Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या राहुल हो गए मायूस? बीच सफर में झारखंड को कहा 'Tata; Bye-Bye', इन दो जिलों में नहीं करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पलामू व गढ़वा में स्थगित हो गई है। वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गढ़वा व पलामू जिला में लगभग तैयारी पूरी हो गई थी। आज उन्‍हें पलामू पहुंचना था और कई प्रस्‍तावित कार्यक्रमों में शामिल होना था।

    By Murtaja Amir Edited By: Arijita Sen Updated: Wed, 14 Feb 2024 09:02 AM (IST)
    Hero Image
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पलामू व गढ़वा में स्थगित।

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर(पलामू)। पलामू व गढ़वा में 14-15 फरवरी को प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गढ़वा व पलामू जिला में लगभग तैयारी पूरी हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज पलामू पहुंचने वाले थे राहुल

    राहुल गांधी 14 फरवरी को पलामू के विश्रामपुर पहुंचने व नावा बाजार में रात्रि विश्राम करने वाले थे। इससे पहले राहुल गांधी की गढ़वा के गोदरमाना रंका के इलाके में सभा होने वाली थी। इसके बाद पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। 15 फरवरी की सुबह छतरपुर में रोड शो करने, छात्रों व युवाओं से राहुल गांधी को सीधा संवाद करना था।

    झारखंड के बाद बिहार में एंट्री लेने का था प्‍लान

    इसके बाद रोड शो करते हुए हरिहरगंज से होकर बिहार के औरंगाबाद जिला में प्रवेश कर जाना था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसान आंदोलन के चलते राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल स्थगित हुई है। मंगलवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में पलामू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को होगी। हां इसमें राहुल गांधी नहीं रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के करीबी भानु प्रसाद को फिलहाल नहीं राहत, जमीन घोटाले में जारी रहेगी ED की पूछताछ

    यह भी पढ़ें: सिपाही नियुक्ति में उम्र सीमा में छूट का मामला: आज झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, रिक्‍त पदों के लिए आवेदन की बढ़ी तिथि