Dishwasher Machines: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले चिकने बर्तनों को करेंगे साफ, तेल और मसाले वाले बर्तन चमकेंगे झटपट

क्या घंटों हाथ से स्क्रब करने के बाद भी आपके बर्तनों पर चिकनाई और दाग रह जाते हैं, साथ ही समय की भी बर्बादी होती है? ऐसे में आप बढ़िया डिशवॉशर मशीनों का चयन कर सकते हैं। ये आपके बर्तनों को गहराई से साफ़ करने के साथ बैक्टीरिया से मुक्त रखने में भी मदद करेंगे।
भारतीय रसोई के लिए 5 बढ़िया डिशवॉशर
भारतीय रसोई के लिए 5 बढ़िया डिशवॉशर

भारतीय रसोई में खाना बनाने के तेल और मसालों से सने बर्तनों को धोना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में एक बढ़िया डिशवॉशर मशीन अब लग्जरी नहीं, बल्कि एक आवश्यकता बन गई है जो चिकने बर्तनों को आसानी से साफ करने में मदद करती है। ऐसे में, यहां पर Bosch, Faber, IFB जैसे 5 बढ़िया Dishwasher Machines के विकल्प दिए गए हैं जो छोटे से लेकर मीडियम साइज वाले परिवार के बर्तनों को बिना किसी मेहनत के आसानी से साफ करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इनमें अलग-अलग वॉश प्रोग्राम भी देखने को मिलते हैं जिनके जरिए आप विभिन्न प्रकार की मटेरियल से बने बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। ये डिशवॉशर न केवल आपके समय और मेहनत को बचाएंगे, बल्कि आपके बर्तनों को बेदाग़ साफ़ भी रखेंगे।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bosch 13 Place Setting (fits up to 70 utensils) Free-Standing Dishwasher for Indian

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आप भी रसोई के बर्तन धोकर थक गए हैं, तो Bosch ब्रांड के इस डिशवॉशर को चुन सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मिलने वाला टब 10 साल की वारंटी के साथ आता है, जिससे इसके खराब होने की चिंता नहीं रहती है।
    • इसमें आपको 6 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जो कढ़ी से लेकर प्रेशर कुकर और अन्य छोटे-मोटे बर्तनों को बढ़िया तरीके से साफ करने में मदद करते हैं।
    • अगर आपके बर्तनों में ज्यादा तेल लगा है, तो इसमें मौजूद इनबिल्ट हीटर की वजह से पानी खुद गर्म हो जाता है और बढ़िया तरिके से बर्तनों की सफाई भी होती है। जिससे आसानी से चिपचिपाहट खत्म हो जाती है। इसके अलावा, यह प्लेटों में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।
    • इस डिशवॉशर के ऊपरी भाग में एक पैनल मिलता है, जिसकी मदद से आप इसके फीचर्स को आसानी से कंट्रोल करने के साथ-साथ सेटिंग्स भी बदल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - बॉश
    • इंस्टॉलेशन टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • कैपेसिटी - 13 लोड
    • स्पेशल फ़ीचर - इको साइलेंस ड्राइव, ग्लास केयर सिस्टम
    • नॉइज़ लेवल - 2 सोन्स

    खूबियां

    • 9.5 लीटर वॉटर कंजप्शन (पानी की खपत)
    • इको साइलेंस ड्राइव

    कमी

    • इसे इंस्टॉल करने में समस्या हो रही है।
    01
  • Faber 12 Place Settings Dishwasher (FFSD 6PR 12S

