घर पर मेहमान आएं या छोटी सी पार्टी रखी हो, फ्राई-रोस्ट या ग्रिल वाली खाने की चीजें बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा तेल का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। दरअसल, नो-ऑयल कुकिंग के करने के लिए Haier, बॉश, Philips, मिल्टन और Havells जैसे शानदार ब्रांड्स के बढ़िया एयर फ्रायर मिलते हैं। इन एयर फ्रायर्स में मौजूद प्रीसेट प्रोग्राम्स की मदद से आप रेस्त्रां जैसे स्टाइल के स्नैक्स भी समय की बचत करते हुए आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। खाना कहीं से कच्चा भी नहीं रहेगा और टेस्ट भी नहीं बिगड़ेगा।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
एयर फ्रायर के बढ़िया मॉडल्स:-
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
तला-भुना नहीं खाना चाहते हैं तो बिना तेल तेल वाले स्नैक्स आप एयर फ्रायर में आसानी से बना सकते हैं। 5 लीटर की क्षमता वाले Haier Air Fryer में 3D हॉट एयर बेकिंग तकनीक मौजूद है, जिसकी मदद से ऑयल-फ्री कुकिंग कर सकते हैं। यह आपके खाने को बाहर और अंदर से अच्छी तरह से पकाने में सक्षम है। आपके घर में अगर 4 से 6 सदस्य हैं तो यह आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल नंबर- Haier 5L Air fryer
- प्रोडक्ट का साइज- 35.5D x 35.5W x 36.5H सेंटीमीटर
- रंग- काला
- क्षमता- 5 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
- इस एयर फ्रायर की मदद से फ्राई, बेक, रोस्ट और ग्रिल कर सकते हैं। यानी बिना तेल वाले समोसे बनाने हों या आपको नमकीन, स्प्रिंग रोल, केक और फ्रेंच-फ्राइज खाने हों तो आप हायर ब्रांड के एयरफ्रायर में सब कुछ बना सकते हैं।
- इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ और टेम्परेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
कमी
इसकी बास्केट को डिशवॉशर में नहीं धो सकते हैं।
01
Bosch CrispMaxx Digital Air Fryer 4L
तला-भुना खाने के बाद गिल्ट सा महसूस होता है? आप बॉश ब्रांड के मल्टी-फंक्शनल एयर फ्रायर का चुनाव कर सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ जाएं तो समय की बचत करने के लिए इसमें एक साथ दो डिशेज भी बना सकते हैं यानी इसमें अगर ऊपर की तरफ पिज्जा बना रहे हैं तो नीचे वेज टोस्ट आराम से बन सकता है। इस एयर फ्रायर में बेकिंग या रोस्टिंग भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- मॉडल का नाम- Bosch Airfryer CrispMaxx
- प्रोडक्ट का साइज- 326D x 35W x 27H सेंटीमीटर
- रंग- काला
- क्षमता- 4 लीटर
- मटेरियल- एल्युमिनियम, प्लास्टिक
खूबियां
- Bosch ब्रांड के इस एयर फ्रायर में मिड-कुक शेक अलार्म लगा है, जो कि यह बताता है कि कब खाने को उलटने-पलटने की जरूरत है ताकि स्नैक्स अच्छे से और हर तरफ से ठीक से पक सकें।
- इसमें एयर फ्राई, बॉयल, ग्रिल और बैकोन समेत 6 प्रीसेट प्रोग्राम्स मौजूद हैं, जिनमें आप अपनी पसंद का स्नैक बना सकते हैं।
कमी
पहली बार इस्तेमाल करने वालों को यूज करने में दिक्कत हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
PHILIPS Air Fryer NA231/00, touch panel, 6.2L
