वॉटर गीजर केवल सर्दियों में नहीं, बल्कि हर मौसम में सुविधा देता है। गर्मियों में किचन की साफ-सफाई के लिए, ठंड में रिलैक्सिंग शॉवर के लिए और बारिश में बैक्टीरिया-फ्री गर्म पानी देने वाला वॉटर गीजर हर मौसम का सच्चा साथी है। भारत में बजाज, हैवेल्स, एओ स्मिथ, क्रॉम्पटन, वी-गार्ड आदि Brands भरोसेमंद और टिकाऊ Geyser के लिए जाने जाते हैं। इन ब्रांड्स के गीजर फास्ट हीटिंग, एनर्जी-इफिशिएंसी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस होते हैं, जो हर भारतीय घरों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां अलग-अलग कैपेसिटी के वॉटर गीजर के बारे में बताया गया है, जिनमें से कुछ बजट फ्रेंडली प्राइस में भी उपलब्ध हैं।
गीजर का सही ब्रांड चुनते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
एक अच्छा ब्रांड चुनते समय हमें यह ध्यान देना चाहिए कि Water Geysers में क्या-क्या फीचर्स हैं। क्या गीजर में सेफ्टी फीचर्स हैं या नहीं। इसके अलावा, जिस ब्रांड का गीजर हम लेने जा रहे हैं वो एनर्जी एफिशिएंट है भी या नहीं। एक अच्छा गीजर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में नीचे बताया गया है।
1. एक अच्छे Brand का गीजर एनर्जी एफिशिएंट होना चाहिए, जो बिजली की खपत को कम करता है। एक BEE स्टार रेटिंग वाला वॉटर गीजर 40 से 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकता है।
2. वॉटर गीजर लेते समय टैंक की गुणवत्ता का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए। हमें यह ध्यान देना चाहिए कि Geyser का टैंक स्टेनलेस स्टील का है या फिर ग्लास-लाइन्ड टैंक है। क्योंकि ऐसे टैंक में जंग नहीं लगता है और यह टिकाऊ होते हैं।
3. गीजर का चयन करते वक्त उसकी हीटिंग तकनीक का भी ध्यान रखना चाहिए। Fast Hitting तकनीक वाले वॉटर गीजर पानी को तेजी से गर्म करते हैं।
4. गीजर लेते समय उसके Safety Features के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए। अच्छे ब्रांड के गीजर में कई एंडवास्ड फीचर्स शामिल होते हैं, जैसे थर्मल कट-ऑफ, ऑटो-कट ऑफ और प्रेशर रिलीज वाल्व आदि।
वॉटर गीजर कितने तरह के होते हैं?
- इंस्टेंट गीजर: ये गीजर टैंकलेस होते हैं, जिसमें गर्म पानी को स्टोर करने की सुविधा नहीं होती है। Instant Geyser कम पॉवर का इस्तेमाल करते हुए पानी को तेजी से गर्म करने की क्षमता रखते हैं। इंस्टेंट गीजर का इस्तेमाल ज्यादातर किचन में बर्तनों को धोने के लिए किया जाता है।
- स्टोरेज गीजर: इन गीजर में टैंक शामिल होता है, जिसमें गर्म पानी को स्टोर किया जा सकता है। इसमें 10 से 15 लीटर या उससे अधिक कैपेसिटी के गीजर उपलब्ध होते हैं। Storage Geyser पानी को गर्म करने में थोड़ा समय लेते हैं। बाथरूम के लिए स्टोरेज गीजर अच्छे माने जाते हैं।
- सोलर गीजर: ये गीजर इंस्टेंट और स्टोरेज गीजर से काफी अलग होते हैं। ये बिजली नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा से पानी को गर्म करते हैं। Solar Geyser इको-फ्रेंडली और किफायती ऑप्शन है। ये गीजर बिजली की बचत करता है और लंबे समय तक चलता है।
- गैस गीजर: ये गीजर एक किफायती और बिजली रहित ऑप्शन है, जो पानी को एलपीजी या पीएनजी गैस के माध्यम से गर्म करता है। Gas Geyser उन जगहों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जहां अधिकतर बिजली की समस्या रहती है। गैस गीजर पानी को तेजी से गर्म करता है और टिकाऊ भी माना जाता है।