पोट्रेट और कमर्शियल फोटोग्राफी के लिए ये Sony Camera बनते जा रहे हैं हर फोटोग्राफर की पहली पसंद!

प्रोफेशनल कैमरा चुनते समय काम के हिसाब से सेंसर, फोकस और शूटिंग स्पीड का फर्क समझना जरूरी है। पोर्ट्रेट और कमर्शियल फोटो के लिए हाई रिजॉल्यूशन वाले Sony Camera मॉडल अलग फायदा देते हैं, जबकि तेज मूवमेंट वाले काम में तेज शूटिंग और फोकस ज्यादा काम आता है।
प्रोफेशनल पोट्रेट और कमर्शियल काम के लिए सोनी कैमरा
प्रोफेशनल पोट्रेट और कमर्शियल काम के लिए सोनी कैमरा

प्रोफेशनल फोटोग्राफी में कैमरा चुनते समय सिर्फ मेगापिक्सल देखना काफी नहीं होता। पोर्ट्रेट में आंखों पर सही फोकस, कम रोशनी में डिटेल और कमर्शियल काम में फाइल की बारीकी ज्यादा मायने रखती है। Sony की मौजूदा फुल फ्रेम रेंज में α1 II, α7R V, α7 V, α7CR और α7 IV जैसे मॉडल इन अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हैं। α1 II में 50.1MP सेंसर और 30fps तक लगातार शूटिंग मिलती है। α7R V में 61MP सेंसर है, जो बड़े प्रिंट और ज्यादा क्रॉपिंग वाले काम के लिए ज्यादा डिटेल देता है। α7 V में 33MP सेंसर और AI-बेस्ड सब्जेक्ट पहचान है। वहीं α7CR 61MP रिजॉल्यूशन को छोटे बॉडी डिजाइन में लाता है। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें प्रोफेशनल और कमर्शियल फोटोग्राफी के लिए 5 बढ़िया सोनी कैमरा के विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony Alpha ZV-E10M2K 26 MP Vlog Camera

    एक लेंस, अलग तरह की फ्रेमिंग

    • पोर्ट्रेट में चेहरे पर फोकस रखना हो या किसी प्रोडक्ट की पूरी डिटेल दिखानी हो, हर शॉट के लिए कैमरा बदलना प्रैक्टिकल नहीं है। Sony के इस कैमरा में APS-C 26 मेगापिक्सल सेंसर के साथ 16-50mm पावर जूम लेंस मिलता है, जिससे एक ही किट में अलग फ्रेमिंग का विकल्प मिलता है।
    • फोकसिंग के लिए इसमें 759 पॉइंट फेज डिटेक्शन AF दिया गया है और इंसान की पहचान भी की जा सकती है। इससे चलते सब्जेक्ट या पोर्ट्रेट शूट में फोकस बनाए रखना आसान होता है।
    • कमर्शियल शूट में आगे एडिटिंग करनी हो तो 4K 60p में 10-bit 4:2:2 रिकॉर्डिंग ज्यादा कलर जानकारी देती है। इस तरह कैमरा फोटो से आगे बढ़कर ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए भी काम आता है जहां शूट के बाद प्रोसेसिंग जरूरी होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Alpha ZV-E10M2K
    • आस्पेक्ट रेशियो - 3:2
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - डिजिटल
    • ऑप्टिकल जूम - 1 x

    खूबियां

    • वर्टिकल शूटिंग
    • 10 क्रिएटिव लुक स्टाइल

    कमी

    • कैमरा को लेकर कोई खास समस्या नही है।
    01
  • Sony Alpha ILCE-6700K Mirrorless Camera

    चलते सब्जेक्ट पर फोकस कैसे बना रहेगा?

    • पोर्ट्रेट या कमर्शियल शूट में सब्जेक्ट के हल्का सा हिलने पर भी फोकस बिगड़ सकता है। इस Sony Digital Camera में AI प्रोसेसिंग यूनिट सब्जेक्ट की पहचान और ट्रैकिंग में मदद करती है, जिससे चलते व्यक्ति को फ्रेम में फॉलो करना आसान होता है। इसका 26MP APS-C सेंसर फोटो में बारीक डिटेल भी देता है।
    • हाथ से शूट करते समय 5 एक्सिस इन बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन कैमरा शेक को कम करने में मदद करता है। वहीं नया 16-50mm पावर जूम लेंस 24-75mm के बराबर फोकल रेंज देता है।
    • इस कॉम्बिनेशन का फायदा खासकर उन शूट में दिखता है जहां सब्जेक्ट स्टेबल नहीं रहता और कैमरा भी लगातार हाथ में रहता है। फोटो की डिटेल, फोकस ट्रैकिंग और स्टेबल फ्रेमिंग तीनों को एक ही सेटअप में संभालना इसका मुख्य फायदा है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Alpha ILCE-6700K
    • आस्पेक्ट रेशियो - 3:2
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - सेंसर-सिफ्ट
    • ऑप्टिकल जूम - 3 x

    खूबियां

    • मूवी शूटिंग के लिए एक्टिव मोड
    • ऑप्टिकल 5-एक्सिस इमेज स्टेबलाइजेशन

    कमी

    • कैमरा की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony Alpha ZV-E10K Mirrorless Vlog Camera

    प्रोडक्ट शूट में फोकस किस पर रहे?

