बेडरूम को बनाएं कोज़ी! देखें ये 5 बढ़िया Blanket Cover जो बदल देंगे आपके कमरे का लुक

अगर आप अपने बेडरूम में बिना ज्यादा बदलाव किए एक नया और कोजी माहौल बनाना चाहते हैं, तो एक सुंदर ब्लैंकेट कवर आसान और बजट-फ्रेंडली विकल्प हो सकता है। यहां 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप सर्दियां शुरू होने से पहले ले सकते हैं।
ब्लैंकेट कवर के देखें आकर्षक विकल्प
ब्लैंकेट कवर के देखें आकर्षक विकल्प

आजकल दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में कई जगह सुबह-सुबह ठंडक का एहसास होने लगा है। घरों में लोगों ने पतले कंबल भी निकाल लिए हैं और कुछ ही दिनों में भारी रजाई भी निकल जाएगी। अगर आप भी सर्दियां शुरू होने से पहले अपने Bedroom को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो शुरुआत ब्लैंकेट के कवर से कीजिए। जी हां, यह ठंड के मौसम में कमरे का लुक बदलने का सबसे आसान और किफ़ायती तरीका माना जाता है। यह न केवल आपके महंगे कंबल और रजाई को धूल-मिट्टी व दाग-धब्बों से बचाकर लंबे समय तक नया रखने में मदद करेगा, बल्कि कॉटन या माइक्रोफाइबर जैसे सॉफ्ट फैब्रिक आपके सोने के अनुभव को बेहद आरामदायक भी बना देगा। हल्के रंगों और खूबसूरत प्रिंट्स वाले ब्लैंकेट कवर कमरे में एक सुकून भरी पॉजिटिव वाइब ला सकते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि भारी कंबलों को बार-बार धोने के बजाय इस कवर को आसानी से निकालकर धोया जा सकता है। 

देखें 5 विकल्प नीचे - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • THE HOME STYLE 200TC Super Soft Glace Cotton King Size Duvet Cover

    अक्सर जब कंबल गंदा हो जाता है तो उसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। तब आप इस ब्लैंकेट कवर को चुन सकते हैं जो आपके कंबल को पूरी तरह से सुरक्षा देने में मदद करेगा। इसका साइज़ 90x100 इंच है जो डबल बेड कंबल के लिए सही माना जाता है और साथ ही, 200 थ्रेड काउंट वाले ग्लैस कॉटन मटेरियल की वजह से यह Duvet Cover छूने में काफी मुलायम लगता है जिससे सोने में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं, जिपर क्लोजर की वजह से इसमें कंबल को डालना और निकालना आसान रहेगा। 

    खास बातें 

    • साइज़ - 90x100 इंच (किंग)
    • रंग - पिंक लैवेंडर 
    • पैटर्न - सॉलिड 
    • मटेरियल - कॉटन
    01
  • TIB Warm Reversible Quilt Cover Double Bed with Zipper

    कमरे को आकर्षक बनाने में फूलों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह हरे रंग में आने वाला कंबल का कवर भी इसी डिजाइन में बना हुआ है जो आपके कमरे के पूरे लुक को बदल सकता है। आपको बता दें, यह कवर प्रीमियम फलालैन फैब्रिक से बना है, जो छूने में बेहद मुलायम और सर्दियों के लिए आरामदायक व गर्म रहता है। रिवर्सिबल डिज़ाइन में आने की वजह से इसे दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आप अपने बेडरूम के लुक को आसानी से बदल सकते हैं। यह आमतौर पर एक स्टोरेज बैग के साथ आता है, जिससे इस्तेमाल न होने पर इसे आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है।

    खास बातें 

    • साइज़ - डबल - 90 इंच X 100 इंच
    • रंग - ग्रीन फ्लॉवर 
    • पैटर्न - दोनों तरफ एक जैसा प्रिंट
    • मटेरियल - फलालैन
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • la' amour Super Premium Quilt Cover Double Bed with Zipper Blanket Cover

    पिंक और ग्रे रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाला यह कवर इंटीरियर डिज़ाइन में काफी ट्रेंडिंग है। पिंक बेडरूम को एक सॉफ्ट, वार्म और पॉजिटिव फील देता है, जबकि ग्रे रंग उसमें एक मॉडर्न टच जोड़ सकता है। ये किसी भी दीवार के साथ आसानी से मेल खा सकते हैं और आपके कमरे के लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं। साथ ही, बटन या डोरी वाले कवर के मुकाबले इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है क्योंकि इसमें जिपर क्लोजर दिया गया है। इसके अंदर रजाई, कम्फर्टर या Blanket डालने के बाद चेन बंद कर देने से वह अंदर से बाहर नहीं खिसकता और पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। 