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आप जॉइंट फैमिली में रहते हैं, जहां खाना बनाने में तो मजा आता है लेकिन बर्तन धोते समय हाथों में दर्द होने लगता है, तो आप इस डिशवॉशर को चुन सकते हैं। यह 12 प्लेस सेटिंग्स के साथ आता है, जिसमें एक साथ 6 लोगों के बर्तन आसानी से धोए जा सकते हैं। इसमें थाली और कटोरी से लेकर गिलास तक शामिल हैं।
    • इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह पानी की बचत करता है। यह बर्तन धोते समय 10 से 17 लीटर तक पानी खर्च करता है, जो हाथों से धोने की तुलना में काफी कम है।
    • इस Faber Dishwasher में बाहर निकलने वाला रैक मिलता है, जिसकी हाइट आप अपने बर्तनों के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, इसके रैक को फोल्ड करके ज्यादा जगह भी बनाई जा सकती है, जिससे आपके बड़े बर्तन जैसे कि कुकर, कढ़ाई और हांडी आसानी से फिट हो जाएं।
    • इस डिशवॉशर को कुछ इस तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि यह लीक न हो और बेहतर प्रदर्शन करे, जिससे बर्तन धोते समय किसी भी तरह की समस्या न आए।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Faber
    • इंस्टॉलेशन टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • कैपेसिटी - 12 लीटर
    • स्पेशल फ़ीचर - पोर्टेबल
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • अल्ट्रा फास्ट वॉश
    • पुश बटन

    कमी

    • इसमें जंग लग रहा है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 15 Place Freestanding Dishwasher with DeepClean

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आप अपने किचन के काम को आसान बनाना चाहते हैं, तो इस बढ़िया डिशवॉशर का चयन कर सकते हैं। यह डीप क्लीनिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बड़े से लेकर छोटे बर्तनों को भी आसानी से चकाचक कर देता है।
    • यह 15 प्लेस फ्रीस्टैंडिंग डिशवॉशर है, जिसमें हाई क्वालिटी के पंप के साथ कम बिजली की खपत वाली मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से यह काफी कम पानी और ऊर्जा की खपत करता है।
    • अगर आपके घर में 6 लोग हैं, तो इस डिशवॉशर का इस्तेमाल आसानी से सभी बर्तनों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। इसमें 6 गिलास, 8 बॉल (कटोरी), 6 क्वार्टर प्लेट, 6 चाय के कप, 12 बड़ी डिनर प्लेट और 6 छोटी डिनर प्लेट जैसी अलग-अलग चीजों को अलग-अलग करके रख सकते हैं।
    • इसमें अलग-अलग वॉश प्रोग्राम भी दिए गए हैं। अगर आपके बर्तन ज्यादा जले हुए हैं, तो आप पॉट्स एंड पैन फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं बच्चों की फीडिंग बॉटल, टिफिन और कटिंग बोर्ड को सही तरीके से धोना हो, तो 'हाइजीन' फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - IFB
    • इंस्टॉलेशन टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • कैपेसिटी - 15 लोड
    • स्पेशल फ़ीचर - 360° जेट वॉश डबल आर्म स्प्रे, तीसरा कटलरी ट्रे
    • कंट्रोल - पुश बटन

    खूबियां

    • 9.5 लीटर वॉटर कंजप्शन
    • इको साइलेंस ड्राइव

    कमी

    • इसे इंस्टॉल करने में समस्या हो रही है।
    03
  • Voltas Beko, A Tata Product, 8Place Settings

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • इस Voltas डिशवॉशर को 3 से 4 लोगों वाले छोटे परिवार के लिए डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि यह 8 प्लेस सेटिंग्स के साथ आता है। यह 4 लोगों की प्लेट, कटोरी और चम्मच से लेकर बड़े बर्तनों को भी आसानी से चमकाने में मदद करता है।
    • यह वॉशर 70 डिग्री तापमान के साथ आता है, जो बर्तनों में मौजूद चिपचिपाहट और तेल को गर्म पानी से आसानी से साफ कर देता है। इसकी वजह से बर्तन तो साफ होते ही हैं, साथ ही बैक्टीरिया और जर्म्स भी खत्म हो जाते हैं।
    • अगर आप इस डिशवॉशर को किचन या फिर डाइनिंग एरिया में लगाना चाहते हैं लेकिन जगह कम है, तो भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसे कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में बनाया गया है, जो आपके छोटे से घर में आसानी से फिट हो जाएगा।
    • यह 6 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ आता है, जिसे आप बर्तनों के मटेरियल के आधार पर चुन सकते हैं; जैसे कि काँच के बर्तनों के लिए ग्लासवेयर, नॉर्मल, ECO आदि।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - वोल्टास बेको
    • इंस्टॉलेशन - फ्रीस्टैंडिंग
    • कैपेसिटी - 8 पिंट्स
    • स्पेशल फ़ीचर - कॉम्पैक्ट, पोर्टेबल, क्विक वॉश
    • नॉइज़ लेवल - 49 डेसिबल