    • कमर्शियल शूट में कैमरे के सामने प्रोडक्ट लाते ही फोकस चेहरे या बैकग्राउंड पर चला जाए, तो सही शॉट के लिए दोबारा टेक लेना पड़ सकता है। इस सोनी कैमरा में प्रोडक्ट शोकेस सेटिंग्स इस काम को आसान बनाती है, क्योंकि प्रोडक्ट को कैमरे के सामने रखने पर फोकस को उस पर प्राथमिकता दी जा सकती है।
    • पोर्ट्रेट में Real Time Eye AF व्यक्ति की आंखों पर फोकस बनाए रखने में मदद करता है। वहीं Bokeh Switch बैकग्राउंड को ज्यादा धुंधला करने का आसान विकल्प देता है, जिससे सब्जेक्ट को फ्रेम में पेश करना आसान होता है।
    • इन तीन फीचर्स का फायदा अलग-अलग शूट में मिलता है। प्रोडक्ट फोटो में फोकस कंट्रोल, पोर्ट्रेट में आंखों की ट्रैकिंग और क्रिएटिव शॉट में बैकग्राउंड ब्लर, यह कैमरा फोटो और कंटेंट शूटिंग दोनों में ज्यादा कंट्रोल देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Alpha ZV-E10K
    • आस्पेक्ट रेशियो - 3:2
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
    • ऑप्टिकल जूम - 3 x

    खूबियां

    • बैकग्राउंड डि-फोकस बटन
    • बिल्ट-इन डायरेक्शनल माइक

    कमी

    • कैमरा की पिक्चर क्वालिटी बेसिक होने से समस्या हो सकती है।
    03
  • Sony Alpha ILCE-6700M APS-C Interchangeable-Lens Mirrorless Camera

    एक लेंस से कितने तरह के शॉट?

    • कमर्शियल शूट में कभी प्रोडक्ट का क्लोज अप चाहिए, तो कभी पोर्ट्रेट के लिए थोड़ी दूरी बनानी पड़ती है। इस Sony Alpha Camera के साथ 18-135mm लेंस मिलता है, जिसकी 7.5x ज़ूम रेंज वाइड फ्रेम से टेलीफोटो तक जाती है। 0.45 मीटर की न्यूनतम फोकस दूरी इसे छोटे प्रोडक्ट और डिटेल शॉट के लिए भी उपयोगी बनाती है।
    • हाथ में कैमरा लेकर शूट करते समय 5 एक्सिस इन बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन कैमरा शेक कम करने में मदद करता है। वहीं AI प्रोसेसिंग यूनिट सब्जेक्ट पहचान और ऑटोफोकस ट्रैकिंग को बेहतर करती है, जिसमें इंसान, जानवर, पक्षी, कीड़े और वाहनों जैसे सब्जेक्ट पहचाने जा सकते हैं।
    • इस मॉडल की खासियत यह है कि हर शॉट के लिए लेंस बदलने की जरूरत कम पड़ती है। पोर्ट्रेट से प्रोडक्ट डिटेल और दूर के सब्जेक्ट तक, एक ही कैमरा किट शूटिंग को ज्यादा फ्लैक्सिबल बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Alpha ILCE-6700M
    • आस्पेक्ट रेशियो - 1:1, 3:2, 4:3
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - सेंसर-सिफ्ट
    • ऑप्टिकल जूम - 1 x

    खूबियां

    • एडवांस्ड इमेज सेंसर
    • इनोवेटिन AI प्रोसेसिंग

    कमी

    • कैमरा को लेकर अभी तक कोई समस्या नही है।
    04
  • Sony Alpha ILCE-6400M 24.2MP Mirrorless Digital SLR Camera

