LG ब्रांड का वैसे तो इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद बनाने में काफी जाना-पहचाना नाम है क्या लेकिन इस ब्रांड के रेफ्रिजरेटर भी होते हैं बढ़िया? LG आपको सिंगल, डबल डोर और साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर तीनों तरह के विकल्प पेश करता है। जो स्माल साइज फैमिली से लेकर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इनके रेफ्रिजरेटर में आपको इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है जो कम बिजली खपत पर काम करता है। मॉइस्ट एंड फ्रैश तकनीक अंदर रखें सामान को लंबे समय तक ताजा बनाकर रखती है और मल्टी-एयर फ्लो सिस्टम व एक्स्प्रेस फ्रीजर जैसे फीचर भी मिलते हैं। साथ में आप एलजी के स्मार्ट कनेक्ट ऐप की मदद से इनके कुछ फ्रीज को स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। तो ऐसे ही होम सॉल्यूशंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के 5 एलजी विकल्पों के बारे में जानने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं।
कितनी क्षमता वाला एलजी फ्रिज है आपके लिए सही?
ये बात कई कारकों पर निर्भर करती है कि कितने लीटर क्षमता वाला फ्रिज आपके किचन और जरुरतों को पूरा करने के लिए उपयुक्त रहेगा। इनकी विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है, जो आपको अपने लिए सही क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर चुनने में उपयोगी होगीं।
- छोटे परिवार जिनमें लोगों की संख्या 1-2 होती है उनके लिए 180-200 लीटर क्षमता वाला फ्रिज, मध्यम परिवार जिनमें लोगों की संख्या 3-4 होती है उनके लिए 250-350 लीटर क्षमता वाला फ्रिज और बड़े परिवार जिनमें लोगों की संख्या 5 या उससे अधिक उनके लिए 400 लीटर से अधिक क्षमता वाले फ्रिज उपयुक्त रहते हैं।
- सिंगल डोर फ्रिज छोटे परिवारों के लिए, मीडियम साइज फैमिली के लिए डबल डोर और बडे परिवारों के लिए ज्यादा क्षमता वाला डबल डोर या फिर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर सही होते हैं।
- किचन का आकार भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अगर किचन का आकार छोटा है तो सिंगल या डबल डोर फ्रिज और रसोई में उपयुक्त जगह है तो बडे साइज वाले फ्रिज सही रहते हैं।
- एलजी ब्रांड आपको अलग-अलग क्षमता और लेटेस्ट फीचर्स के साथ फ्रिज के विकल्प पेश करता है, जिनमें से आप अपनी जरुरत और आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं।