त्वचा के हिसाब से कैसे करें सही Lipstick Shade का चयन, जो हर लुक को बनाएगा आकर्षक?

एक सही लिपस्टिक शेड हर मेकअप को दोगुना आकर्षक बनाता है, लेकिन इसका चयन मुश्किल काम है। हालांकि, अपनी त्वचा की अंडरटोन और रंगत को समझने के बाद सही रंग की लिपस्टिक आसानी से चुनी जा सकती है। इसी के साथ त्वचा के प्रकार के हिसाब से सही फॉर्मूला का चयन करना भी जरूरी है।
त्वचा के हिसाब से कैसे करें सही लिपस्टिक शेड का चयन?
त्वचा के हिसाब से कैसे करें सही लिपस्टिक शेड का चयन?

क्या आपको अपनी त्वचा के हिसाब से एक सही शेड वाली लिपस्टिक चुनने में परेशानी हो रही है? चिंता की बात नहीं है क्योंकि अगर आप अपनी अंडरटोन और स्किन को सही तरह से समझ लेंगी तो यह काम काफी आसान हो जाता है। फिर लाइट, मीडियम और डार्क हर तरह की त्वचा के लिए अलग-अलग Lipstick Shades आसानी से मिल जाते हैं जिनका चयन जरूरत, पसंद और टेक्श्चर के हिसाब से कर सकते हैं। 

इन दो स्टेप्स के साथ सही लिपस्टिक शेड चुनने में होगी आसानी

  • जानें अपनी अंडरटोन- एक सही लिपस्टिक शेड का चयन करते समय सबसे पहले अपनी अंडरटोन को समझना जरूरी होता है। इसके लिए यह देखें कि आपके हाथों पर नजर आने वाली नस किस रंग की है। अगर उनका रंग नीला या पर्पल है तो उसके लिए चेरी रेड, पर्पल या बेरी जैसे शेड वाली लिपस्टिक सही रहती है। अगर नसों का रंग हरा है तो पीच, कोरल, कॉपर या ब्राउन जैसे Nude Lipstick शेड सूट करते हैं। वहीं, दोनों रंगों के कॉम्बिनेशन वाली नसों के लिए रेड, पिंक या ऑरेंज जैसे डार्क शेड्स वाली लिपस्टिक बढ़िया होती हैं। 
  • त्वचा की रंगत पर भी दें ध्यान- लिपस्टिक शेड का चयन करने का एक तरीका त्वचा के रंग के हिसाब से भी होता है। गोरी त्वचा पर लगभग हर तरह के शेड अच्छे लगते हैं। इसपर ज्यादातर मेजेंटा, रेड, कॉफी और पीच जैसे शेड्स मैच होते हैं। मीडियम स्किन टोन पर रोज, कोरल, बेरी और डीप ब्राउन रंग की लिपस्टिक का चयन करना चाहिए। इसी के साथ, गहरी त्वचा पर प्लम, वाइन, चॉक्लेट और मरून लिपस्टिक अच्छी लगती है। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lakme 9 to 5 Forever Matte Lip Crayon

    क्या है खास?

    • पूरे दिन होठों को मिलेगी नमी: विटामिन सी के गुणों वाली यह लिपस्टिक होठों को सूखने से बचाती है, जिस वजह से शानदार रंग के साथ-साथ बेहतरीन हाइड्रेशन भी मिलता है। इसे लगाने के बाद ड्रायनेस की समस्या नहीं आती है और बेहतरीन लुक भी मिलता है।
    • हर लुक के साथ जचेगी: चाहे ऑफिस का नो मेकअप लुक हो या डेट नाइट का ग्लैमरस मेकअप, यह लैक्मे लिपस्टिक हर लुक के साथ अच्छी लगती है। इसमें हल्के से लेकर गहरे अलग-अलग शेड उपलब्ध हैं।
    • टचअप की नहीं है जरूरत: इसका रंग करीब 8 घंटों तक टिका रहता है, जिस वजह से बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं होती है और यह आसानी से फैलती भी नहीं है। वहीं, Lakme की इस 9 To 5 Lipstick में भारतीय स्किन टोन के हिसाब से कुल 20 शेड्स मिलते हैं। 

    अलग-अलग त्वचा पर कौन-से शेड करेंगे सूट?

