क्या छोटी किचन होने के कारण वॉटर प्यूरीफायर लगाने का स्पेस नहीं मिल पा रहा है? तो आपकी इस परेशानी का हल आपको यहां मिल सकता है। दरअसल, यहां हमने अमेजन पर मिलने वाले टॉप 5 वॉटर प्यूरीफायर्स के बारे में जानकारी दी है, जो अंडर-सिंक डिजाइन के साथ आते हैं यानी आप इन वॉटर प्यूरीफायर्स को अपनी किचन सिंक के नीचे आसानी से फिट कर सकते हैं। इससे आपकी छोटी किचन में जगह बचेगी और किचन पहले से अधिक स्टाइलिश भी दिखेगी। अच्छी बात यह है कि अंडर-सिंक वॉटर प्यूरीफायर्स में भी आपको लगभग वही फीचर्स मिलते हैं, जो नॉर्मल वॉटर प्यूरीफायर्स में शामिल होते हैं। वहीं अगर आप नॉर्मल वॉटर प्यूरीफायर लेना चाहते हैं या फिर वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर्स या किचन एप्लाइंसेस से जुड़ी चीजें लेने का विचार कर रहे हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी में जाकर इनसे जुड़े लेख पढ़ सकते हैं।
क्यों बढ़ रही है अंडर-सिंक वॉटर प्यूरिफायर की डिमांड?
पिछले कुछ सालों में अंडर-सिंक वॉटर प्यूरीफायर्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है। आइए आपको टेबल के माध्यम से बताते हैं इसकी बढ़ती डिमांड का कारण क्या है? आखिर इस वॉटर प्यूरीफायर के क्या फायदे होते हैं?
संख्या |
कारण |
विवरण |
फायदा |
1. |
जगह की बचत |
सिंक के नीचे कॉम्पैक्ट फिट होता है। |
काउंटरटॉप पर जगह खाली रहती है और किचन साफ-सुथरी और मॉडर्न दिखती है। |
2. |
मॉडर्न टेक्नोलॉजी |
RO + UV + UF + TDS कंट्रोल टेक्नोलॉजी |
बैक्टीरिया, वायरस, हैवी मेटल्स हटाता है और 100% शुद्ध और हेल्दी पानी देता है। |
3. |
स्मार्ट किचन ट्रेंड |
प्यूरिफायर छुपकर इंस्टॉल होता है। |
किचन का लुक खराब नहीं करता। |
4. |
हाई स्टोरेज और कन्विनियंस |
7-12 लीटर तक स्टोरेज कैपेसिटी |
नल से डायरेक्ट पानी निकलता है। |
जैसे कि टेबल में हमने आपको बताया कि नॉर्मल वॉटर प्यूरीफायर्स के मुकाबले अंडर-सिंक वॉटर प्यूरीफायर्स के कई फायदे होते हैं, जिस कारण यह इन दिनों इतने लोकप्रिय हैं। तो अगर आप भी अंडर-सिंक वॉटर प्यूरीफायर लेना चाहते हैं, तो हमने आपको नीचे इनके टॉप 5 विकल्पों की जानकारी दी है, जिनमें से आप चाहे तो अपने लिए एक चुन सकते हैं।