टॉप सेलिंग स्मार्ट डोरबेल जो बढ़ाए आपके घर की सुरक्षा

क्या आप भी एक ऐसा उपकरण ढूंढ रहे हैं, जो आपके घर की सही सुरक्षा सुनिश्चित कर सके? तो आज यहां हम आपको स्मार्ट डोरबेल के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको कैमरा, माइक्रोफोन और Wifi कनेक्टिविटी जैसी सुविधा मिलती है।
टॉप सेलिंग स्मार्ट डोरबेल

क्या आपके घर में भी छोटे बच्चे या आप अकेले रहते हैं? तो स्मार्ट डोरबेल डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। साधारण डोरबेल से यह डिवाइस काफी अलग होता है यानी जब कोई दरवाजे पर आता है, तो यह उपकरण आपको सिग्नल देती है। इन स्मार्ट डोरबेल में आपको वीडियो कॉल, मोशन डिटेक्शन, टू-वे ऑडियो और मोबाइल ऐप नोटिफिकेशन जैसी सुविधा मिलती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप घर से बाहर रहकर भी मोबाइल पर देख सकते हैं कि आपके दरवाजे पर कौन है? वैसे तो मार्केट में अब स्मार्ट डोरबेल के कई ब्रांड्स मौजूद हैं, लेकिन आज यहां हम आपको टॉप सेलिंग ब्रांड्स के स्मार्ट डोरबेल के बारे में बता रहे हैं, जिसमें AUSHA, LAVNA, COSTAR, wipro, AJUK ब्रांड्स शामिल हैं। ये ब्रांड्स एडवांस फीचर्स वाले स्मार्ट डोरबेल पेश करने के लिए काफी मशहूर हैं। तो आइए नीचे दिए इन 5 विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

वहीं अगर आपको स्मार्ट वॉच, स्पीकर या किसी अन्य गैजेट से जुड़ी जानकारी आपको प्राप्त करनी हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी कर जाकर इनसे जुड़े लेख को पढ़ सकते हैं।

  • AUSHA Wireless Video Doorbell with 4.3" LCD Display Screen

    यह स्मार्ट डोरबेल घर की सुरक्षा और सुविधा दोनों का ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस डोरबेल 4.3 इंच का LCD डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है, जो घर के अंदर लगाया जाता है। आप इस स्क्रीन पर बाहर खड़े व्यक्ति को आसानी से देख सकते हैं। वहीं इसमें आपको 70 डिग्री वाइड एंगल कैमरा भी मिलता है, जिससे काफी बड़ा एरिया आप स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि दरवाजे के आसपास की गतिविधि को भी आसानी से देख सकते हैं। इसमें 2 वे ऑडियो सिस्टम शामिल होता है यानी आप दरवाजे के सामने खड़े व्यक्ति से बात भी कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - स्मार्ट डोरबेल
    • कनेक्टिविटी - वायरलेस
    • वीडियो कैप्चर रिजॉल्यूशन - 720p
    • विशेष सुविधा - टू-वे ऑडियो सपोर्ट
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें नाइट विजन तकनकी शामिल होती है यानी यह कम रोशनी या रात में भी साफ वीडियो दिखाती है। यह तकनीक घर की सुरक्षा को अधिक मजबूत करती है।
    • यह वायरलेस डिजाइन में आता है, जिससे इसका इंस्टॉलेशन करना बेहद आसान हो जाता है। इसमें कैमरा यूनिट को बाहर और डिस्प्ले को घर के अंदर लगाया जाता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस डोरबेल में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Qubo Smart Wi-Fi Video Doorbell Pro 2K from Hero Group

    अगर आप भी घर से अधिकतर बाहर और घर में छोटे बच्चे अकेले रहते हैं, तो यह एडवांस स्मार्ट डोरबेल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस डोरबेल की मदद से आप ना केवल विजिटर को देख सकते हैं, बल्कि वीडियो कॉलिंग पर बात भी कर सकते हैं। जी हां, इसमें 3MP 1296P 2K हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा शामिल होता है जो बेहद शार्प और क्लियर वीडियो क्वालिटी देता है। इसमें नाइट विजन प्लस फीचर मौजूद होता है, जो इसे अधिक खास बनाता है क्योंकि इस तकनीक के कारण आप रात के समय भी क्लियर वीडियो क्वालिटी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 2 वे टॉक फीचर शामिल है। यह तकनीक आपको विजिटर से बातचीत करने की सुविधा प्रदान करता है यानी आप दरवाजे पर खड़े व्यक्ति की बात सुन भी सकते हैं और उसका जवाब भी दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Qubo डोरबेल
    • कनेक्टिविटी - वायरलेस
    • विशेष सुविधा - नाइट प्लस विजन
    • वारंटी - कोई वारंटी नहीं

    खूबियां

    • यह डोरबेल Wifi कनेक्टिविटी के साथ आता है यानी आप अपने घर के इंटरनेट से इसे कनेक्ट कर सकते हैं और मोबाइल ऐप के जरिए इसे कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें Intruder अलार्म सिस्टम शामिल होता है यानी दरवाजे पर अगर कोई अनजान व्यक्ति बहुत देर तक बिना बेल बजाए रुकता है, तो कैमरा उसके मूवमेंट को डिटेक्ट करता है और आपको ऐप के माध्यम से नोटिफिकेशन भेजता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्मार्ट डोरबेल में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • wipro Smart Wi-Fi Video Doorbell Pro 3 MP 1296p Full HD Camera

    यह स्मार्ट डोरबेल आपकी घर की सुरक्षा को अधिक एडवांस बना सकता है, क्योंकि इस डोरबेल में 3MP 1296P का फुल एचडी कैमरा लगा होता है, जो दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से आपको वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा देता है। इसमें नाइट विजन फीचर मौजूद होता है। यह फीचर रात के समय कम रोशनी में भी विजिटर का साफ चेहरा दिखाता है, जिससे आप आसानी से बाहर खड़े व्यक्ति को पहचान सकते हैं। इसमें Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप आसानी से इस डोरबेल को अपने घर के इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मोबाइल ऐप के जरिए वीडियो कॉलिंग पर विजिटर से बात कर सकते हैं और देख सकते हैं कि दरवाजे पर कौन बेल बजा रहा है?

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Wipro स्मार्ट डोरबेल
    • कनेक्टिविटी - वायरलेस
    • विशेष सुविधा - AI मोशन डिटेक्शन
    • वारंटी - कोई वारंटी नहीं

    खूबियां

    • इसमें AI मोशन डिटेक्शन फीचर मौजूद है। यह फीचर किसी भी मूवमेंट को स्मार्ट तरीके से पहचान लेता है यानी अगर कोई व्यक्ति दरवाजे के पास आता है, तो यह तुरंत आपको अलर्ट भेजता है।
    • इस डोरबेल के साथ Indoor Chime दिया गया है, जिसमें 52 तरह की ट्यून्स शामिल होती हैं। आप अपनी पसंद अनुसार किसी भी ट्यून को कम या ज्यादा वॉल्यूम के साथ सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस डोरबेल में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • AJUK Wireless WiFi Smart Video Doorbell with Display Screen

    यह एक यूजर-फ्रेंडली स्मार्ट डोरबेल है, जिसे इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है। इस डोरबेल इन-बिल्ट डिस्प्ले स्क्रीन शामिल होती है, जिससे आप बिना मोबाइल खोले सीधे स्क्रीन पर देख सकते हैं कि दरवाजे पर कौन आया है। इसमें 1080p का फुल एचडी कैमरा लगा होता है, जो साफ और हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसमें 2 वे ऑडियो सिस्टम शामिल होता है, जिससे आप सामने वाले व्यक्ति से तुरंत बातचीत कर सकते हैं। यह डोरबेल पूरी तरह से वायरलेस है, क्योंकि इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - स्मार्ट डोरबेल
    • कनेक्टिविटी - Wifi
    • विशेष सुविधा - वीडियो कॉलिंग
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें Intruder मोशन अलार्म सिस्टम शामिल होता है यानी अगर को कोई व्यक्ति बहुत देर से बिना बेल बजाए दरवाजे के आसपास नजर आता है, तो यह उसे डिटेक्ट करता है और अलार्म बजाकर और मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजकर तुरंत आपको सूचित करता है।
    • इसमें क्लाउड स्टोरेज और SD कार्ड की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप इसमें वीडियो को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्मार्ट डोरबेल में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • LAVNA Smart WiFi Video Doorbell 2K

