फ्रिज आज के समय सबके घरों का अहम हिस्सा बन चुका है। हर घर-परिवार में फ्रिज तो होता ही है, जो घर के लोगों का खाने-पीने का सामान स्टोर करके रखता है और साथ ही लंबे समय तक खाने को सुरक्षित और ताजा भी बनाकर रखता है। Fridge की क्षमता खाने की उपलब्धता और परिवार के लोगों की संख्या पर निर्भर करती है। अगर परिवार में लोग कम हैं, तो कम किलो क्षमता वाला फ्रिज उपयुक्त हो सकता है और अगर लोग ज़्यादा हैं, तो ज़्यादा किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाले डबल डोर और साइड बाय साइड फ्रिज उपयोगी हो सकते हैं। इस लेख में हम आपकी इसी दुविधा का हल लेकर आए हैं, जो आपको अपने Home के लिए सही क्षमता और Best ब्रांड का रेफ्रिजरेटर चुनने में मदद करेगा। तो हाउस ऑफ़ एप्लायंसेज का अहम हिस्सा बन चुके इन घर के लिए उपयुक्त फ्रिज विकल्पों पर चलिए नज़र डाल लेते हैं।
घर के लिए सही फ्रिज का चुनाव कैसे करें?
घर के लिए बेहतर फ्रिज चुनना काफी जरुरी होता है और उसको चुनते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका फ्रिज लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलता रहे और भरोसेमंद व टिकाऊ ब्रांड का साथ भी बना रहे।
- सबसे पहले, परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर फ्रिज की क्षमता (लीटर में) चुनें। 1-2 सदस्यों के लिए 150-250 लीटर, 3-4 सदस्यों के लिए 250-350 लीटर और 5+ सदस्यों के लिए 350 लीटर या अधिक उपयुक्त है।
- दूसरा, फ्रिज के अलग-अलग प्रकार में से एक चुनना भी काफी जरुरी होता है। सिंगल डोर फ्रिज कम कीमत में आते है और ऊर्जा का कम उपभोग करते हैं। डबल डोर में आपको ज्यादा स्पेस मिलता है और Side-by-Side Fridge में अधिक स्पेस के साथ लेटेस्ट फीचर्स और BEE स्टार रेटिंग भी मिलती है।
- तीसरा, फ्रिज में मिलने वाले लेटेस्ट फीचर्स या आधुनिक तकनीकों पर भी गौर करना चाहिए जो Refrigerator के इस्तेमाल को अधिक सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें नो-फ्रॉस्ट तकनीक, मल्टी-एयर फ्लो, और एडजस्टेबल शेल्फ जैसी सुविधाओं शामिल हैं।
- चौथा, फ्रिज का रंग और डिजाइन भी अहम भूमिका निभाता है। अपने किचन के डिजाइन के अनुसार रंग का चयन करना चाहिए।