    खूबियां

    • अल्ट्रा फास्ट वॉश
    • मिनी 30 प्रोग्राम

    कमी

    • यह बर्तनों को ठीक से नहीं धोता है।
    04
  • Bosch Series 6 14 Place Settings Free-standing Dishwasher

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • बिना किसी मेहनत के अगर आप बर्तनों को सही तरीके से धोना चाहते हैं, तो Bosch ब्रांड के इस मॉडल को चुन सकते हैं। इसमें इकोसाइलेंस ड्राइव मोटर लगी हुई है, जो बिना किसी आवाज के हर प्रकार के बर्तनों को सही से साफ करने में मदद करती है।
    • यह एक स्मार्ट डिशवॉशर है जो वाई-फाई (Wi-Fi) कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी मदद से आप इसे अपने फोन से आसानी से कनेक्ट करके अलर्ट्स से लेकर नोटिफिकेशन्स तक आसानी से देख सकते हैं। इससे आपको बार-बार मशीन के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • अगर आपको लगता है कि बड़े साइज के बर्तन इसमें साफ नहीं हो सकते, तो बता दें कि यह एडजस्टेबल रैक के साथ आता है। आप बर्तनों (पॉट्स) के आकार के अनुसार रैक को एडजस्ट कर सकते हैं।
    • इस डिशवॉशर को 5 से 7 लोगों वाले परिवार के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो 14 प्लेस सेटिंग्स के साथ आता है। यह प्लेटों, बर्तनों, गिलासों और कटलरी जैसी अलग-अलग चीजों को आसानी से और हाइजीनिक तरीके से साफ करता है क्योंकि यह हाइजीन प्लस (Hygiene+) फीचर को सपोर्ट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bosch
    • इंस्टॉलेशन टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • कैपेसिटी - 14 लोड
    • स्पेशल फ़ीचर- फ्लेक्सिबल रैक सिस्टम
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट

    खूबियां

    • एक्स्ट्रा ड्राई तकनीक
    • एक्वास्टॉप लीक प्रोटेक्शन

    कमी

    • यह सही से काम नहीं कर रहा है।
    05

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या डिशवॉशर भारतीय मसालों और चिकनाई को साफ कर पाता है?
    +
    जी हाँ, आधुनिक डिशवॉशर उच्च तापमान और विशेष डिटर्जेंट का उपयोग करके भारतीय मसालों और चिकनाई को प्रभावी ढंग से साफ करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
  • भारतीय रसोई के लिए कौन सा डिशवॉशर का आकार सबसे अच्छा है?
    +
    भारतीय रसोई के लिए अगर आप बढ़िया डिशवॉशर लेना चाहते हैं तो यह आपके परिवार के आकार और रसोई में उपलब्ध जगह पर निर्भर करता है। छोटे परिवारों के लिए कॉम्पैक्ट मॉडल और बड़े परिवारों के लिए फुल-साइज मॉडल उपयुक्त होते हैं।
  • डिशवॉशर में कौन से बर्तन नहीं धोने चाहिए?
    +
    लकड़ी के बर्तन, नॉन-स्टिक कोटिंग वाले कुछ बर्तन, एल्यूमीनियम के बर्तन और सजावट वाले नाजुक बर्तन डिशवॉशर में धोने से बचना चाहिए, अन्यथा वे खराब हो सकते हैं।
  • डिशवॉशर के लिए कौन सा डिटर्जेंट सबसे अच्छा है?
    +
    डिशवॉशर के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए डिटर्जेंट का उपयोग करें। पाउडर, जेल या टैबलेट के रूप में कई विकल्प उपलब्ध हैं।, अपनी मशीन और पानी की कठोरता के अनुसार चुनें।