Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी निकला भीलवाड़ा मामला: नहीं हुआ था महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, राजस्थान पुलिस ने किया खुलासा

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 09:01 PM (IST)

    Bhilwara Crime राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है। महिला के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकला है। पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से दो पुरुषों के साथ गई थी लेकिन साथ में रात बिताने पर जोर देने के बाद विवाद पैदा हो गया।

    Hero Image
    फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला। (फाइल फोटो)

    उदयपुर, राज्य ब्यूरो। राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है। महिला के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकला है। पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से दो पुरुषों के साथ गई थी, लेकिन साथ में रात बिताने पर जोर देने के बाद विवाद पैदा हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला

    पुलिस के अनुसार, महिला अपने घर लौटना चाहती थी, लेकिन पुरुषों ने उसे रुकने के लिए मजबूर किया। इसलिए, उसने अपने कपड़े उतारे, घर से बाहर निकल सड़क पर दौड़ लगा दी। इस बीच मिलते राहगीर से उसने मदद मांगी और बताया था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

    महिला ने किया था सामूहिक दुष्कर्म का दावा

    इससे पहले 25 वर्षीया विवाहिता महिला ने दावा किया था कि दो युवकों ने उसका अपहरण किया और उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला का कहना था कि उन लोगों ने उसके कपड़े छीन लिए और उसे निर्वस्त्र ही बचकर भागना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही थी और दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan: नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में चार की मौत; 28 लोग घायल

    महिला ने सुनाई थी मनगढंत कहानी

    मामले की जांच कर रहे उप अधीक्षक लाभूराम विश्नोई का कहना है कि महिला ने एक मनगढंत कहानी सुनाई थी। उसे भय था कि यदि उसके पति को पता चला कि वह अपनी मर्जी से युवकों के साथ गई तो वह उसे छोड़ देगा। इसी भय से उसने नई कहानी गढ़ ली और पुलिस को अपहरण और गैंगरेप की गढ़ी कहानी सुना दी।

    फोन की कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ मामले का खुलासा

    पुलिस ने बताया कि कथित आरोपियों को हिरासत में लेकिर पूछताछ की गई। उनके मोबाइल फोन की कॉल रिकॉर्डिंग खंगाली तो खुलासा हुआ कि महिला ने शनिवार शाम को उनसे बात की थी और पैसे के लिए मिलने पर सहमत हुई थी। जिसके बाद वह अमली रोड पर छोटू सरगरा और गिरधारी लाल से मिली थी। उनके साथ सहमति से ही उसने शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है उसने छह साल पहले भीलवाड़ा के 50 वर्षीय दिव्यांग से शादी की थी।

    यह भी पढ़ें- West Bengal: 15 साल पहले लापता हुई बंगाल की किशोरी राजस्थान में मिली, अब है तीन बच्चों की मां