गर्मियां आने वाली हैं, ऐसे में यह काफी सही समय है, जिसमें एसी पर इन्वेस्ट किया जा सकता है। लेकिन विंडो और स्प्लिट एसी के विभिन्न मॉडल्स होने की वजह से सही विकल्प चुनना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में बजट, कमरे का आकार, इंस्टॉलेशन की जरूरतें और एनर्जी एफिशिएंसी के आधार पर सही विंडो और स्प्लिट एसी का चुनाव किया जा सकता है। अगर बजट में कूलिंग सुविधा चाहिए, तो स्प्लिट एसी के मुकाबले विंडो एसी बजट फ्रेंडली हो सकते हैं। साथ ही विंडो एसी कॉम्पैक्ट डिजाइन के होने की वजह से कम जगह में फिट हो जाते हैं। हालांकि, आमतौर पर स्प्लिट एसी में इन्वर्टर सुविधा मिलती है, जो बिजली की खपत को कम करते हैं, तो स्प्लिट एसी बेहतर एनर्जी एफिशिएंट हो सकते हैं।
Sr No. |
पैरामीटर |
स्प्लिट एसी |
विंडो एसी |
1. |
डिजाइन |
स्प्लिट एसी में इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की यूनिट मिलती है। इनकी एक यूनिट घर या रूम के अंदर होती है और दूसरी बाहर |
इनकी डिजाइन कॉम्पैक्ट होती है, जो सिंग्ल यूनिट के साथ मिलते हैं। यानि ये खिड़की फ्रेम या फिर दीवार में लगे स्लॉग में लगाए जा सकते हैं। |
2. |
नॉइस लेवल |
स्प्लिट एसी शांत होकर ऑपरेट हो सकते हैं, क्योंकि इनमें Compressor बाहर की यूनिट में लगा मिलता है, जिससे घर में शोर नहीं होता है। |
सारे कॉम्पोनेंट्स एक ही यूनिट में होते हैं, जिस वजह से ये शोर ज्यादा कर सकते हैं। |
3. |
कहा के लिए सूटेबल |
बड़े लिविंग रूम, बेडरूम, ऑफिस, रेस्टोरेंट और दुकानों में लगाए जा सकते हैं। |
विंडो एसी छोटी जगहों के लिए बेहतर कूलिंग दे सकते हैं। |
4. |
बजट |
थोड़े महंगे हो सकते हैं |
कम बजट में भी मिल सकते हैं |
5. |
मेंटेनेंस |
स्प्लिट एसी की दोनों यूनिट को प्रोफेशनल सर्विसिंग की आवश्यकता होती है। |
अपने कॉम्पैक्ट साइज की वजह से ये लो मेंटेनेंस पर भी ऑपरेट हो सकते हैं। |