खाने-पीने के शौकीन हैं लेकिन तेल मसाले वाला खाना देखकर मन मसोस कर रहना पड़ता है तो आप बेफिक्र होकर Philips के Air fryer में फ्राई, बेक, ग्रिल और रोस्ट समेत 13 तरह के खाना पकाने के तरीकों से इसमें कुकिंग कर सकते हैं। HomeID ऐप की मदद से आप 100 से ज्यादा रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। इसमें लगी शक्तिशाली 1700W मोटर के कारण जल्दी से खराब नहीं होता है और लंबा टिकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Philips
- मॉडल का नाम- 2000 Series
- प्रोडक्ट का साइज- 40.4D x 30.9W x 30.8H सेंटीमीटर
- रंग- काला
- क्षमता- 6.2 लीटर
- मटेरियल- एल्युमिनियम
खूबियां
- इस एयर फ्रायर में यूनिक स्टारफिश डिजाइन के पैन और Philips द्वारा पेटेंट कराई गई रैपिड एयर तकनीक की मदद से बिना पलटे भी खाना अच्छे से फ्राई हो जाता है। यानी फ्राइज या समोसे बनाने के लिए उन्हें बार-बार उलट-पलट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- यह एयर फ्रायर पारंपरिक ओवन के मुकाबले 70% तक कम ऊर्जा की खपत करता है।
कमी
आगे का पैनल खास ड्युरेबल नहीं है।
03
Milton Rapid Digital Air Fryer 4.2L
क्रिस्पी लॉक तकनीक से युक्त मिल्टन ब्रांड का एयरफ्रायर कुरकुरे और मजेदार स्नैक्स बनाने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसमें पिज्जा, चिकन और कुकीज आदि आराम से बन सकते हैं। कम से कम मात्रा में तेल का इस्तेमाल कर आप बच्चों के लंच बॉक्स के लिए अच्छी-अच्छी डिशेज बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Milton
- मॉडल का नाम- 4.2L Black
- प्रोडक्ट का साइज- 30.5D x 29.5W x 30.5H सेंटीमीटर
- रंग- काला
- क्षमता- 6.2 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
- रेस्त्रां जैसा चिकन, फिश या फ्राइज को इस एयर फ्रायर की मदद से घर पर ही बनाया जा सकता है। इसमें मशहूर डिशेज के लिए वन-टच प्रीसेट फंक्शन मौजूद है।
- इसमें 360 डिग्री हाई-स्पीड एयर सर्कुलेश भी होती है ताकि खाना भी अच्छे से पक जाए और खाने की चीजों को फ्राई करते समय 90% तक कम तेल की जरूरत पड़े।
कमी
मटेरियल की ड्यूरेबिलिटी ज्यादा अच्छी नहीं है।
04
Havells Prolife Stellar Chef Smartchoice Air Fryer 5.5 Ltr
पुराने एयर फ्रायर में खाना बास्केट में चिपक जाता है और फिर साफ करने में दिक्कत आती है तो उसे रिप्लेस कर आप Havells कंपनी का 5.5 लीटर की क्षमता वाला एयर फ्रायर को अपने लिए चुन सकते हैं। इसकी नॉन-स्टिक सिलिकॉन कोट वाली बास्केट पर खाना चिपकता नहीं है और इसे साफ करना आसान है खाना ओवर कुक न हो जाए या कच्चा न रह जाए, यह आप इसकी पारदर्शी विंडो से देख सकते हैं। स्नैक्स हर ऊपर-नीचे, अंदर और बाहर से अच्छे से पक सके, इसके लिए इसमें एडवांस एरो क्रिस्प 360 डिग्री सर्कुलेशन तकनीक है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- मॉडल का नाम- Prolife Stellar Chef
- प्रोडक्ट का साइज- 35D x 39W x 35H सेंटीमीटर
- रंग- काला
- क्षमता- 5.5 लीटर
- मटेरियल- ABS
खूबियां
- इसका कूल टच हैंडल हाथ को जलने नहीं देता है यानी आप बेफिक्र होकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप जरूरत के अनुसार 60 मिनट तक का टाइर लगा सकते हैं। जिसके बाद यह अपने आप बंद हो जाएगा।
कमी
एयर फ्रायर पर बाहर की ओर स्क्रैच लग सकते हैं।
05
एयर फ्रायर के बढ़िया मॉडल्स
कौन से ब्रांड के एयर फ्रायर मॉडल में कौन सा खास फीचर है और कितनी कैपेसिटी और कितने प्रीसेट प्रोग्राम्स हैं, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।