ठंड में हाथ धोने, नहाने, कपड़े धोने और खाना पकाने जैसे कार्यों के लिए गर्म पानी बहुत आवश्यक रहता है, तो तुरंत गर्म पानी लेने के लिए इलेक्ट्रिक गीजर अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इलेक्ट्रिक गीजर, बिजली से चलने वाला अप्लाइंस हैं, जो पानी को जल्दी गर्म करके आपको गर्म पानी दे सकते हैं। आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक गीजर क्रॉम्पटन, हैवेल्स और एओ स्मिथ जैसे ब्रांड्स को अच्छा माना जा सकता है। सही इलेक्ट्रिक गीजर को चुनने के लिए उनकी एनर्जी एफिशिएंसी (बिजली खर्च करने की क्षमता) को देखना चाहिए। जितनी ज्यादा एनर्जी रेटिंग गीजर पर हो, वो गीजर उतनी कम बिजली की खपत करता है, यानि 5 स्टार रेटिंग वाले Electric Geyser बिजली की बचत करने के लिए अच्छे माने जा सकते हैं।
इलेक्ट्रिक गीजर के कितने प्रकार होते हैं?
इलेक्ट्रिक गीजर के दो प्रकार होते हैं -
इंस्टेंट इलेक्ट्रिक गीजर: इन्हें टैंकलेस Water Heater भी कहा जाता है क्योंकि ये बिना टंकी के डिजाइन किए जाते हैं। इंस्टेंट गीजर की मदद से ज्यादा समय नहीं लगता और तुरंत गर्म पानी मिल जाता है। टैंक न होने से ये पानी को बर्बाद नहीं होने देते और इलेक्ट्रिसिटी भी कम कंज्यूम करते हैं।
स्टोरेज इलेक्ट्रिक गीजर: इस प्रकार के इलेक्ट्रिक गीजर में इंसुलेटेड टैंक मिलता है, जहां पानी स्टोर होता है। इस गीजर के बंद होने के बाद भी पानी घंटों तक गर्म रहता है।
इलेक्ट्रिक गीजर के प्रकार में अंतर |
|||
Sr No. |
विशेषता |
इंस्टेंट इलेक्ट्रिक गीजर |
स्टोरेज इलेक्ट्रिक गीजर |
1. |
डिजाइन |
ये गीजर छोटे और कॉम्पैक्ट साइज में मिलते हैं। |
ये गीजर साइज में ज्यादा क्षमता प्रदान करने के वजह से आकार में बड़े होते हैं। |
2. |
क्षमता |
ये कम पानी को एक बार में गर्म करते हैं क्योंकि इनमें पानी स्टोर करने के लिए टैंक नहीं होता है। |
स्टोरेज गीजर में टैंक मिलता है, जो पानी को स्टोर करता है जिस वजह से ये ज्यादा क्षमता प्रदान करते हैं। |
3. |
उपयोग |
इंस्टेंट गीजर छोटे परिवारों के लिए ठीक माने जाते हैं, जिन्हें किचन में बर्तन धोने, हाथ धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। |
वहीं, स्टोरेज गीजर को बड़े परिवारों के लिए अुनकूल रहते हैं। ये नहाने, शॉवर और बाल्टी भरने के लिए ठीक माने जाते हैं। |
4. |
पानी गर्म करने का तरीका |
इंस्टेंट हीजर में गर्म पानी की जरूरत को तुरंत पूरा किया जाता है। |
लेकिन स्टोरेज गीजर में टैंक में पानी भरता है, जिसके इस्तेमाल के लिए हमें थोड़ा इंतेजार करना पड़ता है। |
5. |
ऊर्जा खपत |
ये वॉटर हीटर Electricity की कम खपत करते हैं जिससे आपके बिजली बिल पर असर नहीं पड़ता है। |
ये वाटर गीजर इलेक्ट्रिसिटी ज्यादा कंज्यूम करते हैं। |
6. |
कीमत |
इंस्टेंट इलेक्ट्रिक गीजर कम दाम में मिल जाते हैं। |
वहीं स्टोरेज इलेक्ट्रिक गीजर अन्य गीजर के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं। |