अगर रोटी बनाने में आपको दिक्कत होती है और कई समय से रोटी बना रही हैं, लेकिन गोल और फूली रोटी नहीं बना पाती हैं, तो आपके लिए रोटी मेकर मशीन बहुत अच्छा उपकरण हो सकता है, जो समय और महनत दोनों को कम करता है। आमतौर पर, यह ज्यादा सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं, क्योंकि इनमें रोटी फटाफट बन जाएंगी और आपको पसीने बहाने की जरूरत नहीं होगी और खाना खाने वाले सदस्य को रोटी का ज्यादा देर के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
ये यूजर फ्रेंडली होती हैं, यानि इन Roti Maker मशीन का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है, जिनकी मदद से पुरुष भी गोल और फूली हुई रोटी बना कर आपको खिला सकते हैं। ये मल्टीपर्पस होते हैं, जिन पर रोटी के अलावा पराठा, डोसा, ऑमलेट, चीला और खाखरा जैसी चीजें भी बना सकते हैं। इनका उपयोग करके रोटी को बेलने और सैकने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि इनके सरफेस पर गुंथे हुए आटे का हैंडल की मदद से प्रेस करके बेला और रोटी को पलट कर सैका भी जा सकता है।
रोटी मेकर में क्या फीचर्स मिलते हैं?
रोटी मेकर में आपको हीटिंग एलिमेंट मिलता है, जो अच्छे से रोटी या अन्य चीजों को पका सकता है। इनकी स्टेनलेस स्टील बॉडी होती है, तो ये आसानी से साफ हो जाता है। इसके अलावा ये फुली ऑटोमैटिक होते हैं, जिसे खाना आसानी से बन जाता है। इन Chapati Maker का सरफेस नॉन-स्टिक होता है, जिस पर आटा या अन्य सामग्री चिपकती नहीं है और इन्हें साफ करना भी आसान होता है। इनमें जो हैंडल लगे हुए मिलते हैं, वो हीट रेसिस्टेंट होते हैं, जिससे जलने का कोई डर नहीं रहता है।