    • लाइट स्किन- एजी न्यूड, क्लासिक न्यूड, हसल ब्राउन और रेड मार्सला
    • मीडियम स्किन- विजन पिंक, बैलेंस ब्राउन, रेड अरूरा और चिक न्यूड
    • डीप स्किन- एंबिशन रेड, वर्क न्यूड, पिच पिंक और रेड ब्लेज
    01
  • Swiss Beauty Select High On Shine Creamy Lipstick

    क्या है खास?

    • पार्टी हो या कॉलेज, हर जगह मिलेगी चमक: इस क्रेमी लिपस्टिक के साथ हर लुक शानदार बनता है। फिर चाहे रोज़ाना का कॉलेज लुक हो या फ्रेशर्स पार्टी, इसका गहरा रंग व चमक चेहरे को दोगुना आकर्षक बनाने का काम करते हैं।
    • नहीं होगी रूखेपन की समस्या: यह Swiss Beauty लिपस्टिक होठों को रूखा नहीं होने देती और उनमें नमी बनाए रखती है। पूरे दिन लगाए रहने पर भी होठों के फटने की समस्या नहीं आती है।
    • आकर्षक फिनिश: किफायती कीमत पर यह लिपस्टिक एक लग्जरी फिनिश देती है और लाइटवेट होने की वजह से भारीपन महसूस नहीं होता है।

    अलग-अलग त्वचा पर कौन-से शेड करेंगे सूट?

    • लाइट स्किन- रॉयल रेड और आयकॉनिक पिंक
    • मीडियम स्किन- स्कार्लट रेड और रिच रोज
    • डीप स्किन- रेड मैंडेट और अल्ट्रा न्यूड


    ब्यूटी बास्केट पर मिलेगी स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी  

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • L'Oreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick

    क्या है खास?

    • बेफिक्र होकर खाइए खाना: चाहे अपनी पसंदीदा कॉफी पीनी हो या पिज्जा का मजा लेना हो, इस Matte Lipstick के फैलने या रंग फीका होने की समस्या आसानी से नहीं आती और यह लंबे समय तक लुक को आकर्षक बनाए रखती है।
    • एक ही बार में मिलेगा गहरा रंग: इस L'Oreal Paris लिपस्टिक के बढ़िया डिज़ाइन वाले ब्रश ऐप्लिकेटर के साथ एक ही बार में होठों को गहरा रंग मिलता है और बहुत सारी परतें लगाने की जरूरत नहीं होती।
    • पूरा कम्फर्ट: लाइटवेट टेक्सचर वाली यह लॉरियाल पेरिस लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद एक आरामदायक एहसास देती है और पूरा दिन आराम बना रहता है।

    अलग-अलग त्वचा पर कौन-से शेड करेंगे सूट?

    • लाइट स्किन- रोड ट्रिपिंग, वाइन नॉट और फर्स्ट मूव
    • मीडियम स्किन- फ्रेंच किस, ब्रेकफास्ट इन बेड और स्पाइसी ब्लश
    • डीप स्किन- वर्थ इट मीडियम, अडोशियस रेड और मेजर क्रश
    03
  • Maybelline Superstay Vinyl Ink Liquid Lipstick

    क्या है खास?

    • 16 घंटों तक का स्टे: चाहे ऑफिस की लंबी शिफ्ट हो या दोस्त की शादी का दिन, इसका गहरा रंग लंबे समय तक होठों पर बना रहता है और मेकअप को आकर्षक बनाता है। यह Maybelline लिपस्टिक पूरे लुक में जान डालने का काम करती है।
    • गहरा रंग: इसका गहरा और आकर्षक रंग हर तरह के मेकअप के साथ अच्छा लगता है। चाहे न्यूड डे लुक हो या शिमरी पार्टी लुक, इसे अलग-अलग स्किन टोन और कपड़ों के साथ मैच करके लगा सकते हैं।
    • भरपूर पोषण: विटामिन ई और एलो वेरा जैसे पोषक तत्वों वाली यह लिपस्टिक गहरे रंग के साथ-साथ होठों को नमी भी देती है। इससे वे कोमल और हाइड्रेटेड रहते हैं।

    अलग-अलग त्वचा पर कौन-से शेड करेंगे सूट?

