Blue Star भारतीय ब्रांड होने के बावजूद अपने एयर कंडीशनर के लिए विश्वप्रसिद्ध है। यहां 1.5 टन क्षमता वाले मॉडल्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह आपको स्प्लिट, विंडो और स्मार्ट एसी के विकल्प पेश करता है। वहीं, ऊर्जा दक्षता के मामले में ये 3 स्टार, 4 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग में मिल जाएंगे। इन्हें अपने 120-180 sq ft माप वाले कमरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ब्रांड के स्प्लिट और विंडो दोनों एयर कंडीशनर में टर्बो कूल मोड मिलता है, जो कि तेजी से कमरे को ठंडा करने के काम आता है। वहीं, बिजली बचत करने के लिए इको मोड दिया गया है। साथ ही कमरे में लोगों की संख्या के आधार पर एसी की कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करने के लिए 4 से 5 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं। वहीं, अगर स्मार्ट टाइमर शेड्यूल, वॉइस कंट्रोल और कम्फर्ट स्लीप जैसी खूबियों का लाभ लेना है, तो अपने घर/ऑफिस में Blue Star के 1.5 टन स्मार्ट एसी का चयन किया जा सकता है। घर में उपयोगी अन्य उपकरण के बारे में जानने के लिए हाउस ऑफ अप्लायंसेस पर जा सकते हैं।
ब्लू स्टार ब्रांड के 1.5 टन एसी की कीमत जानें
(यहां बताई गई ब्लू स्टार ब्रांड के 1.5 टन एसी की कीमत संबंधित जानकारी Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट के अनुसार है। इन मॉडल्स की कीमत आने वाले समय में कम-ज्यादा हो सकती है, तो वास्तवित समय में प्राइस जानने के लिए अमेजन की वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक करें।)
मॉडल |
प्रकार |
स्टार रेटिंग |
कीमत |
IC518ZNURS |
स्प्लिट स्मार्ट एसी |
5 स्टार |
₹44,490 |
ID318YKU |
स्प्लिट एसी |
3 स्टार |
₹35,700 |
IA418DNU |
स्प्लिट एसी |
4 स्टार |
₹40,990 |
IE518RNUR |
स्प्लिट स्मार्ट एसी |
5 स्टार |
₹41,900 |
WIB518LN |
विंडो एसी |
5 स्टार |
₹37,599 |
(ये कीमत अमेजन पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताई गई है, जो कि समय के साथ बदल सकती है, जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में वास्तविक समय की कीमत जानने के लिए अमेजन की वेबसाइट या ऐप पर देखें।)
इस कंपनी के 1.5 टन एसी की कीमत जानने के बाद, चलिए टॉप मॉडल्स एयर कंडीशनर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।