इन 9Kg LG Washing Machine की मदद से कपड़ों के जिद्दी दागों को कहें अलविदा! मध्यम से लेकर बड़े परिवार के लिए हैं उपयुक्त

एलजी Brand अपने भेहतरीन सर्विस सुविधा के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन क्या आपको पता है, एलजी की वॉशिंग मशीन अपने एडवांस फीचर्स की वजह से ही हमेशा चर्चा में रहती हैं। इनमें AI, इन बिल्ड हीटर और एलर्जी केयर जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं, जो धुलाई के साथ कपड़ों को बैक्टीरिया-फ्री भी रखेंगी।
LG 9kg Washing Machine
LG 9kg Washing Machine

सही क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लेने के लिए परिवार के सदस्यों की संख्या का ध्यान रखना होता है। ऐसे में एलजी ब्रांड की 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन मध्यम से लेकर बड़ें परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं। 9 किग्रा क्षमता में एलजी ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिलती हैं, जो फ्रंट और टॉप लोड किसी भी सुविधा में मिल सकती हैं। रही बात सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तो ये 9 किग्रा क्षमता में तो नहीं, लेकिन 9.5 किलोग्राम क्षमता में मिल सकती है। ये 5 स्टार रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन्स हैं, जो बिजली की खपत कर सकती हैं। इसके अलावा कपड़ों के दाग, धब्बें, ऑयल स्टैन, बैक्टीरिया या फिर बदबू हटाने के लिए एलजी की फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। 

एलजी 9 किग्रा वॉशिंग मशीन में क्या फीचर्स मिल रहे हैं?

जैसा की बताया गया है, कि 9 किग्रा क्षमता वाली एलजी वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक सुविधा के साथ मिल रही हैं, जिनमें कपड़े धोने और सुखाने के लिए एक ही टब का प्रयोग किया जाता है। इन फुली ऑटोमैटिक में भी फ्रंट और टॉप लोड दोनों ऑप्शन्स मिलते हैं, जिनमें क्या खास फीचर्स हैं, जानते हैं -

  • एलजी 9 किग्रा फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन: एलजी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में AI डायरेक्ट ड्राइव सुविधा दी जाती है, जो कपड़ों के भार, प्रकार और फैब्रिक के हिसाब से वॉश साइकिल का चयन करती है और कपड़ों को बेहतर तरह से धोती हैं। इनमें इन बिल्ड Heater दिया जाता है, जो पानी को गर्म करता है, जिससे कपड़ों से जिद्दी दाग-धब्बें आसानी से हट सकते हैं। एलजी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपनी स्मार्ट कनेक्टविटी सुविधा के लिए भी जानी जा सकती हैं, यह सुविधा वाईफाई सपोर्ट देती है, जिससे वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से ऑपरेट किया जा सकता है। 
  • एलजी 9 किग्रा टॉप लोड वॉशिंग मशीन: कपड़ों से Bacteria, कीटाणुओं और अन्य माइक्रोओर्गेनिजम को नष्ट करने के लिए ज्यादातर एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन स्टीम का प्रयोग करती हैं। आमतौर पर फ्रंट लोड के मुकाबले टॉप लोड वॉशिंग मशीन के ड्रम साइज में बड़े हो सकते हैं, जिसमें ज्यादा कपड़ों की मात्रा फिट हो सकती है। इनमें टर्बो ड्रम मिलता है, जो ड्रम और पल्सेटर को विपरीत दिशा में घुमाता है और तेज पानी की धार देकर कपड़ों से दाग निकालने और फैब्रिक को सुरक्षित रखने में मदद करता है। 

Top Five Products

  • LG 9 Kg 5 Star Wi-Fi, Steam, Inverter Direct Drive Technology, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1209Z4W, Allergy Care, In-Built Heater, Touch Panel, 2024 model, Blue White)

    अक्सर पानी भरने में समय लगता है, ऐसे में इस एलजी वॉशिंग मशीन में 50 kPa से लेकर 800 kPa पानी का प्रेशर रहता है, जिससे मशीन में पानी तेजी से भर सकता है। इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन में वाई-फाई कनेक्टिविटी सुविधआ दी गई है, जिसकी मदद से वॉशिंग मशीन को फोन से कनेक्ट करके कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है। स्मार्टफोन के ऐप को डाउनलोड करने के बाद, उस ऐप की मदद से मशीन को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। कपड़ों को धोने के लिए इस 9Kg Washing Machine में 10 वॉश प्रोग्राम दिए हैं, जिन्हें नॉब की मदद से सेट किया जा सकता है। यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कम आवाज और वाइब्रेशन के साथ बेहतर तरह से कपड़े धोने के काम आ सकती है, जिसमें कपड़े सीधा सूख कर ही बाहर आते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता: 9 किलोग्राम
    • कलर: व्हाइट
    • एक्सेस लोकेशन: फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग: 5 स्टार
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर

    खासियत

    • इन बिल्ड हीटर: हर वॉश साइकिल के लिए पानी को गर्म कर देता है, जिससे कपड़ों से स्टैन, बैक्टीरिया और गंदगी आसानी से हट सकती है। 
    • वाटर लेवल सेंसर: कपड़ों के भार के आधार पर वॉशिंग मशीन में पानी अपने आप भर जाता है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को मशीन की क्वालिटी अच्छी नहीं लगी।
    01
  • LG 9.0 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam Wash for Allergy Removal, Fully-Automatic Top Loading Washing Machine (THD09SPM, Middle Black, More Fabric Care & Convenience, In-Built Heater)

    एलजी की इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक दी गई है, जो 20 हजार से अधिक प्री-लोडेड वॉश पैटर्न में से सही वॉश साइकिल का चयन करती है, जिससे कपड़ों की धुलाई बेहतर तरह से हो जाए और उनके फैब्रिक जैसे Cotton, सिंथेटिक या सिल्क आदि भी सुरक्षित रहते हैं। कपड़ों को कम समय में धोने और सुखाने के लिए इस एलजी वॉशिंग मशीन में 780 RPM स्पीड की मोटर दी गई है। इस टॉप लोड वॉशिंग में AI वॉश फीचर दिया है, जो वॉश साइकिल को कपड़ों को फैब्रिक के आधार पर कस्टमाइज कर सकते हैं। इस एलजी वॉशिंग मशीन पर डिजिटल डिस्प्ले दी है, जिस पर सेटिंग, वॉस टाइम और स्टैट्स मैसेज देखा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता: 9 किलोग्राम
    • कलर: ब्लैक
    • एक्सेस लोकेशन: टॉप लोड
    • एनर्जी रेटिंग: 5 स्टार
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 56D x 54W x 94.5H सेंटीमीटर

    खासियत

    • स्टीम वॉश: वॉश साइकिल के दौरान कपड़ों से स्टैन, बैक्टीरिया और गर्म्स को नष्ट करने के लिए कपड़ों पर भाप छोड़ी जाती है। इस फीचर की वजह से फैब्रिक सुरक्षित रहता है और कपड़ों पर झुरियां भी कम पड़ती हैं 
    • टब क्लीन: टब या ड्रम को साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन में विशेष साइकिल सुविधा दी जाती है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि कपड़ो सही से सूखती नहीं है।
    02
  • LG 9 Kg (Wash) / 5 Kg (Dry), Ai Direct Drive Technology, Steam, TurboWash & Wi-Fi Fully Automatic Front Load Washer Dryer (FHD0905SWM, Intelligent & Convenient Fabric Care, Allergy Care, Middle Black)

    इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में पहले से 14 वॉश प्रोग्राम दिए हैं, जिसमें कॉटन, बेबी स्टीम केयर, वूलन और ड्राय ऑनली आदि मोड्स शामिल हैं। जैसे की कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग मशीन का ड्रम या टब घूमता है, तो इस एलजी वॉशिंग मशीन में AI ड्रायरेक्ट ड्राइव सुविधा दी है, जो सिर्फ कपड़ों के वजन को ही नहीं बल्कि फैब्रिक की सॉफ्टनेस और क्वालिटी को माप लेती है और उसी हिसाब से वॉशिंग मशीन घूमने के मोशन का चयन करती है। इस Fully Automatic Washing Machine में टर्बो वॉश 59 फीचर दिया है, जो कपड़ों के फैब्रिक को सुरक्षित रखते हुए, कपड़ों को 59 मिनट में धो देती है। धुलाई के वक्त सुरक्षा के लिए इस एलजी वॉशिंग मशीन में डोर लॉक इंडीकेशन दिया जाता है, जो दिखाता है कि मशीन अभी लॉक्ड है और इसके लिड को खोला नहीं जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता: 9 किलोग्राम
    • कलर: ब्लैक
    • एक्सेस लोकेशन: टॉप लोड
    • एनर्जी रेटिंग: 5 स्टार
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर

    खासियत

    • चाइल्ड लॉक: यह एक सेफ्टी फीचर है, जिसके उपयोग से कंट्रोल पैनल डिसेबल हो जाता है, जिससे बच्चों के साथ दुर्घटना होने की सम्भावना कम हो जाती है। 
    • डिले टाइम: इस सेटिंग की मदद से वॉश साइकिल को कुछ देर बाद ऑटोमैटिक शुरु किया जा सकता है।  

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि कपड़ो सही से सूखती नहीं है।
    03
  • LG 9 Kg 5 Star Inverter Fully-Automatic Top Load Washing Machine (THD09NPF, Middle Free Silver, AIDD Technology)

    टर्बो वॉश सुविधा वाली यह एलजी वॉशिंग मशीन बिना धुलाई पर असर डाले कपड़ों को समय में धोने की क्षमता रखती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में टर्बो ड्रम दिया है, जो तेज पानी की धार, ड्रम औल पल्सेटर को अलग-अलग डायरेक्शन में घुमा कर जिद्दी दाग-धब्बों को निकालने में मदद करती है। इस वॉशिंग मशीन का ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है, जो ड्रम को मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इस एलजी वॉशिंग मशीन में Inverter सुविधा मिलती है, जो कपड़ों के भार और प्रकार के आधार पर मोटर स्पीड को एडजस्ट करती है। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन पानी की कम खपत और पानी की बर्बादी बचाने के लिए एक्वा रिजर्व तकनीक की मदद से काम करती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता: 9 किलोग्राम
    • कलर: सिल्वर
    • एक्सेस लोकेशन: टॉप लोड
    • एनर्जी रेटिंग: 5 स्टार
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 56D x 54W x 94.5H सेंटीमीटर

    खासियत

    • बिग लिंट फिल्टर: कपड़ों से निकली गंदगी को ट्रैप करने के लिए लिंट फिल्टर दिया जाता है, जिससे वो गंदगी साफ कपड़ों पर न लग सकें। 
    • सेल्फ डायग्नोसिस: अगर वॉशिंग मशीन में कुछ दिक्कत हो जाती है, तो इसमें स्मार्ट सेंसर दिए गए हैं, जो दिक्कत को डिटेक्ट कर लेते हैं। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को ड्रायर में दिक्कत लगी।
    04
  • LG 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M, Intelligent & Convenient Fabric Care, Allergy Care, Middle Black)

    इस 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में इन बिल्ड हीटर दिया है, जो पानी के तापामान को गर्म करता है, जिससे कपड़ों से ऑयल, मसाले या फिर कुछ और जिद्दी दाग आसानी से हट सकते हैं। इसमें फैब्रिक केयर और AIDD सुविधा भी मिलती है, जो धुलाई के वक्त कपड़ों के फैब्रिक को 18% ज्यादा सुरक्षित रख सकती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में बेबी स्टीम केयर मोड दिया है, जो 99.9% कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद करता है। इस एलजी वॉशिंग मशीन को स्मार्ट कनेक्टविटी (Wifi) की वजह से स्मार्टफोन से ऑपरेट किया जा सकता है, जिसके लिए LG Thin ऐप सपोर्ट भी दिया है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर दिया है, जिसके उपयोग से कंट्रोल पैनल डिसेबल हो जाता है और अगर बच्चें मशीन से कोई छेड़-खानी करते हैं, तो उसका मशीन पर कोई असर नहीं होगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता: 9 किलोग्राम
    • कलर: सिल्वर
    • एक्सेस लोकेशन: फ्रंट लोड
    • एनर्जी रेटिंग: 5 स्टार
    • प्रोडक्ट डायमेंशन: 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर

    खासियत

    • ऑटो रीस्टार्ट: अगर बिजली चली जाती है, तो इस वॉशिंग मशीन में फिर से वॉश साइकिल सेट नहीं करनी पड़ती, यह वापस से वहीं से शुरू होती है, जहां रुकी थी।
    •  वोल्टेज प्रोटेक्शन: अगर वोल्टेज कम-ज्यादा हो रहे हो, तो भी वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को क्वालिटी में दिक्कत लगी।
    05

     

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एलजी 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन घर के लिए उपयुक्त है?
    +
    जी हां, 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन मध्यम से लेकर बड़े परिवार के लिए सूटेबल हो सकती हैं। यानि अगर आपके परिवार में सदस्यों की संख्या 4-5 या उससे ज्यादा है, तो ये वॉशिंग मशीन उपयुक्त हो सकती हैं।
  • एलजी वॉशिंग मशीन 9 किग्रा की कीमत क्या है?
    +
    एलजी की 9 किग्रा वॉशिंग मशीन आमतौर पर फुली ऑटोमैटिक होती हैं, जो सेमी-ऑटोमैटिक के मुकाबले महंगी हो सकती है। ये 20 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की प्राइस रेंज में मिल सकती है। लेकिन इनकी कीमत फीचर्स के आधार पर कम ज्यादा हो सकती है।
  • एलजी 9 किग्रा वॉशिंग मशीन में 5 स्टार रेटिंग क्या है?
    +
    दरअसल, वॉशिंग मशीन पर बिजली कंज्यूम करने के आधार पर 1 से 5 स्टार की रेटिंग दी जाती है। अगर 9 किग्रा वॉशिंग मशीन पर 5 स्टार एनर्जी रेटिंग देखने को मिलती है, तो यह उसकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 5 स्टार 9 किग्रा वॉशिंग मशीन बिजली की कम खपत करने के लिए सही मानी जा सकती हैं।
  • क्या एलजी की वॉशिंग मशीन में जल्दी कपड़े धोने और सुखाने की सुविधा मिलती है?
    +
    जी हां, एलजी की वॉशिंग मशीन में कपड़ें धोने के लिए एक्सप्रेस वॉश मोड मिल सकता है, जो कपड़ों को कम समय में कपड़े धोने में मदद करता है। वहीं कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए वॉशिंग मशीन में सुविधा मिल सकती है।