    • लाइट स्किन- एक्स्ट्रा, विकेड और स्लटरी
    • मीडियम स्किन- कॉय, रोग और चार्मड
    • डीप स्किन- अनरिवेल्ड, पीची और ऑस्ट्रक
    04
  • INSIGHT Gloss Up Lip Color

    क्या है खास?

    • लिप ग्लॉस की नहीं है जरूरत: चमकदार फिनिश वाली इस लिपस्टिक के साथ अलग से ग्लॉस लगाने की जरूरत नहीं होगी और यह हर लुक को आकर्षक बनाने का काम करती है। ब्रश एप्लिकेटर के साथ यह INSIGHT Lipstick एक ही बार में गहरा रंग देती है।
    • रंग फीका नहीं होगा: चाहे आप खाना खाएं या कोई ड्रिंक पिएं, इसका गहरा रंग होठों पर टिका रहता है और ट्रांसफरप्रूफ होने के कारण यह किसी अन्य सतह पर निशान नहीं छोड़ता है।
    • हल्की: यह लिक्विड लिपस्टिक काफी हल्की भी है जिससे होठों को असहज महसूस नहीं होता है और पूरे दिन लगाने के लिए भी यह अच्छी है।

    अलग-अलग त्वचा पर कौन-से शेड करेंगे सूट?

    • लाइट स्किन- कोकआ डिलाइट, 
    • मीडियम स्किन- बेयरली देयर, ब्लश ब्लूम और म्यूटेड मेपल
    • डीप स्किन- जिंजर स्पाइस, कैपेचीनो रश और स्पाइस्ड कैरेमल


    स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स 

    05

निष्कर्ष

आखिर में हम यह कह सकते हैं कि किसी भी लिपस्टिक शेड का चयन करने से पहले अंडरटोन और त्वचा की रंगत का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसी के साथ अवसर और कपड़ों के हिसाब से भी सही रंग वाले विकल्प को चुनना चाहिए। वहीं, किसी भी लिपस्टिक का चयन करने से पहले पैच टेस्ट भी जरूर करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • अपनी त्वचा के अंडरटोन का पता कैसे लगा सकते हैं?
    +
    अपनी कलाई की नसों को देखें। अगर वे नीली या बैंगनी दिखती हैं, तो आपका अंडरटोन कूल है। अगर वे हरी दिखती हैं, तो आपका अंडरटोन वॉर्म है। वहीं, अगर दोनों ही रंगों वाली नसें दिखती हैं तो आपका अंडरटोन न्यूट्रल हो सकता है।
  • क्या मीडियम स्किन टोन के लिए न्यूड लिपस्टिक शेड्स अच्छे होते हैं?
    +
    हां इस तरह की के लिए गहरे ब्राउन, कारमेल, और चॉकलेट टोन वाली न्यूड लिपस्टिक शेड्स बहुत खूबसूरत लगती हैं। पीच या गुलाबी अंडरटोन वाले न्यूड शेड्स से बचना चाहिए।
  • क्या लाइट स्किन टोन त्वचा पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगा सकते हैं?
    +
    हां, इस तरह की त्वचा पर गहरे लाल, बरगंडी, या प्लम शेड्स आकर्षक लगते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि शेड अंडरटोन पर सूट करना चाहिए।
  • अवसर के हिसाब से लिपस्टिक शेड चुनना क्यों जरूरी है?
    +
    लिपस्टिक शेड का चुनाव केवल त्वचा की टोन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अवसर पर भी निर्भर करता है। रोजमर्रा के लिए हल्के न्यूड, पीच या गुलाबी शेड्स सही रहते हैं, जबकि शाम की पार्टियों या खास आयोजनों के लिए गहरे लाल, मैरून या बोल्ड प्लम शेड्स शानदार लगते हैं।
  • क्या उम्र के हिसाब से लिपस्टिक शेड बदलना चाहिए?
    +
    ऐसा कहा जाता है कि बड़े उम्र की महिलाओं पर गहरे या बहुत चमकीले शेड्स की बजाय हल्के से मीडियम, हाइड्रेटिंग शेड्स ज्यादा आकर्षक लगते हैं। हालांकि, अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी शेड का चयन किया जा सकता है।