यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan: सरकार आज है, कल नहीं रहेगी... जब हिजाब पहनकर आने से रोका गया तो स्कूल में बरपा हंगामा
राजस्थान में जोधपुर जिले के एक स्कूल में हिजाब पहनकर आने से रोका गया तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ...और पढ़ें

HighLights
- स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को धमकाया गया
- पुलिस ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया
संवाद सूत्र, जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर जिले के एक स्कूल में हिजाब पहनकर आने से रोका गया तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। इसके साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को धमकाया। मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनकर ही स्कूल आने की बात कही। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया।
प्रधानाचार्य ने क्या कुछ कहा?
प्रधानाचार्य रामकिशोर सांखला ने बताया कि हमने छात्र-छात्राओं को निर्धारित ड्रेस में स्कूल आने की बात कही, जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्कूल में आकर हंगामा किया। उन्होंने बताया,
पार्षद मुजफ्फर खलीफा और पालिका उपाध्यक्ष के पति ने ड्रेस को लेकर गाइडलाइन के बारे में जानकारी मांगते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही धमकाया कि सरकार आज है, कल नहीं रहेगी, लेकिन अध्यापक हमेशा यहीं रहने वाले हैं, जिनको इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामला शांत कराया।
हाल ही में भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निर्धारित ड्रेस में आना होगा। राज्य सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा व भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य हिजाब पर प्रतिबंध की मांग कर चुके हैं।