    खास बातें 

    • साइज़ - किंग 
    • रंग - गुलाबी और ग्रे 
    • पैटर्न - फ्लोरल 
    • थ्रेड काउंट - 280
    03
  • YMORIA Super Premium Quilt Cover Double Bed with Zipper Blanket Cover

    अगर आपके बच्चे छोटे हैं जो कंबल को अक्सर गंदा कर देते हो तो इस ब्लैंकेट कवर को चुनना काफी सही रहेगा। इसका प्यारा कार्टून प्रिंट बेडरूम के माहौल को खुशनुमा और आकर्षक बनाने में मदद करेगा जिससे बच्चे ठंड में बाहर जाने की जिद नहीं करेंगे। बता दें, यह कवर सॉफ्ट कॉटन फैब्रिक से बना है, जो त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और आरामदायक माना जाता है। कॉटन फैब्रिक हवा को आसानी से पास होने देता है, जिससे रात में सोते समय न तो ज़्यादा गर्मी लगती है और न ही घुटन महसूस होती है। जिससे बच्चे आराम से इसे ओढ़ कर सो सकते हैं। 300 थ्रेड काउन्ट की वजह से बार-बार धोने के बाद भी इसका कपड़ा जल्दी पतला या खराब नहीं होगा। इसमें कपड़े की फिनिशिंग और चमक लंबे समय तक बनी रहेगी।

    खास बातें 

    • रंग - कार्टून प्रिंट 
    • पैटर्न - फ्लोरल 
    • मटेरियल - कॉटन 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 2.3L x 2.2W
    04
  • Furnistitchs Premium Glace Cotton Duvet Cover

    भारी रजाई या कम्फर्टर को बार-बार धोना और सुखाना बहुत मुश्किल वाला काम होता है। लेकिन यह डुवेट कवर आपकी महंगी रजाई या कम्फर्टर को धूल, दाग और पसीने से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। आपको पूरी रजाई धोने के बजाय सिर्फ इस कवर को निकालकर आसानी से वॉश करना पड़ेगा। क्रीम बेस पर बना फ्लोरल प्रिंट आपके बेडरूम को एक फ्रेश, वार्म और लग्जरी होटल जैसा लुक दे सकता है। यह Comforter कवर लगभग हर तरह के मॉडर्न इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाएगा। वहीं, रिंकल-रेसिस्टेंट होने की वजह से इसे बार-बार धोने पर भी न इसमें झुर्रियां पड़ेगी और न ही इसका रंग फीका पड़ेगा।

    खास बातें 

    • साइज़ - डबल 90x100
    • रंग - क्रीमी फ्लॉवर 
    • पैटर्न - फ्लोरल 
    • मटेरियल - पॉलीकॉटन
    05

इन्हें भी पढ़ें 

साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ब्लैंकेट कवर क्या होता है?
    +
    ब्लैंकेट कवर एक तरह का कवर होता है, जिसे कंबल के ऊपर लगाया जाता है। यह कंबल को धूल, गंदगी और रोजमर्रा के इस्तेमाल से बचाने के साथ-साथ बेडरूम को साफ-सुथरा और आकर्षक लुक देने में भी मदद करता है।
  • ब्लैंकेट कवर इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?
    +
    ब्लैंकेट कवर आपके कंबल को साफ रखने में मदद करता है और इसे बार-बार धोने की जरूरत कम कर सकता है। इसके अलावा, अलग-अलग रंग और डिज़ाइन चुनकर आप अपने बेडरूम की सजावट को आसानी से बदल सकते हैं।
  • ब्लैंकेट कवर के लिए कौन-सा फैब्रिक बेहतर रहता है?
    +
    यह आपकी पसंद और मौसम पर निर्भर करता है। कॉटन कवर आमतौर पर मुलायम, आरामदायक और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए अच्छे होते हैं। माइक्रोफाइबर जैसे फैब्रिक भी हल्के और आसानी से संभालने योग्य विकल्प हो सकते हैं।
  • ब्लैंकेट कवर को कैसे साफ करना चाहिए?
    +
    ब्लैंकेट कवर को साफ करने से पहले उसके लेबल पर दिए गए वॉशिंग निर्देश जरूर देखें। आमतौर पर, हल्के डिटर्जेंट और उचित पानी के तापमान के साथ इसे धोना बेहतर होता है। धोने के बाद कवर को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है।