    यह स्मार्ट डोरबेल आपके घर की सुरक्षा को बढ़ाने का काम करता है। इसमें 2MP 1080P फुल एचडी कैमरा शामिल होता है, जो क्लियर और शार्प वीडियो क्वालिटी देता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलता है, जो वीडियो की ब्राइटनेस और डिटेल को अधिक बेहतर बनाता है। इससे आप दिन या रात किसी भी समय विजिटर का चेहरा क्लियर देख सकते हैं। इसमें लाइव स्ट्रीमिंग फीचर भी शामिल होता है, जिससे आप अपने मोबाइल पर कहीं से भी दरवाजे का लाइव व्यू देख सकते हैं। इसमें लॉक इंटरेशन सिस्टम शामिल होता है यानी आप इसे अपने डिजिटल डोर लॉक से कनेक्ट कर सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि जब कोई मेहमान आपके घर आता है और आप उस पर पूरी तरह से भरोसा करते हैं, तो आप ऐप से दरवाजा अनलॉक कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Lavna स्मार्ट डोरबेल
    • कनेक्टिविटी - Wifi
    • विशेष सुविधा - 2 वे ऑडियो 
    • वारंटी - कोई वारंटी नहीं

    खूबियां

    • इसमें PIR मोशन सेंसर लगा होता है, जो इंसानों की हरकत को पहचानता है यानी अगर कोई बहुत देर से आपके दरवाजे के आसपास घूम रहा है, तो यह तुरंत मोबाइल पर अलर्ट नोटिफिकेशन भेजता है।
    • यह IP65 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है यानी यह पानी या धूल से सुरक्षित रहता है और हर मौसम में एक भरोसेमंद साथी की तरह आपके घर की सुरक्षा करने में सक्षम रहता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स ने इस स्मार्ट डोरबेल को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

सही मॉडल चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान -

हर किसी की जरूरत और बजट अलग-अलग होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी जरूरत और बजट अनुसार एक सही स्मार्ट डोरबेल चुनना चाहते हैं, तो यहां हमने मॉडल के टाइप, क्वालिटी, कनेक्टिविटी और फीचर्स के बारे में टेबल के माध्यम से आपको समझाया है। 

मॉडल नाम 

प्रकार 

वीडियो क्वालिटी 

कनेक्टिविटी 

मुख्य फीचर्स 

AUSHA Wireless Video Doorbell 

स्मार्ट वीडियो डोरबेल विद स्क्रीन 

720P (वाइड एंगल 70°) 

वायरलेस

4.3” LCD डिस्प्ले, 2-वे ऑडियो, नाइट विज़न, इंटरकॉम सिस्टम

LAVNA Smart WiFi Video Doorbell 

स्मार्ट वीडियो डोरबेल

2K (2MP, 1080P)

Wi-Fi

इंस्टेंट वीडियो कॉल, 2-वे टॉक, लॉक इंटीग्रेशन, PIR सेंसर, लाइव स्ट्रीमिंग, IP65 वाटरप्रूफ

Qubo Smart Wi-Fi Video Doorbell Pro 

2K स्मार्ट वीडियो डोरबेल 

2K (3MP, 1296P) 

Wi-Fi 

वीडियो कॉल ऑन फोन, इंट्रूडर अलार्म, नाइटपल्स विज़न, 2-वे टॉक

Wipro Smart Wi-Fi Video Doorbell Pro 

स्मार्ट वीडियो डोरबेल  

3MP Full HD (1296P) 

Wi-Fi 

इंस्टेंट वीडियो कॉल, AI मोशन डिटेक्शन, नाइट विज़न, 52 ट्यून इंडोर चाइम

AJUK Wireless WiFi Smart Video Doorbell 

स्मार्ट वीडियो डोरबेल स्क्रीन के साथ 

1080P Full HD  

Wi-Fi 

डिस्प्ले स्क्रीन, मोबाइल ऐप कंट्रोल, 2-वे टॉक, मोशन अलार्म

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट डोरबेल क्या होता है?
    +
    स्मार्ट डोरबेल एक Wifi से चलने वाला डिवाइस होता है, जिसमें वीडियो कैमरा, माइक्रोफोन और मशोन सेंसर जैसी सुविधा शामिल होती है। यह आपको रियल-टाइम अलर्ट भेजता है और आप इसकी मदद से दरवाजे पर खड़े विजिटर से बात भी कर सकते हैं।
  • स्मार्ट डोरबेल कैसे काम करता है?
    +
    यह डोरबेल आपके घर के Wifi से कनेक्ट होता है और जब दरवाजे के पास कोई आता है या बेल बजाता है, तो डोरबेल मोशन डिटेक्शन और वीडियो स्ट्रीमिंग के जरिए मोबाइल एप पर नोटिफिकेशन भेजता है।
  • क्या स्मार्ट डोरबेल में रिकॉर्डिंग फीचर शामिल होता है?
    +
    हां, कुछ मॉडल में क्लाउड स्टोरेज या फिर SD कार्ड की सुविधा शामिल होती है, जिससे जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।