पुराने कपड़ों को भी साफ, फ्रेश और चमकदार बनाने के लिए टॉप ब्रांड की वॉशिंग मशीन भरोसेमंद मानी जा सकती हैं, क्योंकि ये एडवांस फीचर्स से लैस होती हैं, जो कपड़े धोने के साथ उनकी फैब्रिक की भी सुरक्षा करती हैं, जिससे कपड़ें बार-बार धुलने पर खराब नहीं होते हैं। अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर उपयुक्त क्षमता वाली ब्रांडेड वॉशिंग मशीन आपकी महनत और आपका समय दोनों बचा सकती हैं। अगर सेमी ऑटोमैटिक चाहिए, तो कपड़े पानी से वॉश करने और सुखाने के लिए अलग-अलग टब में कपड़े डालने होंगे। वहीं फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, तो एक ही टब में Washer और ड्रायर दोनों का ही काम हो जाएगा। इसके अलावा फ्रंट और टॉप लोड भी ऑप्शन में मिल जाएंगे। टॉप लोड में कपड़े डालने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ता है। आमतौर पर, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन टॉप लोड के मुकाबले ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट और कम पानी इस्तेमाल कर सकती हैं।
किन कंपनी की वॉशिंग मशीन अच्छी मानी जा सकती है?
मार्केट ट्रेंड के आधार पर वॉशिंग मशीन के लिए भरोसेमंद ब्रांड एलजी को माना जा सकता है, जो किफायती दाम में लेटेस्ट और एडवांस फीचर्स देता है। एलजी वॉशिंग मशीन में अलग-अलग कैपेसिटी मिलती है, जिसे सदस्यों की संख्या के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है। एलजी वॉशिंग मशीन में 2 स्टार से लेकर 5 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग दी जाती है, जिसे बिजली की खपत के अनुसार खरीदा जाता है। एलजी के अलावा भी सैमसंग, हायर, Whirlpool और पैनासोनिक आदि ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन मार्केट में पॉपुलर हैं। ये वॉशिंग मशीन ब्रांड्स सेमी ऑटोमेटिक फंक्शन से लेकर फुल्ली ऑटोमेटिक फंक्शन में आती हैं। इसके अलावा टॉप लोड और फ्रंट लोड डिजाइन भी वॉशिंग मशीन में दिए जाते हैं, जिन्हें कीमत, स्पेस के अनुसार लोग चुन सकते हैं। (यह कोई मुख्य लिस्ट नहीं हैं, अन्य ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन भी अच्छी मानी जा सकती हैं, जिनके बारे में जानकारी आपको हाउस ऑफ अप्लायंसेस पर क्लिक करने से मिल सकती है।)