परिवार छोटा हो या बड़ा, फल-सब्जियां, दूध या बचा हुआ खाना स्टोर करने के लिए हर किसी को अच्छे फ्रिज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप नया फ्रिज लेने का प्लान बना रहे हैं तो Haier, LG और IFB के अलावा बॉश या Samsung के मल्टी मोड्स वाले कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर का चयन कर सकते हैं। इन सभी ब्रांड्स के फ्रिज आधुनिक तकनीकों से लैस होते हैं और अच्छे माने जाते हैं। आप वैकेशन पर जाते समय सिर्फ फ्रीजर को ऑपरेटिव रख सकते हैं। ये बढ़िया Refrigerators बिजली की खपत भी कम करते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
बढ़िया कन्वर्टिबल मोड वाले रेफ्रिजरेटर्स:-
Haier 445 L Triple Inverter Double Door Refrigerator
2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए फ्रिज लेना चाहते हैं तो 14-इन-1 कन्वर्टिबल मोड वाले Haier ब्रांड के रेफ्रिजरेटर का चयन कर सकते हैं। इसकी खास ट्रिपल इन्वर्टर कूलिंग तकनीक फ्रिज के चालू होते ही ठंडक करने में कारगर है। इस Haier Fridge में फ्रीजर नीचे की ओर है इसलिए जरूरी चीजों को निकालने के लिए आपको ज्यादा झुकना नहीं पड़ेगा। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में पावर कूल, टर्बो, सेलिब्रेशन, सॉफ्ट फ्रीज और कोल्ड ड्रिंक मोड समेत कुल 14 तरह के मोड्स हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। फल और सब्जियां रखने वाला इसका बॉक्स काफी बड़ा है। कुछ दिनों की छुट्टियां मनाने के लिए घर से बाहर जाते समय आप इसके वैकेशन मोड की मदद से ऊर्जा की बचत कर सकते हैं यानी इस दौरान उतनी ही कूलिंग और बिजली की खपत होगी, जितनी जरूरी है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HEB-451TSA-P
- प्रोडक्ट के डायमेंनशन्स- 69.6D x 70.3W x 177.5H सेंटीमीटर
- क्षमता- 445 लीटर
- रंग- सिल्वर
खूबियां
- एंटी बैक्टीरियल गैस्केट
- फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक
कमी
- एनर्जी रेटिंग सिर्फ 1 स्टार है।
01
IFB 331L 12-in-1 Convertible, Double Door Refrigerator
महज 16 मिनट के अंदर आप फ्रिज को फ्रीजर में तबदील कर सकते हैं। इसके लिए आप IFB जैसे भरोसेमंद ब्रांड के फ्रिज का चुनाव कर सकते हैं। इसमें क्विक कूलिंग के लिए टर्बो कूल मोड मौजूद है। वहीं पार्टी के लिए आइसक्रीम जमानी हो या ड्रिंक्स को ठंडा करना हो तो इसमें अलग-अलग मोड्स की मदद से सब कुछ हो सकता है। सीफूड को मैरिंनेशन के लिए भी इसमें रख सकते हैं। ट्रिप्स पर जाते समय सिर्फ फ्रीजर को ऑपरेटिव रख सकते हैं। इसमें फ्रिज से जुड़ी तकरीबन हर जरूरत के लिए 12-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स दिए गए हैं। 5 सदस्यों वाली फैमिली के लिए आप इसका चयन कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- IFBFF-383CYKSETU
- प्रोडक्ट के डायमेंनशन्स- 75D x 59.4W x 178H सेंटीमीटर
- क्षमता- 331 लीटर
- रंग- मेटल ब्लैक
खूबियां
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
- एक्टिव डिओडोराइजर
कमी
- फ्रिज के डोर पर धूल या तेल के दाग लग सकते हैं, जिन्हें बार-बार साफ करना पड़ सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 650 L, Smart Inverter Compressor, Convertible Refrigerator
इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर के कंपार्टमेंट को फ्रिज के अतिरिक्त स्टोरेज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। फेस्टिवल या पार्टी के समय ज्यादा स्पेस की जरूरत हो तो यह LG Refrigerator आपके काम आ सकता है। इसकी ऑटो स्मार्ट कनेक्शन तकनीक की मदद से लाइट जाने के समय फ्रिज तुरंत आसानी से इन्वर्टर से चल सकता है। एलजी के रेफ्रिजरेटर में मौजूद फ्रीजर की स्टोरेज क्षमता 234 लीटर है यानी यह बड़े परिवारों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- GL-B257HDS3
- प्रोडक्ट के डायमेंनशन्स- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- क्षमता- 650 लीटर
खूबियां
- स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
- मल्टी एयर फ्लो
कमी
- लंबाई ज्यादा होने के कारण छोटी जगहों के लिए ठीक नहीं है।
03
Bosch 302L, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator
8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड वाले Bosch कंपनी के इस ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर में 65 लीटर का फ्रीजर, 180 लीटर वाला फ्रिज स्पेस और एक 57 लीटर का कन्वर्टिबल जोन मौजूद है। यानी आप बीच के हिस्से को पार्टी, गेट-टू-गेदर या जरूरत पड़ने पर फ्रीजर में बदल सकते हैं। आप बीच वाले हिस्से को सब्जियां, फल, बेकरी का सामान, दूध-दही रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हर जोन को कंट्रोल करने के लिए इस रेफ्रिजरेटर पर UI कंट्रोल पैनल लगा हुआ है। आप इसके शेल्फ्स की हाइट को भी कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- मॉडल- CMC33S23VI
- प्रोडक्ट के डायमेंनशन्स- 68D x 67W x 175H सेंटीमीटर
- क्षमता- 302 लीटर
- रंग- सिल्वर
खूबियां
- ऑटो-डिफ्रॉस्ट
- यूवी प्रोटेक्टेड फिनिशिंग
कमी
- पानी की बोतलें रखने के लिए सिर्फ एक ही कंपार्टमेंट है।
04
Samsung 350 L, Convertible 5-in-1, Double Door Refrigerator
Samsung Fridge के इस मॉडल को 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए चुन सकते हैं। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स हैं। सामान्य मोड के अलावा इसमें एक्स्ट्रा फ्रिज मोड भी है यानी आप जरूरत के अनुसार इसके फ्रीजर का ग्रॉसरी का सामान रखने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसमें एनर्जी सेविंग मोड भी है यानी काफी समय के लिए जब घर से बाहर जाना पड़े तो ऊर्जा की खपत ज्यादा नहीं होगी। इसमें मैनुअल तरीके से डिफ्रॉस्ट नहीं करना पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- RT38HG5C42S8HL
- प्रोडक्ट के डायमेंनशन्स- 74D x 63W x 178.5H सेंटीमीटर
- क्षमता- 350 लीटर
- रंग- सिल्वर
खूबियां
- होम अलोन मोड
- एक्टिव फ्रेश फिल्टर
कमी
- यूजर्स द्वारा नॉइस की दिक्कत बताई गई है।
05
कन्वर्टिबल मोड वाले बढ़िया रेफ्रिजरेटर मॉडल्स:-
किस ब्रांड के कौन से रेफ्रिजरेटर मॉडल में फ्रीजर की कैपेसिटी कितनी है, कितने कन्वर्टिबल मोड्स हैं और कौन सा खास फीचर मौजूद है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।