₹75000 के अंदर पाएं पावर और परफॉर्मेंस: देखें बेस्ट Laptops की लिस्ट!

₹75,000 तक के Laptops में आपको मल्टी-टास्क करने के लिए दमदार प्रोसेसर, SSD स्टोरेज और NVIDIA के ग्राफिक्स विकल्प मिल सकते हैं। इस लेख में 5 मॉडलों की तुलना करते हुए आपको विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे आपको लैपटॉप खरीदते समय आसानी रहे। नीचे पढ़े और जानें।
₹75000 के अंदर Best Laptops

क्या आप ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो आपकी सारी ज़रूरतों को पूरा कर सके, सिर्फ़ पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए ही नहीं, बल्कि गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और एक साथ कई काम करने के लिए भी? ₹75,000 तक के बजट में आपको कई दमदार लैपटॉप मिल सकते हैं, जिनमें शानदार हार्डवेयर और खूबियाँ होती हैं। इन Laptop में आमतौर पर 11वीं, 12वीं या 13वीं जनरेशन के Intel Core i5 या i7 प्रोसेसर, या फिर AMD Ryzen 5 या Ryzen 7 चिप्स मिलते हैं। साथ में 8GB या 16GB RAM और SSD स्टोरेज भी होता है। डिस्प्ले फुल HD से लेकर QHD तक हो सकता है, और ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GTX/RTX या AMD Radeon जैसे विकल्प भी मिलते हैं। कूलिंग सिस्टम, बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी के लिए USB-C, HDMI जैसे पोर्ट भी बहुत ज़रूरी होते हैं। अगर आप एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो किफ़ायती भी हो और परफ़ॉर्मेंस में भी किसी से पीछे न रहे, तो यह लेख आपको बेहतरीन विकल्प बता सकता है।

ऐसे ही और जानकारी से भरपूर लेख पढ़ने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं। 

तो चलिए देखते हैं फीचर्स से लोडिड ₹75,000 के अंदर आने वाले लैपटॉप के 5 बेस्ट विकल्पों को, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • HP Pavilion x360 Laptop

    यह 2 इन 1 लैपटॉप इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी 14 इंच की स्क्रीन को आप टैबलेट की तरह टचस्क्रीन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें HP ट्रू विजन 5MP कैमरा दिया गया है, जिसे प्राइवेसी शटर से बंद या खोला जा सकता है। वीडियो कॉल के दौरान किसी भी बाहरी आवाज से दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इसमें टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन फीचर भी मिलता है। ग्राफिक्स से जुड़े भारी काम करने के लिए इसमें इंटेल iris Xe ग्राफिक्स सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप 360 डिग्री तक घूम जाता है, तो आप अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं। आपकी ज़रूरी फाइल्स और अन्य मीडिया स्टोर करने के लिए इसमें 1TB स्टोरेज मिलती है। वैसे, यह लैपटॉप Alexa सपोर्ट के माध्यम से वॉयस कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसके साथ बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है, जिससे अंधेरे में भी बटन साफ दिखाई देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Pavilion x360
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • स्क्रीन रेजोल्यूशन - 1920 x 1080 पिक्सल
    • वजन: ‎1.4 किलोग्राम
    • बैटरी लाइफ - 9.5 घंटे

    खासियत

    • फास्ट चार्जिंग के साथ 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज 
    • ज्यादा चमकदार विजुव्ल के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस
    • लैपटाप की सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर  
    • B&O ऑडियो डुअल स्पीकर्स 

    कमी

    • लैपटाप में हीटींग की समस्या को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • MSI Thin 15 Gaming Laptop

    यह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया विकल्प है जो कम बजट में RTX-3050-ग्रेड का गेमिंग या क्रिएटिव वर्क लैपटॉप चाहते हैं। यह MSI Thin 15 गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और एनवीडिया GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। इसका डिस्प्ले 15.6 इंच का फुल HD IPS पैनल है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह गेम्स और मूवीज़ दोनों में बेहतरीन विज़ुअल अनुभव देता है। इसमें 16GB रैम और 1TB NVMe SSD स्टोरेज है, जिससे लैपटॉप बहुत तेज़ी से स्टार्ट होता है और ऐप्स भी जल्दी लोड होते हैं। इस लैपटॉप का वज़न लगभग 1.89 किलो है और यह कॉसमॉस ग्रे कलर में आता है। इसकी 52.4 Wh की बैटरी हल्के इस्तेमाल पर कुछ घंटों तक चलती है। 

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - MSI Thin 15 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • स्टोरेज - 1TB
    • प्रोसेसर - Intel Core i7 
    • रैम मेमोरी - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - NVIDIA GeForce RTX 3050

    खासियत

    • AI-पावर्ड DLSS तकनीक के साथ में पावरफुल ग्राफिक्स और गेमिंग
    • हाई रिफ्रेश रेट के साथ में लाइटनिंग-फास्ट डिस्पले
    • एडवांस कूलिंग सिस्टम का सपोर्ट
    • मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्टस

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    02
  • ASUS TUF Gaming F15 Laptop

    इस लैपटॉप में 12वीं जनरेशन का Intel Core i7 प्रोसेसर मिलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU है, जो गेम्स और ग्राफिक्स से जुड़े कामों को अच्छे से संभाल लेता है। इसमें 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। डिस्प्ले 15.6 इंच का फुल HD (1920×1080) IPS पैनल है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए यह मॉडल Wi-Fi 6 और Bluetooth सपोर्ट के साथ आता है। बैटरी के लिए इस लैपटॉप में 90 वॉट Hours का विकल्प मिलता है, जो हल्के-फुल्के इस्तेमाल पर 5-6 घंटे तक चल सकता है। डिजाइन में यह मजबूत बिल्ड क्वालिटी और TUF लाइफस्टाइल फीचर्स जैसे MIL-STD सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Acer TUF Gaming
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - Core i7 12700H
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - NVIDIA GeForce RTX 3050
    • बैटरी बैकअप - 8 घंटे

    खूबियां

    • फुल HD 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ में स्क्रीन देखने का बेहतर अनुभव
    • हैवी गेमिंग में 48db ट्रबो मोड में कूलिंग की क्षमता
    • 4 HotKeys के साथ में Mini-LED बैकलिट कीबोर्ड
    • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ में 30 मिनट में 50% चार्ज

    कमी 

    • लैपटॉप की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Dell SmartChoice G15-5530 Laptop

    इस Dell लैपटॉप में 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिलता है, जो हाई-स्पीड मल्टीटास्किंग और गेमिंग को एकदम स्मूद बनाता है। ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 3050 दिया गया है, जो आसान से लेकर मिड-लेवल गेमिंग और क्रिएटिव कामों जैसे एडिटिंग और डिजाइनिंग के लिए एकदम सही रहता है। इसका 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे विज़ुअल्स तेज़ और क्लियर दिखते हैं। लैपटॉप में 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज उपलब्ध है, जिससे आपको गेम्स और डेटा स्टोर करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। गेमिंग के लिए दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए इसमें USB-A, USB-C, HDMI 2.1 और RJ45 पोर्ट्स दिए गए हैं। इसमें आपको Lithium-ion की बैटरी मिलती है, जो 7 घंटे तक का बैक-अप दे सकती है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Dell G15-5530
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 1TB
    • प्रोसेसर - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - NVIDIA GeForce RTX 3050
    • बैटरी बैकअप - 7 घंटे

    खूबियां

    • लैपटॉप की कूलिंग के लिए काफी पतले ब्लैड्स और बेहतर फैन डिजाइन
    • Game सिफ्ट Key का सपोर्ट
    • स्मूद गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट
    • लैपटॉप की सुरक्षा के लिए McAfee LiveSafe का 12 महीनों का Subscription फ्री

    कमी 

    • गेमिंग के दौरान लैपटॉप थोडा हीट होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • HP Laptop 15s Laptop

