विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सुसाइड फैक्‍ट्री' कोटा में फिर दहशत: JEE में कम नंबर आने पर फांसी के फंदे से झूला रांची का छात्र, दो साल से कर रहा था तैयारी

Published: Wed, 14 Feb 2024 01:39 PM (IST)

राजस्‍थान के कोटा में बड़े अरमानों से छात्र-छात्राएं देश के कोने-कोने से आईआईटी जेईई मेन्स इत्‍यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ...और पढ़ें

कोटा में रांची के छात्र ने की आत्महत्या।
कोटा में रांची के छात्र ने की आत्महत्या।

HighLights

  1. JEE में कम नंबर आने पर परेशान था 16 वर्षीय छात्र।
  2. कोटा के महावीर नगर प्रथम के एक हाॅस्टल में रहकर कर रहा था तैयारी।
  3. हॉस्‍टल के वार्डन ने धक्‍का मारकर खोला कमरे का दरवाजा।

जागरण संवाददाता, रांची/जयपुर। देश में कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा में छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। अब ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) में कम नंबर आने पर 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। छात्र झारखंड में रांची का निवासी था।

दो साल से कर रहा था JEE की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, वह दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात को जेईई का परिणाम आया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि छात्र कोटा के महावीर नगर प्रथम के एक हाॅस्टल में रह रहा था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था।

सुबह से घरवालों का फोन नहीं कर रहा था रिसीव

मंगलवार सुबह उसके माता-पिता ने उसके मोबाइल पर फोन किया, तो जवाब नहीं मिला। इस पर उसके पिता ने हाॅस्टल के वार्डन को फोन किया।

वार्डन ने छात्र के कमरे का दरवाजा जोर से धक्का मारकर खोला तो छात्र पंखे पर फंदे से लटका दिखा। इसके बाद वार्डन ने छात्र के पिता और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: 'बात मानो मालामाल बना दूंगा...' BJP विधायक पर पार्टी की महिला नेत्री ने लगाया था दुष्‍कर्म का आरोप, अब कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें: क्‍या राहुल हो गए मायूस? बीच सफर में झारखंड को कहा 'Tata; Bye-Bye', इन दो जिलों में नहीं करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा