Decoration कर सकते हैं। महिला और पुरुष, दोनों ही अपनी दोस्त के लिए इस किट की मदद से आसानी से घर या कमरे को सजा सकते हैं। हुक, रिबन या ग्लू डॉट्स की मदद से आप इन्हें दीवार पर चिपका सकते हैं और फोटो-रेडी लुक पा सकते हैं। आपकी दीदी या फ्रेंड को आपका सरप्राइज बहुत पसंद आएगा।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Special You Bride to be Decoration Set with White & Rosegold Balloons- 59 Pcs

अपनी सहेली को उसकी शादी से पहले सरप्राइज देना चाहती हैं तो 59 पीस वाले ब्राइड-टू-बी डेकोरेशन सेट का चयन कर सकती हैं। इसमें 40 सफेद, 10 रोज़ गोल्ड रंग के और 5 गोल्ड कॉन्फेटी बैलून मिलते हैं। गुब्बारों को चिपकाने के लिए 20 ग्लू डॉट्स वाली शीट, टांगने के लिए रिबन और एक आर्क टेप भी मिलते हैं। इसके अलावा कर्सिव में ब्राइड-टू-बी लिखा सुनहरे रंग का पेपर बैनर भी मिलता है। 

ध्यान दें:-

गुब्बारों में जरूरत से ज्यादा हवा भरने पर फट भी सकते हैं।


01

AMFIN Bride to Be Banner Rosegold Glitter Ring Garland

आप अपने फ्लैटमेट का ब्राइडल शॉवर रखना चाहती हैं लेकिन रेंट वाले फ्लैट या पीजी की दीवारों पर ज्यादा सजावट नहीं कर सकती हैं तो 3 मीटर लंबी स्ट्रिंग वाला सिंपल सा कार्डस्टॉक बैनर भी लगा सकती हैं। बढ़िया-क्वालिटी का गोल्ड ग्लिटर कार्ड पेपर रोशनी में शाइन करता है। यह काफी हल्का है, इसे आप आसानी से महज 2 मिनट में डबल-साइडेड टेप की मदद से चिपका सकती हैं। आप इसे पर्दें या बैकड्रॉप के ऊपर भी चिपका सकती हैं।

ध्यान दें:-

इस बैनर को आपको मैनुअल तरीके से असेंबल करना पड़ेगा।


02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

SpecialYou.in Rose Gold Theme Bride to Be DIY Decoration Kit

बड़ी दीदी की शादी होने वाली है और आप उनके लिए पार्टी का इंतजाम करना चाहते हैं तो घर पर DIY स्टाइल वाली Decoration Kit की मदद से ऐसा कर सकते हैं। इस किट में 2 नेट के बैकड्रॉप वाले पर्दे, 40 फीट की फेयरी LED लाइट, 1 रिबन, ब्राइड-टू-बी का बैनर, 30 पेस्टल पिंक, 25 बरगंडी रंग के और 5 रोज़-गोल्ड कॉन्फेटी बैलून मिलते हैं। पर्दों को इस किट में मिलने वाले हुक्स और रिबन की मदद से दीवार पर टांग सकते हैं। टेप या ग्लू की मदद से गुब्बारों को चिपका सकते हैं।

ध्यान दें:-

गुब्बारे फूटें नहीं, इसके लिए उन्हें 12 इंच तक ही फुलाएं।


03

Party Propz Bride To Be Decoration

आप बेस्ट फ्रेंड के लिए बैचलरेट पार्टी देना चाहती हैं और डेकोर आइडियाज ढूंढ रही हैं तो सजावट के लिए डेकोर किट ले सकती हैं। इस सेट में 5 सुंदर प्री-फोल्डेड बॉक्स मिलते हैं, जिनके अंदर आप गुब्बारों को रख सकते हैं। इसमें Bride To Be अक्षर वाले बैलून भी मिलते हैं, जिन्हें आप दीवार पर चिपका सकती हैं। बढ़िया क्वालिटी के गुब्बारे बार-बार हवा भरने पर जल्दी से फटेंगे नहीं।

ध्यान दें:-

आपको बेबी बैलून बॉक्स को निर्देश के अनुसार खुद ही असेंबल करना होगा। 


04

Party Propz Bride To Be Decoration Set Combo

आप अपनी दोस्त की शादी से पहले साथ में कहीं घूमने जा रही हैं और वहां जाकर उन्हें ब्राइड-टू-बी पार्टी देना चाहती हैं तो ऐसे डेकोरेशन सेट का चयन कर सकती हैं, जिसकी मदद से हल्की-फुल्की सजावट भी हो जाए और साथ में ब्राइड रोब भी मिल जाए। इसमें एक टियारा भी मिलेगा और कपड़े से बने स्लीपर्स भी मिलेंगे, जिसके आपकी दोस्त होटल में पहन सकती हैं।

ध्यान दें:-

ब्राइड रोब सफेद रंग का है, तो उस पर कुछ गिरने न दें ताकि फोटोज में लुक खराब न हो।


05

साज-सज्जा पर पढ़ें इसी तरह के और लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर पर ब्राइड-टू-बी थीम के हिसाब से सजावट करने के लिए क्या-क्या लें?
    +
    आप ब्राइड-टू-बी थीम के हिसाब से सजावट करना चाहते हैं तो गुब्बारे, नेट के पर्दे, LED लाइट्स आदि ले सकते हैं और सुंदर तरीके से घर को सजा सकते हैं।
  • बढ़िया फोटोज के लिए बैकड्रॉप कैसे तैयार करें?
    +
    आप सफेद रंग के नेट वाले पर्दों पर फेयरी लाइट्स टांग सकते हैं। दोनों तरफ जमीन पर प्लांट भी रख सकते हैं। आप चाहें तो नीचे बैलून भी रख सकते हैं।
  • सहेली को ब्राइडल पार्टी देने के लिए क्या करें?
    +
    आप अपनी सहेली को उसकी शादी से पहले स्पेशल फील कराने के लिए ब्राइडल पार्टी देना चाहती हैं तो घर या फ्लैट पर उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं। इसके लिए आप डेकोरेशन किट ले सकती हैं।
  • ब्राइड-टू-बी डेकोर किट में मिलने वाली रोब का कपड़ा अच्छा होता है?
    +
    हां, रोब का कपड़ा अमूमन अच्छा ही होता है। हालांकि, ध्यान दें कि खाना खाते समय कपड़े के ऊपर कुछ गिरे नहीं ताकि फोटोशूट के दौरान दाग लगने के कारण फोटो खराब न हो।