    हर पोर्ट्रेट के लिए लेंस बदलना जरूरी नहीं

    • कमर्शियल शूट में कभी पूरे प्रोडक्ट का फ्रेम चाहिए, तो कभी उसी सेटअप से बारीक डिटेल या टाइट पोर्ट्रेट लेना होता है। इस कैमरा के साथ 18-135mm लेंस मिलता है, जो APS-C कैमरे पर 27-202.5mm के बराबर रेंज देता है। इससे वाइड फ्रेम से टेलीफोटो तक जाने के लिए बार-बार लेंस बदलने की जरूरत कम होती है।
    • पोर्ट्रेट में Real Time Eye AF आंखों को ट्रैक करके फोकस बनाए रखने में मदद करता है। वहीं 180 डिग्री टिल्टेबल LCD को ऊपर या नीचे घुमाया जा सकता है, जिससे लो एंगल, हाई एंगल और सेल्फ शूटिंग के दौरान फ्रेम देखना आसान रहता है।
    • इस मॉडल की खासियत किसी एक स्पेक में नहीं, बल्कि शूटिंग की फ्लैक्सेबिलिटी में है। लंबी ज़ूम रेंज, आंखों पर ऑटोफोकस और घूमने वाली स्क्रीन मिलकर अलग तरह के पोर्ट्रेट और कमर्शियल फ्रेम जल्दी सेट करने में मदद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Alpha ILCE-6400M
    • आस्पेक्ट रेशियो - 3:2
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
    • ऑप्टिकल जूम - 2 x

    खूबियां

    • स्लो और क्विक मोशन
    • XGA OLED ट्रू-फाइंडर

    कमी

    • फीचर्स के हिसाब से कीमत ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है।
    05

तुलना: प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रेटेड सोनी कैमरा 

यहां पर हमने ऊपर बताए गए सोनी कैमरा मॉडल्स का अलग-अलग खासियतों के साथ तुलनात्मक अध्धयन किया है। यह तुलनात्मक जानकारी किसी भी तरह के निर्णय से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

ऑप्टिकल जूम

खास फीचर्स

Sony Alpha ZV-E10M2K

1 x

वर्टिकल शूटिंग, 10 क्रिएटिव लुक स्टाइल

Sony Alpha ILCE-6700K

3 x

मूवी शूटिंग के लिए एक्टिव मोड, ऑप्टिकल 5-एक्सिस इमेज स्टेबलाइजेशन

Sony Alpha ZV-E10K

3 x

बैकग्राउंड डि-फोकस बटन, बिल्ट-इन डायरेक्शनल माइक

Sony Alpha ILCE-6700M

1 x

एडवांस्ड इमेज सेंसर, इनोवेटिन AI प्रोसेसिंग

Sony Alpha ILCE-6400M

2 x

स्लो और क्विक मोशन, XGA OLED ट्रू-फाइंडर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • प्रोफेशनल पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए हाई रिजॉल्यूशन क्यों जरूरी है?
    +
    हाई रिजॉल्यूशन से फोटो में ज्यादा डिटेल रिकॉर्ड होती है। इससे बड़े प्रिंट और फोटो के किसी हिस्से को काटकर इस्तेमाल करने पर ज्यादा जानकारी बच सकती है। α7R V और α7CR में 61MP का फुल फ्रेम सेंसर मिलता है।
  • कमर्शियल फोटोग्राफी के लिए α7R V में क्या खास है?
    +
    α7R V में 61MP फुल फ्रेम सेंसर, AI प्रोसेसिंग यूनिट और सब्जेक्ट पहचान वाला ऑटोफोकस मिलता है। यह Professional Camera फोटो में बारीक डिटेल रखने और अलग तरह के सब्जेक्ट को पहचानने पर ज्यादा फोकस करता है।
  • α1 II किस तरह की प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए काम आ सकता है?
    +
    इसमें 50.1MP फुल फ्रेम स्टैक्ड सेंसर और 30fps तक लगातार शूटिंग मिलती है। AI आधारित सब्जेक्ट पहचान भी दी गई है। ये फीचर फास्ट स्पीड़ वाले सब्जेक्ट की फोटो लेते समय ज्यादा फ्रेम रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं।
  • α7 V में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए क्या मिलता है?
    +
    α7 V में 33MP फुल फ्रेम सेंसर और AI-बेस्ड सब्जेक्ट पहचान है। इसमें 30fps तक ब्लैकआउट फ्री शूटिंग और 16 स्टॉप तक डायनैमिक रेंज का दावा भी किया गया है।
  • α7CR और α7R V में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    दोनों में 61MP फुल फ्रेम सेंसर मिलता है, लेकिन α7CR का बॉडी डिजाइन ज्यादा कॉम्पैक्ट है। α7R V में प्रोफेशनल वर्कफ्लो के लिए बड़ा बॉडी डिजाइन, 8K वीडियो और 8 स्टॉप तक 5 एक्सिस इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर मिलते हैं।