    अगर आप ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो परफॉरमेंस और पोर्टेबिलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन हो, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही है। इसमें 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टीटास्किंग के लिए बहुत बढ़िया है। आपको इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, जिससे आप बड़े सॉफ़्टवेयर और फाइल्स को भी आसानी से चला सकते हैं। इसका डिस्प्ले 15.6 इंच का फुल HD है और एंटी ग्लेयर माइक्रो-एज पैनल होने की वजह से धूप में भी देखने में कोई परेशानी नहीं होती। यह इतना पतला है कि इसे थिन और लाइट कैटेगरी में रखा गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 5 और ब्लूटूथ 5.0 है। पोर्ट्स की बात करें तो आपको 1 USB-C, 2 USB-A, 1 HDMI, और 1 ऑडियो जैक मिलता है। इसकी बैटरी 7 घंटे 30 मिनट तक चल सकती है और सिर्फ 45 मिनट में लगभग 50% चार्ज हो जाती है। यह Windows 11 Home के साथ आता है और इसमें MS Office 2021 का लाइसेंस भी शामिल है। इसका वज़न करीब 1.69 किलोग्राम है, तो इसे कहीं भी ले जाना आसान है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - HP 15s-fq5190TU
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - Intel Core i7
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - Intel Iris Xe 
    • बैटरी बैकअप - 7 घंटे

    खूबियां

    • हर दिन बिना अटके मल्टी-टास्किंग करने के लिए 12 जेन प्रोसेसर के साथ में इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स
    • स्क्रीन को ज्यादा रोशनी में देखने के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ एंटी-ग्लेयर डिस्पले
    • विडियों कालिंग या फिर म्यूजिक के लिए 2 स्पीकर्स के साथ में डुव्ल-एरे माइक 
    • 41 वॉट हावर बैटरी के साथ 45 मिनट में 50% फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

    कमी 

    • लैपटॉप की कई सारी फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

₹75000 के अंदर आने वाले लैपटॉप्स की तुलना

यहां पर हमने लेख में बताए गए लैपटॉप के मुख्य खासियतों की तुलना की है जिससे आपको चुनाव करने में आसानी रहे।

ब्रांड और मॉडल

रैम और स्टोरेज

बैटरी क्षमता

फीचर्स

HP Pavilion x360

  • रैम - 16GB
  • स्टोरेज - 1TB

9.5 घंटे

फिंगरप्रिंट सेंसर, फास्ट चार्जिंग, डुव्ल स्पीकर्स 

MSI Thin 15

  • रैम - 16GB 
  • स्टोरेज - 1TB

7.5 घंटे

AI-पावर्ड DLSS तकनीक, लाइटिंग फास्ट डिस्पले, एडवांस कूलिंग सिस्टम

ASUS TUF Gaming F15

  • रैम - 16GB
  • स्टोरेज - 512GB

8 घंटे

48db ट्रबो मोड, फास्ट चार्जिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट

Dell SmartChoice G15

  • रैम - 16GB
  • स्टोरेज - 1TB

8 घंटे

पतले ब्लैड्स और बेहतर फैन डिजाइन, McAfee LiveSafe

HP Laptop 15s

  • रैम - 16GB
  • स्टोरेज - 512GB

7 घंटे

इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स, 250 निट्स ब्राइटनेस, फास्ट चार्जिंग

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹75,000 तक कौन-सा प्रोसेसर बेहतर होगा — Intel या AMD?
    +
    इस प्राइस रेंज में दोनों ही प्रोसेसर अच्छे रहते हैं। Intel i5 / i7 हाई परफॉर्मेंस देते हैं, जबकि AMD Ryzen 5 / 7 मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया माने जाते हैं।
  • गेमिंग के लिए ₹75,000 में किस ग्राफिक्स कार्ड की उम्मीद करें?
    +
    ₹75,000 तक के बजट में आप NVIDIA GTX 1650 / 1660 Ti या RTX 3050 जैसे ग्राफिक्स कार्ड वाला लैपटॉप मिल सकता है।
  • इस बजट में लैपटॉप चुनते समय किन चीजों पर ध्यान दें?
    +
    इस कीमत में अपने लिए बढ़िया लैपटॉप के लिए आप कम से कम 8 GB रैम, बेहतर के लिए 16GB, 512GB तक की SSD स्टोरेज, कूलिंग सिस्टम और अच्छी सर्विस नेटवर्क होना ज़रूरी है।