विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: 'आत्महत्या नहीं कर सकता मेरा बेटा', कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; बिलख-बिलख कर रोए पिता

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 16 Feb 2024 07:34 PM (IST)

राजस्थान में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि परणीत ...और पढ़ें

कोटा में झारखंड के छात्र की मौत (फाइल फोटो)
कोटा में झारखंड के छात्र की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
  2. दो साल से हॉस्टल में रह रहा था मृतक छात्र

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र गुरुवार शाम को हॉस्टल में अपने दोस्तों के कमरे पर गया था। वहां सभी ने रात में एक साथ खाना खाया। इस बीच, अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसके दोस्त छात्र को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झारखंड का रहने वाला था छात्र

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र परणीत (18) झारखंड का रहने वाला था। वह कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी पर उसके पिता राजीव राय शुक्रवार को कोटा पहुंचे। पिता ने कहा,

मेरा बेटा काफी मजबूत था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें: 'सुसाइड फैक्‍ट्री' कोटा में फिर दहशत: JEE में कम नंबर आने पर फांसी के फंदे से झूला रांची का छात्र, दो साल से कर रहा था तैयारी

पुलिस ने क्या कुछ कहा?

पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि परणीत दो साल से हॉस्टल में रह रहा था। वह अभी 12वीं कक्षा का छात्र था। जेईई की परीक्षा में उसके अच्छे नंबर आए थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या नहीं माना जा सकता है।

परणीत के पिता ने कहा कि जेईई में मेरे बेटे के अच्छे नंबर आए थे, पूरा परिवार खुश था। उल्लेखनीय है कि इस साल में कोटा में चार छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा आत्महत्याओं का सिलसिला, JEE रिजल्ट आते ही छात्र ने किया सुसाइड; पंखे से लटका मिला शव