₹35000 से कम में ये Refrigerator ब्रांड्स अपने बेहतर प्रदर्शन से आपकों कर देंगे हैरान!

35000 रुपये से कम कीमत में यहां बताए गए रेफ्रिजरेटर ब्रांड्स में डिजिटल इन्वर्टर, उच्च एनर्जी रेटिंग, कन्वर्टिबल मोड्स, ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन, स्मार्ट डायग्नोसिस तकनीक और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
35000 से कम कीमत में सर्वश्रेष्ठ रेफ्रिजरेटर ब्रांड्स

जब बात 35000 रुपये से कम कीमत रेफ्रिजरेटर लेने की होती है, तो Samsung, LG, Haier, Godrej और Whirlpool ब्रांड्स को अच्छा माना जा सकता है। इस प्राइस रेंज में आपको सिंगल डोर और डबल डोर Fridge के टॉप मॉडल्स मिलेंगे। इनमें बिजली की बचत के लिए डिजिटल इन्वर्टर तकनीक और 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। ये रेफ्रिजरेटर एंटी बैक्टीरियल गैस्केट तकनीक के साथ आता है, जो बैक्टीरिया और गंदगी को रोकने में मदद करते हैं, जिससे भोजन को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। इनकी फ्रॉस्ट फ्री तकनीक से बर्फ को जमने से रोकती है, जिससे आपको डिफ्रॉस्ट करने की जरूर नहीं होती है। इन रेफ्रिजरेटर ब्रांड्स में मल्टी एयर फ्लो सिस्टम मिलता है, जो हर कोने में समान ठंडक करता है, जिससे लंबे समय तक फल और सब्जियों को ताजा रखा जा सकता है। 

अगर आप रेफ्रिजरेटर के अलावा, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरीफायर और अन्य उत्पादों के बारे में जानना चाहते हैं, तो हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

यहां आपको 35000 रुपये के अंदर मिलने वाले रेफ्रिजरेटर ब्रांड्स के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

  • Haier 237L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    35000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह Haier रेफ्रिजरेटर 237 लीटर के साथ आता है, जो 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 66 लीटर और ताजा भोजन क्षमता 171 लीटर है। इस डबल डोर फ्रिज में 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड है, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर ब्रांड ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो 50% तक कम बिजली की खपत करते हुए कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है। इस डबल डोर फ्रिज का फ्रीजर बॉटम में है, जो अधिक स्टोरेज प्रदान करता है। शक्तिशाली कूलिंग और लंबे समय तक ताजगी व बेहतर प्रदर्शन के लिए यह डबल डोर फ्रिज ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आता है। इस मॉडल में 2 गुना बड़ा वेजिटेबल बॉक्स मिलता है, जिसमें बिना किसी परेशानी के सब्जियों को रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता -237 लीटर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 236 वाट
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - ‎171 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता ‎- 66 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 56 किलोग्राम 

    खासियत 

    • एंटी बैक्टीरियल गैस्केट 
    • आइस मेकर 
    • होम इन्वर्टर 
    • रिसेस हैंडल 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर के फंक्शन में कमी बताई है। 
    01
  • LG 240 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    यह एलजी डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आता है, जो शक्तिशाली ठंडक और लंबे समय तक ताजगी प्रदान करता है। 240 लीटर की क्षमता वाले इस डबल डोर फ्रिज में 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 35000 रुपये के अंदर मिलने वाले इस रेफ्रिजरेटर ब्रांड में मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम है, जो भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है। इस LG Fridge का एंटी बैक्टीरियल गैस्केट रेफ्रिजरेटर के अंदर बैक्टीरिया और कीटाणुओं को आने से रोकता है। ह्यूमिडिटी कंट्रोलर वाले इस फ्रिज में फल और सब्जियों के लिए मॉइस्चर के ऑप्टीमल लेवल को रेगुलेट और मेंटेन करके रखता है। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें आप दोनों कम्पार्टमेंट को अपनी आवश्यकता के अनुसार बदल सकते हैं। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें आप दोनों कम्पार्टमेंट को अपनी आवश्यकता के अनुसार बदल सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 240 
    • मॉडल - ‎GL-S292RDSX
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎231 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - ‎181 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - ‎59 लीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • आइटम का वजन - 50 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 70.3D x 58.5W x 147.5H सेंटीमीटर

    खासियत 

    • कठोर ग्लास से बनी अलमारियां 
    • स्मार्ट डायग्नोसिस तकनीक
    • कम बिजली खपत करें 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    02
  • Samsung 236 L, 3 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह Samsung डबल डोर रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आने वाले इस डबल डोर फ्रिज में विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स है, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं। 236 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 3 से 4 सदस्यों के लिए उपयुक्त हो सकता है। 35000 रुपये के अंदर मिलने वाले इस Refrigerator ब्रांड में डिजिटल इन्वर्टर डिस्प्ले है, जिसकी वजह से इसका उपयोग करना बेहद आसान है। इसके शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर भारी सामान रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटर ब्रांड का एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन फल और सब्जियों को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से दूर रखता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 236 लीटर 
    • मॉडल - ‎RT28C3733S8/HL
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎229 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता- 183 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - ‎53 लीटर
    • आइटम का वजन - 46 किलोग्राम 

    खासियत 

    • दरवाजा अलार्म 
    • आसान स्लाइड शेल्फ 
    • मूवेबल आइस मेकर 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस डबल डोर फ्रिज में स्टोरेज की समस्या बताई है। 
    03
  • Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

    इस व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मिलते हैं, जिसमें नॉर्मल मोड, एक्स्ट्रा फ्रिज मोड, वेकेशन मोड, मौसमी मोड और होम अलोन मोड शामिल है। 308 लीटर की क्षमता वाले इस डबल डोर फ्रिज में ताजा भोजन क्षमता 235 लीटर और फ्रीजर क्षमता 73 लीटर है। 35000 के अंदर मिलने वाला यह रेफ्रिजरेटर ब्रांड 12 घंटे ठंडा रखने की क्षमता और 27 मिनट में फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा देता है। इस Whirlpool Fridge की 6th सेंस न्यूट्रीलॉक तकनीक आपको 2 गुना अधिक समय तक विटामिन संरक्षण प्रदान करती है, जो आपके शरीर को लंबे समय तक विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर रखती है। यह डबल डोर फ्रिज धूर और अन्य डेयरी उत्पादों को 7 दिनों तक ताजा रख सकता है। इस रेफ्रिजरेटर की माइक्रो ब्लॉक तकनीक से 99% तक कीटाणुओं को रोका जा सकता है। इस डबल डोर फ्रिज के विभिन्न हिस्सों से ठंडी और ताजी हवा निकलती है, जिससे बोतल एक समान और 40% अधिक तेजी से ठंडी होती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 308 लीटर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • मॉडल - ‎IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - ‎236 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - ‎235 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता ‎- 73 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 57 किलोग्राम

    खासियत 

    • कठोर ग्लास से बनाई गई अलमारियां 
    • 85 मिनट में बर्फ प्राप्त करें
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम 
    • जिओलाइट तकनीक 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने रेफ्रिजरेटर की कार्यक्षमता में कमी बताई है। 
    04
  • Godrej 183 L 3 Star Wired Shelves Direct Cool Single Door Refrigerator

    35000 रुपये के अंदर मिलने वाला यह Godrej रेफ्रिजरेटर 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। इस सिंगल डोर फ्रिज में 180 लीटर की क्षमता है, जो 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस रेफ्रिजरेटर ब्रांड में फार्म फ्रेश क्रिस्पर तकनीक है, जो आपके फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखती है। यह मॉडल कम शोर पर काम कर सकता है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में 14.8 लीटर फ्रीजर क्षमता और ताजा भोजन क्षमता 165.2 लीटर है। इसकी टर्बो कूलिंग तकनीक के साथ तेजी से बर्फ जमा सकते हैं और कम समय में पानी को ठंडा किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Godrej 
    • मॉडल - ‎‎RD R190C WRF NY BL
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • क्षमता - 183 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 159 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर में ताज़ा भोजन की क्षमता - 165.2 लीटर
    • फ्रीजर क्षमता - 14.8 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 62.6D x 57.5W x 126H सेंटीमीटर

    खासियत 

    • बेहतरीन गुणवत्ता 
    • आकर्षक डिजाइन 
    • नैनो शील्ड तकनीक 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की गुणवत्ता में कमी बताई है। 
    05

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 35000 रुपये से कम कीमत पर किस ब्रांड का रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छा है?
    +
    35 हजार के अंदर Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Godrej ब्रांड्स को अच्छा माना जा सकता है।
  • क्या 35000 के अंदर इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं?
    +
    हां, कई इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर 35000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं, जो ऊर्जा बचत में मदद कर सकते हैं।
  • 35000 रुपये के अंदर कौन सा रेफ्रिजरेटर सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल है?
    +
    35000 रुपये के अंदर कई मॉडलों में स्टार रेटिंग होती है, जो उनकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है।